जींद में महिला पर अत्याचार:दूसरी-महिला के साथ लिव-इन में पति, महिला के कपड़े पहन स्कूल से बच्चों के अपहरण की कोशिश, बंधक बनाया

जींद में महिला पर अत्याचार:दूसरी-महिला के साथ लिव-इन में पति, महिला के कपड़े पहन स्कूल से बच्चों के अपहरण की कोशिश, बंधक बनाया

हरियाणा के जींद की महिला के साथ पति तथा ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। स्कूल से महिला के कपड़े पहन कर उसके बच्चों का अपहरण करने की कोशिश की। बाद में उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया और अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में जींद के अलेवा की सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 17 साल पहले करनाल जिले के फफड़ाना निवासी राजीव के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार खर्च किया गया था, इसके बावजूद भी शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे थे। उस पर बाइक लाने का दबाव डाला जाता। शादी से पहले उसे बताया गया था कि उसका पति राजीव बीए तक पढ़ा लिखा है लेकिन बाद में पता चला कि वह 12वीं फेल है। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा एक बेटी हैं। उसके साथ ससुराल में लगातार मारपीट की गई, उस पर अत्याचार किए गए। दो साल पहले पता चला, पति दूसरी औरत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में उसका पति कई-कई दिनों तक करनाल, कुरुक्षेत्र समेत कई अलग-अलग जगहों पर रहता। घर नहीं आता और न ही बात करता। एक या दो दिन के लिए जब भी आता तो उसके साथ बुरा बर्ताव करते हुए उसके साथ मारपीट करता। उसने पता किया तो दो साल पहले उसे पता चला कि उसके पति के करनाल के ही बला गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसे बिना बताए उस महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। वह उससे बच्चों को भी छीनकर ले जाना चाहता था लेकिन उसने जाने नहीं दिया। एक दिन बच्चों को उठाने के लिए महिला के कपड़े पहन कर स्कूल में चला गया लेकिन स्टाफ ने पहचान लिया, इसलिए पुलिस बुलाकर उसे वहां से खदेड़ दिया। बेटे पर ही किया चाकू से हमला एक दिन घर आकर जबरदस्ती अपने बेटे नारायण को लेकर जाने लगा तो उसने विरोध किया, इस पर उसने बेटे पर ही चाकू से वार कर दिया। इस मामले में पुलिस केस भी हुआ और राजीव को जेल भी हुई। बाद में पंचायत के दबाव में उससे शिकायत वापस ले ली गई। 23 फरवरी का उसका पति योजनाबद्ध तरीके से बच्चों को बाहर घूमाने की बात कहकर ले गया और वापस नहीं आया। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि राजीव ने उससे नाजायज तरीके से उसे बच्चों को छीन लिया और अज्ञात जगह पर बंधक बनाया हुआ है। महिला थाना पुलिस ने राजीव, बला गांव की महिला सुनीता, राजीव की बहन और फुफस अंगेजो देवी के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने, मारपीट करने, मानसिक रूप से परेशान करने, दूसरी औरत के साथ अवैध रूप से रिलेशनशिप में रहने, बच्चों को बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है। हरियाणा के जींद की महिला के साथ पति तथा ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। स्कूल से महिला के कपड़े पहन कर उसके बच्चों का अपहरण करने की कोशिश की। बाद में उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया और अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में जींद के अलेवा की सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 17 साल पहले करनाल जिले के फफड़ाना निवासी राजीव के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार खर्च किया गया था, इसके बावजूद भी शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे थे। उस पर बाइक लाने का दबाव डाला जाता। शादी से पहले उसे बताया गया था कि उसका पति राजीव बीए तक पढ़ा लिखा है लेकिन बाद में पता चला कि वह 12वीं फेल है। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा एक बेटी हैं। उसके साथ ससुराल में लगातार मारपीट की गई, उस पर अत्याचार किए गए। दो साल पहले पता चला, पति दूसरी औरत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में उसका पति कई-कई दिनों तक करनाल, कुरुक्षेत्र समेत कई अलग-अलग जगहों पर रहता। घर नहीं आता और न ही बात करता। एक या दो दिन के लिए जब भी आता तो उसके साथ बुरा बर्ताव करते हुए उसके साथ मारपीट करता। उसने पता किया तो दो साल पहले उसे पता चला कि उसके पति के करनाल के ही बला गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसे बिना बताए उस महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। वह उससे बच्चों को भी छीनकर ले जाना चाहता था लेकिन उसने जाने नहीं दिया। एक दिन बच्चों को उठाने के लिए महिला के कपड़े पहन कर स्कूल में चला गया लेकिन स्टाफ ने पहचान लिया, इसलिए पुलिस बुलाकर उसे वहां से खदेड़ दिया। बेटे पर ही किया चाकू से हमला एक दिन घर आकर जबरदस्ती अपने बेटे नारायण को लेकर जाने लगा तो उसने विरोध किया, इस पर उसने बेटे पर ही चाकू से वार कर दिया। इस मामले में पुलिस केस भी हुआ और राजीव को जेल भी हुई। बाद में पंचायत के दबाव में उससे शिकायत वापस ले ली गई। 23 फरवरी का उसका पति योजनाबद्ध तरीके से बच्चों को बाहर घूमाने की बात कहकर ले गया और वापस नहीं आया। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि राजीव ने उससे नाजायज तरीके से उसे बच्चों को छीन लिया और अज्ञात जगह पर बंधक बनाया हुआ है। महिला थाना पुलिस ने राजीव, बला गांव की महिला सुनीता, राजीव की बहन और फुफस अंगेजो देवी के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने, मारपीट करने, मानसिक रूप से परेशान करने, दूसरी औरत के साथ अवैध रूप से रिलेशनशिप में रहने, बच्चों को बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर