हरियाणा के जींद जिले में सगे देवर ने शराब के नशे में अपनी ही भाभी पर चाकुओं से हमला करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार किशनपुरा गांव निवासी रोहताश की पत्नी सुनीता शाम को अपने छोटे देवर सुखदेव के घर की तरफ जा रही थी। गांव के चौक पर शराब के नशे में धूत उसका देवर हुकम सिंह खड़ा था। हुकम सिंह ने सुनीता पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू सुनीता की छाती में जा लगा और छाती में ही फंसा रह गया। मौके पर ही हुई महिला की मौत इसके बाद सुनीता मौके पर ही अचेत होकर गिर गई। हुकम सिंह मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों व सुनीता के बेटे ने उसे जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। नशे में था आरोपी देवर मृतका के शव को जींद के सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। हुकम सिंह सुनीता का सगा देवर है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि हुकम सिंह नशे की हालत में था। बेटा बोला- चाचा से नहीं थी कोई रंजिश मृतक सुनीता के बेटे रोहित का कहना है कि उसके पिता समेत चार भाई हैं। हुकम सिंह उसका सगा चाचा है। उनकी किसी तरह की कोई रंजिश भी नहीं थी। सदर थाना पुलिस ने हुकम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरियाणा के जींद जिले में सगे देवर ने शराब के नशे में अपनी ही भाभी पर चाकुओं से हमला करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार किशनपुरा गांव निवासी रोहताश की पत्नी सुनीता शाम को अपने छोटे देवर सुखदेव के घर की तरफ जा रही थी। गांव के चौक पर शराब के नशे में धूत उसका देवर हुकम सिंह खड़ा था। हुकम सिंह ने सुनीता पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू सुनीता की छाती में जा लगा और छाती में ही फंसा रह गया। मौके पर ही हुई महिला की मौत इसके बाद सुनीता मौके पर ही अचेत होकर गिर गई। हुकम सिंह मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों व सुनीता के बेटे ने उसे जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। नशे में था आरोपी देवर मृतका के शव को जींद के सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। हुकम सिंह सुनीता का सगा देवर है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि हुकम सिंह नशे की हालत में था। बेटा बोला- चाचा से नहीं थी कोई रंजिश मृतक सुनीता के बेटे रोहित का कहना है कि उसके पिता समेत चार भाई हैं। हुकम सिंह उसका सगा चाचा है। उनकी किसी तरह की कोई रंजिश भी नहीं थी। सदर थाना पुलिस ने हुकम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
