हरियाणा के झज्जर में एक कार ड्राइवर ने टोल कर्मचारी को टक्कर मार कर उसकी जान ले ली। काफी देर तक टोल कर्मचारी कार की बोनट पर लटका रहा। आरोपी ड्राइवर टोल न देने को लेकर गाड़ी को भगा रहा था। टोल कर्मचारी ने चार्ज मांगा तो उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल कर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रोहद टोल पर एक कार ड्राइवर ने टोल न देने को लेकर भागने लगा तो एक कर्मी उसे रोकने लगा। कर्मचारी के रोकने पर भी कार ड्राइवर नहीं रुका और कार को भगाने लगा। आरोपी ड्राइवर ने टोल कर्मी को टक्कर मार दी जिसके कारण काफी देर तक कर्मचारी कार के बोनट पर लटका रहा। कर्मचारियों ने किया हंगामा टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी ने गाड़ी रोकने की बजाय तेज गति से भगा ली। कुछ दूर जाने के बाद बोनट से पकड़ ढीली होने पर टोल कर्मी भी गिर गया और गाड़ी भी दूर जाकर खेतों में पलट गई। इस घटना में टोल कर्मी की मौत हो गई। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR टोल की सीसीटीवी में पूरी घटना कैद भी हुई है, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज किसी से साझा नहीं की है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आसौदा थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा के झज्जर में एक कार ड्राइवर ने टोल कर्मचारी को टक्कर मार कर उसकी जान ले ली। काफी देर तक टोल कर्मचारी कार की बोनट पर लटका रहा। आरोपी ड्राइवर टोल न देने को लेकर गाड़ी को भगा रहा था। टोल कर्मचारी ने चार्ज मांगा तो उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल कर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रोहद टोल पर एक कार ड्राइवर ने टोल न देने को लेकर भागने लगा तो एक कर्मी उसे रोकने लगा। कर्मचारी के रोकने पर भी कार ड्राइवर नहीं रुका और कार को भगाने लगा। आरोपी ड्राइवर ने टोल कर्मी को टक्कर मार दी जिसके कारण काफी देर तक कर्मचारी कार के बोनट पर लटका रहा। कर्मचारियों ने किया हंगामा टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी ने गाड़ी रोकने की बजाय तेज गति से भगा ली। कुछ दूर जाने के बाद बोनट से पकड़ ढीली होने पर टोल कर्मी भी गिर गया और गाड़ी भी दूर जाकर खेतों में पलट गई। इस घटना में टोल कर्मी की मौत हो गई। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR टोल की सीसीटीवी में पूरी घटना कैद भी हुई है, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज किसी से साझा नहीं की है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आसौदा थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
