जौनपुर, बहराइच और हापुड़ में बारिश शुरू:यूपी के 58 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट; बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलधारी लगाई

जौनपुर, बहराइच और हापुड़ में बारिश शुरू:यूपी के 58 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट; बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलधारी लगाई

यूपी के मौसम में उलटफेर जारी है। अभी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं रविवार दोपहर को जौनपुर, बहराइच और हापुड़ में मौसम अचानक बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जबकि मौसम विभाग ने आज भी 58 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। गर्मी को देखते हुए वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलधारी लगाई गई है। आठ घंटे तक गंगाजल से फव्वारे के रूप में बाबा का अभिषेक किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा- अगले 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शनिवार की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां का तापमान 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। मथुरा और हाथरस में तेज हवाओं के साथ लगातार दूसरे दिन बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। झांसी में दोपहर में आंधी आई, जिसमें कई पेड़ उखड़ गए और होर्डिंग उड़ गए। 4 तस्वीरें देखिए… क्यों बदला मौसम, जानिए लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा मौजूद है, जो केरल तक जा रही है। इसके प्रभाव में पूरा उत्तर प्रदेश आ रहा है। इसके साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है। जलधारी से बाबा विश्वनाथ का आठ घंटे लगातार अभिषेक काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक चेत नारायण ने बताया कि अक्षय तृतीया से गर्मी का असर बढ़ जाता है। इसे देखते हुए बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलधारी लगाई गई है। करीब आठ घंटे तक गंगाजल से फव्वारे के रूप में बाबा का अभिषेक किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार, मध्याह्न भोग आरती के बाद से पूरे दोपहर यह अभिषेक होता है। अर्चक ने बताया- वैसे तो बाबा विश्वनाथ कैलाशपति हैं, उन पर किसी भी मौसम का प्रभाव नहीं पड़ता। लेकिन काशी में भक्त अपनी भावना से, अलग-अलग मौसम के अनुसार, उनके लिए विशेष इंतजाम करते हैं। यह भक्त और भगवान के बीच अटूट प्रेम को दर्शाता है। अब जिले का मौसम पढ़िए… अगले दो दिन मौसम का अनुमान मई-जून में कैसी रहेगी गर्मी?
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में मई महीने में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान 8 से 12 दिन हीट वेव के रह सकते हैं। इस दौरान दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से अधिक रह सकते हैं। वहीं, जून में उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इस दौरान हीट वेव 12 से 15 दिन रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मियों में उत्तर प्रदेश के लिए सामान्य अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, सामान्य न्यूनतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ——————- ये खबर भी पढ़िए- फांसी पर लटके बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया, कानपुर में सवा दो मिनट में पुलिस पहुंची; दीवार तोड़कर कमरे की कुंडी खोली कानपुर की गुजैनी पुलिस ने फांसी लगाने वाले बुजुर्ग की जान बचा ली। इसका लाइव वीडियो सामने आया है। सूचना के महज 2 मिनट 15 सेकेंड में पुलिस मौके पर पहुंच गई। दीवार तोड़कर कमरे में दाखिल हुई और बुजुर्ग को फंदे से उतार लिया। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े की वजह से बुजुर्ग ने जान देने की कोशिश की थी। पुलिस ने बुजुर्ग को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां बुजुर्ग का इलाज चल रहा। उसकी हालत में सुधार है। पढ़ें पूरी खबर… यूपी के मौसम में उलटफेर जारी है। अभी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं रविवार दोपहर को जौनपुर, बहराइच और हापुड़ में मौसम अचानक बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जबकि मौसम विभाग ने आज भी 58 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। गर्मी को देखते हुए वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलधारी लगाई गई है। आठ घंटे तक गंगाजल से फव्वारे के रूप में बाबा का अभिषेक किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा- अगले 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शनिवार की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां का तापमान 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। मथुरा और हाथरस में तेज हवाओं के साथ लगातार दूसरे दिन बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। झांसी में दोपहर में आंधी आई, जिसमें कई पेड़ उखड़ गए और होर्डिंग उड़ गए। 4 तस्वीरें देखिए… क्यों बदला मौसम, जानिए लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा मौजूद है, जो केरल तक जा रही है। इसके प्रभाव में पूरा उत्तर प्रदेश आ रहा है। इसके साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है। जलधारी से बाबा विश्वनाथ का आठ घंटे लगातार अभिषेक काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक चेत नारायण ने बताया कि अक्षय तृतीया से गर्मी का असर बढ़ जाता है। इसे देखते हुए बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलधारी लगाई गई है। करीब आठ घंटे तक गंगाजल से फव्वारे के रूप में बाबा का अभिषेक किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार, मध्याह्न भोग आरती के बाद से पूरे दोपहर यह अभिषेक होता है। अर्चक ने बताया- वैसे तो बाबा विश्वनाथ कैलाशपति हैं, उन पर किसी भी मौसम का प्रभाव नहीं पड़ता। लेकिन काशी में भक्त अपनी भावना से, अलग-अलग मौसम के अनुसार, उनके लिए विशेष इंतजाम करते हैं। यह भक्त और भगवान के बीच अटूट प्रेम को दर्शाता है। अब जिले का मौसम पढ़िए… अगले दो दिन मौसम का अनुमान मई-जून में कैसी रहेगी गर्मी?
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में मई महीने में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान 8 से 12 दिन हीट वेव के रह सकते हैं। इस दौरान दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से अधिक रह सकते हैं। वहीं, जून में उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इस दौरान हीट वेव 12 से 15 दिन रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मियों में उत्तर प्रदेश के लिए सामान्य अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, सामान्य न्यूनतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ——————- ये खबर भी पढ़िए- फांसी पर लटके बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया, कानपुर में सवा दो मिनट में पुलिस पहुंची; दीवार तोड़कर कमरे की कुंडी खोली कानपुर की गुजैनी पुलिस ने फांसी लगाने वाले बुजुर्ग की जान बचा ली। इसका लाइव वीडियो सामने आया है। सूचना के महज 2 मिनट 15 सेकेंड में पुलिस मौके पर पहुंच गई। दीवार तोड़कर कमरे में दाखिल हुई और बुजुर्ग को फंदे से उतार लिया। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े की वजह से बुजुर्ग ने जान देने की कोशिश की थी। पुलिस ने बुजुर्ग को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां बुजुर्ग का इलाज चल रहा। उसकी हालत में सुधार है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर