भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मेहता की पुलिस ने कनाडा से प्रेमिका को पंजाब लाने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान खुशबीर सिंह निवासी सूरोपडा मेहता के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। वह आरोपी के साथ कनाडा में रहती थी। वहां दोनों प्रेम संबंध में थे। आरोपी के साथ वह कनाडा से पंजाब आई। आरोपी ने उसे मेहता में बुलाकर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पूरी जांच की जाएगी। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मेहता की पुलिस ने कनाडा से प्रेमिका को पंजाब लाने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान खुशबीर सिंह निवासी सूरोपडा मेहता के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। वह आरोपी के साथ कनाडा में रहती थी। वहां दोनों प्रेम संबंध में थे। आरोपी के साथ वह कनाडा से पंजाब आई। आरोपी ने उसे मेहता में बुलाकर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पूरी जांच की जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर की लड़की से अमृतसर में रेप:पीड़िता ने महिला रिश्तेदार पर लगाए आरोप, कहा- होटल ले जाकर जबरन बनवाए संबंध, बनाई वीडियो
जालंधर की लड़की से अमृतसर में रेप:पीड़िता ने महिला रिश्तेदार पर लगाए आरोप, कहा- होटल ले जाकर जबरन बनवाए संबंध, बनाई वीडियो पंजाब के जालंधर की एक लड़की से अमृतसर के एक निजी होटल में रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। लड़की को डराया धमकाया गया और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। इसे लेकर आज शिव सेना नेताओं और पीड़ित लड़की द्वारा कमिश्नरेट ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दी गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि राम नगर के रहने वाले आरोपी ने उसके साथ उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद पुलिस पहले लड़की की मेडिकल करवाएगी और फिर आगे की कार्रवाई करेगी। पीड़िता ने सुनवाई आप बीती पीड़ित युवती ने कहा- पुनीत बिल्ला नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी एक महिला रिश्तेदार के साथ मिलकर रेप किया गया। जिस महिला पर रेप करवाने के आरोप हैं, वह पीड़ित लड़की की रिश्तेदार थी। उक्त महिला ने पीड़िता के परिवार को फोन कर कहा कि वह अपने परिवार के साथ अमृतसर जा रहे हैं। आरोपी महिला के साथ पीड़िता की रिश्तेदारी थी तो परिवार ने पीड़िता को आरोपी महिला के साथ अमृतसर भेज दिया। आरोपी महिला के साथ उसका साथी पुनीत बिल्ला भी था। मगर परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं था। ऐसे में अमृतसर पहुंचकर पहले श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेका। जिसके बाद आरोपी महिला कहने लगी कि उसका सिर दुख रहा है, वह यहां पर होटल लेकर रहेंगे। तीनों के लिए एक होटल बुक किया गया। जिसके बाद आरोपी महिला बाजार जाने के बहाने बाहर चली गई। फिर आरोपी पुनीत ने पीड़िता के साथ रेप किया। रेप के दौरान पीड़िता की वीडियो भी बनाई गई। पीड़िता ने दो दिन बाद जब परिवार को मामले की जानकारी दी तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

चंडीगढ़ में कनाडा भेजने के नाम पर ठगी:युवती से लिए 10 लाख रुपए, ना वीजा दिया-ना पैसे लौटाए
चंडीगढ़ में कनाडा भेजने के नाम पर ठगी:युवती से लिए 10 लाख रुपए, ना वीजा दिया-ना पैसे लौटाए चंडीगढ़ सेक्टर 34 थाना पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और अन्य के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने की मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान ड्रीम विजा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरिंदर सिंह उर्फ गौरी और अन्य के रूप में हुई है । लुधियाना के न्यू सतगुरु नगर निवासी शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उन्होंने कनाडा जाने के लिए चंडीगढ़ में सेक्टर 34e स्थित ड्रीम विजा कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने उन्हें विदेश भेजने का विश्वास दिलवाया। कंपनी के लोगों ने उनसे कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए लिए हैं। रुपए लेने के बाद ना तो आरोपियों ने विदेश भेजा और ना ही उनके रुपए वापस किए। महिला ने बताया कि उन्होंने कई बार आरोपियों को फोन किया और उनके के दफ्तर चक्कर भी काटे। लेकिन आरोपी हमेशा की तरह उन्हें लारे लगाते रहे। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने जांच पड़ताल कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में AAP की जीत पर DGP को बधाई:कांग्रेस नेता ने डाली पोस्ट; लिखा- जहां श्रेय देना चाहिए, वहां दें; कुर्सी को लेकर कसा तंज
जालंधर में AAP की जीत पर DGP को बधाई:कांग्रेस नेता ने डाली पोस्ट; लिखा- जहां श्रेय देना चाहिए, वहां दें; कुर्सी को लेकर कसा तंज जालंधर वेस्ट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत के बाद पंजाब कांग्रेस के नेता वरिंदर ढिल्लों ने पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव पर तंज कसते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर उन्हें बधाई दी है। साथ ही कहा कि जहां-जहां श्रेय देना चाहिए, वहां श्रेय दें। उन्होंने आखिर में लिखा है कि डीजीपी निश्चित रूप से अपनी कुर्सी और AAP सरकार को बचाने के लिए सही मार्ग पर हैं। अपनी कुर्सी व सरकार को बचाने को सही राह पर ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि जहां श्रेय देना चाहिए, वहां श्रेय दें ! जालंधर उपचुनाव जीतने के लिए @DGPPunjabPolice को बधाई। आपने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार राज्य में @AAPPunjab के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंजाब पुलिस का आदर्श वाक्य है “शुभ कर्मन ते कभुं न टरू”, जिसका अर्थ है “नेक मार्ग पर चलने से कभी न डरना”। और गौरव यादव जी, आप निश्चित रूप से अपनी कुर्सी और AAP सरकार को बचाने के लिए सही मार्ग पर हैं। कांग्रेस चुनाव में तीसरे नंबर पर रही भले ही इस बार लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट पर कांग्रेस के सीनियर नेता पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जीते थे। लेकिन जालंधर वेस्ट के उपचुनाव पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। चुनाव में पार्टी तीसरे स्थान पर रही है। यहां पर आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत 55246 वोट हासिल किए थे। जबकि भाजपा के शीतल अंगुराल 17921 दूसरे व कांग्रेस की सुरेंद्र कौर 16757 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही है।