इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने पूर्व सीएम चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुड्डा ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर पर्दे के पीछे खेल खेला। उसी खेल से भाजपा को जिताने और कांग्रेस को हराने का काम किया गया। जिसकी वजह से अब हरियाणा में कांग्रेस हाशिए पर आ गई है। अभय चौटाला रविवार को झज्जर के गांव सिलानी में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। अभय चौटाला ने इस मौके पर जेजेपी द्वारा चौ.औम प्रकाश चौटाला का फोटो लगाए जाने के सवाल का जवाब पर कहा कि जब यह लोग जनता के बीच जाएंगे तो इनसे लोग ही इस बारे में सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि 2018 से 2025 के बीच इन लोगों ने चौटाला साहब की कोई सुध नहीं ली। अब प्रदेश में पार्टी का दिवाला पिट चुका है और पार्टी हाशिए पर आ गई है, तब इन लोगों को चौटाला साहब की याद आई है। अभय ने जेजेपी पर कसा तंज अभय चौटाला ने कहा कि इतिहास गवाह है कि राजनीतिक जीवन में जिस किसी ने भी अपने बुजुर्गों का अपमान किया है, उन्हें समय-समय पर जनता ने सबक सिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर महेन्द्रा ने चौ.बंसीलाल और चौ.रणजीत सिंह ने चौ.देवीलाल को अपमान करने का काम किया था। बाद में यह लोग जब चौ.बंसीलाल और चौ.देवीलाल का फोटो लगाकर चुनाव में पहुंचे, तो जनता ने इन्हें सबक सिखाने का काम किया। चौ.रणजीत चौटाला 8 चुनाव हारे, नौवां चुनाव रणजीत चौटाला तब जीते जब चौ.ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें आशीर्वाद दिया। यही हाल अब जेजेपी का हो चुका है। जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है। पानी विवाद को अभय ने बताया भाजपा-कांग्रेस की नूरा कुश्ती पंजाब द्वारा हरियाणा का पुलिस की लाठी के सहारे पानी रोके जाने का मामला उठाते हुए अभय चौटाला ने दोनों राज्यों में इसे भाजपा और कांग्रेस नेताओं की नूरा कुश्ती बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के भाजपाई और कांग्रेसी नेता अपने-अपने राज्यों में अलग-अलग बयान दे रहे है। क्योंकि पंजाब में आने वाले समय में चुनाव होने वाला है। लेकिन इनेलो इस मामले में गंभीर है और वह हरियाणा की जनता के हितों के लिए पानी के मुद्दे पर अपनी लड़ाई लड़ रही है। इनेलो करेगी पंजाब के रास्ते बंद- चौटाला उन्होंने कहा कि इनेलो की तरफ से पंजाब सरकार को 25 मई तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस निर्धारित अवधी में पंजाब ने हरियाणा का 9 हजार क्यूसिक पानी नहीं छोड़ा तो उसके बाद एक दिन के लिए इनेलो की तरफ से पंजाब की तरफ जाने वाले सभी रास्तें बंद कर दिए जाएंगे और यह एक तरह से सांकेतिक आंदोलन होगा। यदि फिर भी पंजाब नहीं माना तो फिर पक्के मोर्चे लगाकर पंजाब जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने दिनोंदिन इनेलो के प्रदेश में मजबूत होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस मिलकर प्रदेश को कमजोर करने का काम कर रही है। जो लोग किसी भ्रम की वजह से इनेलो को छोड़ गए थे, उन्हें पार्टी में शामिल होने का क्रम निरन्तर जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में इनेलो के संगठन की मजबूती प्रदेश के लोगों को देखने को मिलेगी। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने पूर्व सीएम चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुड्डा ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर पर्दे के पीछे खेल खेला। उसी खेल से भाजपा को जिताने और कांग्रेस को हराने का काम किया गया। जिसकी वजह से अब हरियाणा में कांग्रेस हाशिए पर आ गई है। अभय चौटाला रविवार को झज्जर के गांव सिलानी में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। अभय चौटाला ने इस मौके पर जेजेपी द्वारा चौ.औम प्रकाश चौटाला का फोटो लगाए जाने के सवाल का जवाब पर कहा कि जब यह लोग जनता के बीच जाएंगे तो इनसे लोग ही इस बारे में सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि 2018 से 2025 के बीच इन लोगों ने चौटाला साहब की कोई सुध नहीं ली। अब प्रदेश में पार्टी का दिवाला पिट चुका है और पार्टी हाशिए पर आ गई है, तब इन लोगों को चौटाला साहब की याद आई है। अभय ने जेजेपी पर कसा तंज अभय चौटाला ने कहा कि इतिहास गवाह है कि राजनीतिक जीवन में जिस किसी ने भी अपने बुजुर्गों का अपमान किया है, उन्हें समय-समय पर जनता ने सबक सिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर महेन्द्रा ने चौ.बंसीलाल और चौ.रणजीत सिंह ने चौ.देवीलाल को अपमान करने का काम किया था। बाद में यह लोग जब चौ.बंसीलाल और चौ.देवीलाल का फोटो लगाकर चुनाव में पहुंचे, तो जनता ने इन्हें सबक सिखाने का काम किया। चौ.रणजीत चौटाला 8 चुनाव हारे, नौवां चुनाव रणजीत चौटाला तब जीते जब चौ.ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें आशीर्वाद दिया। यही हाल अब जेजेपी का हो चुका है। जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है। पानी विवाद को अभय ने बताया भाजपा-कांग्रेस की नूरा कुश्ती पंजाब द्वारा हरियाणा का पुलिस की लाठी के सहारे पानी रोके जाने का मामला उठाते हुए अभय चौटाला ने दोनों राज्यों में इसे भाजपा और कांग्रेस नेताओं की नूरा कुश्ती बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के भाजपाई और कांग्रेसी नेता अपने-अपने राज्यों में अलग-अलग बयान दे रहे है। क्योंकि पंजाब में आने वाले समय में चुनाव होने वाला है। लेकिन इनेलो इस मामले में गंभीर है और वह हरियाणा की जनता के हितों के लिए पानी के मुद्दे पर अपनी लड़ाई लड़ रही है। इनेलो करेगी पंजाब के रास्ते बंद- चौटाला उन्होंने कहा कि इनेलो की तरफ से पंजाब सरकार को 25 मई तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस निर्धारित अवधी में पंजाब ने हरियाणा का 9 हजार क्यूसिक पानी नहीं छोड़ा तो उसके बाद एक दिन के लिए इनेलो की तरफ से पंजाब की तरफ जाने वाले सभी रास्तें बंद कर दिए जाएंगे और यह एक तरह से सांकेतिक आंदोलन होगा। यदि फिर भी पंजाब नहीं माना तो फिर पक्के मोर्चे लगाकर पंजाब जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने दिनोंदिन इनेलो के प्रदेश में मजबूत होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस मिलकर प्रदेश को कमजोर करने का काम कर रही है। जो लोग किसी भ्रम की वजह से इनेलो को छोड़ गए थे, उन्हें पार्टी में शामिल होने का क्रम निरन्तर जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में इनेलो के संगठन की मजबूती प्रदेश के लोगों को देखने को मिलेगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
