जींद में तिजेंद्र ढुल को दोबारा से भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा जिला महामंत्री डा. राज सैनी, नरेंद्र पहल, पुष्पा तायल समेत 21 नेताओं ने आवेदन किया था।
पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद राजू मोर की जगह तिजेंद्र ढुल को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उनके कार्यकाल में भाजपा ने जींद जिले की पांच में से चार विधानसभा सीट जीती। वहीं जुलाना नगरपालिका चुनाव में भाजपा का ही चेयरमैन बना है। विधानसभा और नगरपालिका चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का पार्टी ने उन्हें इनाम दिया है। रविवार को जिला संगठन चुनाव अधिकारी कविता जैन और जिला प्रभारी मदन गोयल की उपस्थिति में नामांकन लिए गए थे। जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल ने कहा कि उन्होंने दोबारा से जिला अध्यक्ष बनने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया था। भाजपा जैसी बड़ी पार्टी में जिलाध्यक्ष के रूप में काम करना बड़े सम्मान की बात है। संगठन का जो फैसला है, उस पर खरा उतरने का काम करेंगे और वह संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। जींद में तिजेंद्र ढुल को दोबारा से भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा जिला महामंत्री डा. राज सैनी, नरेंद्र पहल, पुष्पा तायल समेत 21 नेताओं ने आवेदन किया था।
पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद राजू मोर की जगह तिजेंद्र ढुल को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उनके कार्यकाल में भाजपा ने जींद जिले की पांच में से चार विधानसभा सीट जीती। वहीं जुलाना नगरपालिका चुनाव में भाजपा का ही चेयरमैन बना है। विधानसभा और नगरपालिका चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का पार्टी ने उन्हें इनाम दिया है। रविवार को जिला संगठन चुनाव अधिकारी कविता जैन और जिला प्रभारी मदन गोयल की उपस्थिति में नामांकन लिए गए थे। जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल ने कहा कि उन्होंने दोबारा से जिला अध्यक्ष बनने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया था। भाजपा जैसी बड़ी पार्टी में जिलाध्यक्ष के रूप में काम करना बड़े सम्मान की बात है। संगठन का जो फैसला है, उस पर खरा उतरने का काम करेंगे और वह संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
