जुलाना में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा का दावा:बोलीं- नपा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की, पार्टी में हर कार्यकर्ता को मिला सम्मान

जुलाना में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा का दावा:बोलीं- नपा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की, पार्टी में हर कार्यकर्ता को मिला सम्मान

जींद के जुलाना में नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने कैंडिडेट की जीत के लिए ताकत झोंक दी है। परशुराम धर्मशाला में जनसभा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जुलाना में भी पार्टी का उम्मीदवार ही विजयी होगा। मुख्यमंत्री की कार्यशैली को सराहा वहीं सांसद ने विपक्ष पर गलत प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब जनता बहकावे में नहीं आएगी। रेखा शर्मा ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे रात 12 बजे भी लोगों से मिलते हैं और जमीन से जुड़े हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट की अपील कार्यक्रम में रेखा शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय के लिए वोट की अपील की। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर मंत्री और सांसद को चुनाव में विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जींद के जुलाना में नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने कैंडिडेट की जीत के लिए ताकत झोंक दी है। परशुराम धर्मशाला में जनसभा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जुलाना में भी पार्टी का उम्मीदवार ही विजयी होगा। मुख्यमंत्री की कार्यशैली को सराहा वहीं सांसद ने विपक्ष पर गलत प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब जनता बहकावे में नहीं आएगी। रेखा शर्मा ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे रात 12 बजे भी लोगों से मिलते हैं और जमीन से जुड़े हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट की अपील कार्यक्रम में रेखा शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय के लिए वोट की अपील की। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर मंत्री और सांसद को चुनाव में विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर