जालंधर में 5 वर्षीय बच्ची से रेप:भागते आरोपी को लोगों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर पिटाई, फैक्ट्री मालिक से विवाद

जालंधर में 5 वर्षीय बच्ची से रेप:भागते आरोपी को लोगों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर पिटाई, फैक्ट्री मालिक से विवाद

जालंधर में 5 वर्षीय बच्ची की साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। इलाके के लोगों के मुताबिक, बीती रात आरोपी को पुलिस के हवाले किया था, लेकिन आज फिर से आरोपी इलाके में घूमता दिखा जिसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। आरोपी को खंभे से बांध कर पुलिस को सूचित किया। फैक्ट्री में करता है काम जानकारी के मुताबिक, सोढल शिव नगर में आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया है। रात को ही इलाके में शोर-शराबा मच गया। लोगों के अनुसार काबू किया गया आरोपी किसी फैक्ट्री में काम करता है। इस मामले को लेकर लोगों का आरोपी व्यक्ति के फैक्ट्री मालिक के साथ भी विवाद हो गया। लोग बोले- इलाके में सुरक्षित नहीं है बच्चे लोगों ने कहा कि इलाके में हालात यह हो गए कि बच्चे इलाके में सुरक्षित नहीं है। लोगों ने कहा कि देर रात पुलिस को शिकायत देने के बाद व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन आज सुबह पुलिस ने व्यक्ति को छोड़ दिया। जिसके बाद अब इलाका निवासियों में पुलिस खिलाफ भी रोष है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने देर रात किसी को नहीं पकड़ा था। आज जरूर लोगों की सूचना के बाद एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जालंधर में 5 वर्षीय बच्ची की साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। इलाके के लोगों के मुताबिक, बीती रात आरोपी को पुलिस के हवाले किया था, लेकिन आज फिर से आरोपी इलाके में घूमता दिखा जिसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। आरोपी को खंभे से बांध कर पुलिस को सूचित किया। फैक्ट्री में करता है काम जानकारी के मुताबिक, सोढल शिव नगर में आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया है। रात को ही इलाके में शोर-शराबा मच गया। लोगों के अनुसार काबू किया गया आरोपी किसी फैक्ट्री में काम करता है। इस मामले को लेकर लोगों का आरोपी व्यक्ति के फैक्ट्री मालिक के साथ भी विवाद हो गया। लोग बोले- इलाके में सुरक्षित नहीं है बच्चे लोगों ने कहा कि इलाके में हालात यह हो गए कि बच्चे इलाके में सुरक्षित नहीं है। लोगों ने कहा कि देर रात पुलिस को शिकायत देने के बाद व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन आज सुबह पुलिस ने व्यक्ति को छोड़ दिया। जिसके बाद अब इलाका निवासियों में पुलिस खिलाफ भी रोष है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने देर रात किसी को नहीं पकड़ा था। आज जरूर लोगों की सूचना के बाद एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर