पंजाब के जालंधर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पंडित परिवार से था, उसकी बेटी की शादी दूसरी जाति के व्यक्ति से हुई थी। जिससे वह काफी परेशान था। मृतक के पास से करीब तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर मकसूदा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना जालंधर पठानकोट स्थित पंजाबी बाग की धीर कॉलोनी में देर रात हुई। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवल किशोर उपाध्याय के रूप में हुई है। जो जालंधर की धीर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। देर रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे बोला- मां के साथ बिहार जाते समय मिली आत्महत्या की खबर मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया- वह और उसकी मां कल शाम को दिल्ली गए थे। वहां से उनकी बिहार के लिए ट्रेन थी, जिसके बाद रात 11 बजे उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की थी। इसके बाद जब उन्होंने रात में फिर से बात करने की कोशिश की तो उनके पिता ने फोन नहीं उठाया। परिवार को चिंता हुई तो पीड़ित परिवार ने तुरंत पड़ोसी को घर भेजा। वहां देखा गया कि नवल किशोर अपने घर में फंदे से लटके हुए थे। अभिषेक ने बताया कि उनके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है। बहन की शादी दूसरी जाति में होने से परेशान थे पिता अभिषेक ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने 3 महीने पहले अपनी मर्जी से बलविंदर सिंह से शादी की थी। वह उनके पड़ोस में रहता था। बलविंदर उनकी जाति से नहीं है। उसका परिवार इस बात से नाखुश था और लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था। अभिषेक ने बताया कि बलविंदर सिंह और उसके पिता सुरिंदर पाल की नजर उसकी संपत्ति पर थी। इसे लेकर वह उसके पिता नवल किशोर को परेशान करते थे। घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट, जिसमें तीन लोगों के नाम दर्ज मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को घटनास्थल से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में बलविंदर सिंह, सुरिंदर और एक अन्य व्यक्ति के नाम लिखे हैं। साथ ही नोट में लिखा है कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसी से परेशान होकर नवल किशोर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एसएचओ बोले- परिजनों के बयान पर होगी अगली कार्रवाई घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे थाना मकसूदा के एसएचओ बिक्रम सिंह ने कहा- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल सिविल अस्पताल जालंधर में नवल किशोर का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, एसएचओ बिक्रम सिंह ने कहा- परिजनों के बयानों के आधार पर हम अगली कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। क्राइम सीन से बरामद किया गया सुसाइड नोट, पढ़ें… पंजाब के जालंधर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पंडित परिवार से था, उसकी बेटी की शादी दूसरी जाति के व्यक्ति से हुई थी। जिससे वह काफी परेशान था। मृतक के पास से करीब तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर मकसूदा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना जालंधर पठानकोट स्थित पंजाबी बाग की धीर कॉलोनी में देर रात हुई। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवल किशोर उपाध्याय के रूप में हुई है। जो जालंधर की धीर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। देर रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे बोला- मां के साथ बिहार जाते समय मिली आत्महत्या की खबर मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया- वह और उसकी मां कल शाम को दिल्ली गए थे। वहां से उनकी बिहार के लिए ट्रेन थी, जिसके बाद रात 11 बजे उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की थी। इसके बाद जब उन्होंने रात में फिर से बात करने की कोशिश की तो उनके पिता ने फोन नहीं उठाया। परिवार को चिंता हुई तो पीड़ित परिवार ने तुरंत पड़ोसी को घर भेजा। वहां देखा गया कि नवल किशोर अपने घर में फंदे से लटके हुए थे। अभिषेक ने बताया कि उनके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है। बहन की शादी दूसरी जाति में होने से परेशान थे पिता अभिषेक ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने 3 महीने पहले अपनी मर्जी से बलविंदर सिंह से शादी की थी। वह उनके पड़ोस में रहता था। बलविंदर उनकी जाति से नहीं है। उसका परिवार इस बात से नाखुश था और लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था। अभिषेक ने बताया कि बलविंदर सिंह और उसके पिता सुरिंदर पाल की नजर उसकी संपत्ति पर थी। इसे लेकर वह उसके पिता नवल किशोर को परेशान करते थे। घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट, जिसमें तीन लोगों के नाम दर्ज मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को घटनास्थल से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में बलविंदर सिंह, सुरिंदर और एक अन्य व्यक्ति के नाम लिखे हैं। साथ ही नोट में लिखा है कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसी से परेशान होकर नवल किशोर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एसएचओ बोले- परिजनों के बयान पर होगी अगली कार्रवाई घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे थाना मकसूदा के एसएचओ बिक्रम सिंह ने कहा- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल सिविल अस्पताल जालंधर में नवल किशोर का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, एसएचओ बिक्रम सिंह ने कहा- परिजनों के बयानों के आधार पर हम अगली कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। क्राइम सीन से बरामद किया गया सुसाइड नोट, पढ़ें… पंजाब | दैनिक भास्कर
