झज्जर में ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, मौत:रात में ब्रेकर न दिखने के कारण उछला, काम करे लौट रहा था घर

झज्जर में ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, मौत:रात में ब्रेकर न दिखने के कारण उछला, काम करे लौट रहा था घर

झज्जर जिले के बेरी कस्बे में बीती देर रात एक हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। काम से लौटे समय वह ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर से वह नीचे गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घटना रात करीब 10 बजे बेरी के बस स्टैंड के पास माता चौक की है। जानकारी अनुसार, रात के समय में ब्रेकर नहीं दिखने के कारण ट्रैक्टर उछल गया और बुजुर्ग मजदूर नीचे गिर गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परिजन आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम ट्रैक्टर से नीचे गिरने के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक के परिजन आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। झज्जर जिले के बेरी कस्बे में बीती देर रात एक हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। काम से लौटे समय वह ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर से वह नीचे गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घटना रात करीब 10 बजे बेरी के बस स्टैंड के पास माता चौक की है। जानकारी अनुसार, रात के समय में ब्रेकर नहीं दिखने के कारण ट्रैक्टर उछल गया और बुजुर्ग मजदूर नीचे गिर गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परिजन आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम ट्रैक्टर से नीचे गिरने के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक के परिजन आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर