हरियाणा के झज्जर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों से परेशान युवक ने बीती रात जहर निगल लिया। पहले दिन अपनी पत्नी को लेने ससुराल गए युवक के साथ उसकी पत्नी सास और साले ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके कारण अगले ही दिन युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रात करीब दो बजे 26 वर्षीय युवक ने गेहूं में डालने वाली जहरीली दवाई पी ली। जिसके कारण युवक की मौत हुई है। ससुरालियों ने की थी मारपीट पुलिस को दी शिकायत में सुमन देवी ने बताया कि उसके बड़े बेटे की शादी माजरी गांव में की थी। उसने बताया कि उसका बेटा साहिल काफी दिन से उसकी पत्नी और ससुराल के लोगों से तंग था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। 1 फरवरी को वह अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी, सास और साले ने उसके साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। पीजीआई ले जाते वक्त तोड़ा दम मृतक की मां सुमन ने बताया कि ससुराल से आने के बाद साहिल काफी परेशान था, लेकिन उसने पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। एक दिन तो निकल गया, लेकिन साहिल ने अगले ही दिन रात 2 बजे जहरीली दवा पी ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात को दवाई पीने के बाद वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए पीजीआई रोहतक जाते समय ही साहिल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा के झज्जर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों से परेशान युवक ने बीती रात जहर निगल लिया। पहले दिन अपनी पत्नी को लेने ससुराल गए युवक के साथ उसकी पत्नी सास और साले ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके कारण अगले ही दिन युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रात करीब दो बजे 26 वर्षीय युवक ने गेहूं में डालने वाली जहरीली दवाई पी ली। जिसके कारण युवक की मौत हुई है। ससुरालियों ने की थी मारपीट पुलिस को दी शिकायत में सुमन देवी ने बताया कि उसके बड़े बेटे की शादी माजरी गांव में की थी। उसने बताया कि उसका बेटा साहिल काफी दिन से उसकी पत्नी और ससुराल के लोगों से तंग था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। 1 फरवरी को वह अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी, सास और साले ने उसके साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। पीजीआई ले जाते वक्त तोड़ा दम मृतक की मां सुमन ने बताया कि ससुराल से आने के बाद साहिल काफी परेशान था, लेकिन उसने पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। एक दिन तो निकल गया, लेकिन साहिल ने अगले ही दिन रात 2 बजे जहरीली दवा पी ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात को दवाई पीने के बाद वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए पीजीआई रोहतक जाते समय ही साहिल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में घुसा तेंदुआ, प्रशासन ने जारी किया VIDEO:लोगों में हड़कंप, बच्चे घरों में कैद; वन विभाग बोला- पूंछ-शरीर से तो जंगली बिल्ली लग रही
हरियाणा में घुसा तेंदुआ, प्रशासन ने जारी किया VIDEO:लोगों में हड़कंप, बच्चे घरों में कैद; वन विभाग बोला- पूंछ-शरीर से तो जंगली बिल्ली लग रही हरियाणा के भिवानी में गुरूवार सुबह तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। गांव के नजदीक तेंदुआ देख ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बना ली। जिसे तुरंत जिला प्रशासन को भेजा गया। इसके बाद प्रशासन ने वीडियो को सार्वजनिक करते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम को तेंदुएं की तलाश में रवाना कर दिया गया है। वन विभाग की टीमें गांव में पहुंचकर तेंदुएं के पैरों के निशान से उसे ढूंढ रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक यह तेंदुआ भिवानी जिले के बहल कस्बे के गांव मतानी के खेतों में नजर आया। उस वक्त ग्रामीण खेतों में काम करने के लिए गए थे। तेंदुए को देखते ही उन्होंने तुरंत उसकी वीडियो बना ली। इसके साथ ही तेंदुए के बारे में जिला प्रशासन और वन्य जीव विभाग को सूचना दी गई। वहीं इस बारे में वन विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि वीडियो में जो जीव दिखाई दे रहा है, उसकी पूंछ व शरीर देख कर प्राथमिक जांच में वह जंगली बिल्ली लग रही है। विभाग पूरी गंभीरता से इसे देख रहा है। वन्य जीव विभाग के दरोगा अजय कुमार की वहां निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों को अलर्ट किया
तेंदुए की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। उन्हें कहा गया है कि अगर तेंदुआ कहीं दोबारा दिखे तो उसके बारे में तुरंत प्रशासन को सूचना दें ताकि उसे पकड़ा जा सके। इसके लिए वन्य जीव विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वन विभाग ने अनुमान जताया कि यह तेंदुआ राजस्थान के सरिस्का से आया हो सकता है। खेतों में नहीं जा रहे ग्रामीण, बच्चों को घर के अंदर रहने को कहा
तेंदुए का पता चलते ही मतानी समेत आसपास के गांवों में दहशत पसरी हुई है। ग्रामीण हाथों में डंडे लेकर घूम रहे हैं। फिलहाल कोई भी खेतों की तरफ नहीं जा रहा है। इसके अलावा बच्चों को भी घर के अंदर रखा गया है ताकि कहीं तेंदुआ आबादी की तरफ आकर उन पर हमला न कर दे। शहर से 60 किमी दूर तेंदुआ
प्रशासन के मुताबिक तेंदुआ जिस जगह पर पहली बार देखा गया, वह गांव भिवानी शहर से करीब 60 किमी दूर है। इसलिए उसके अभी शहर में घुसने का खतरा नहीं है। हालांकि तेंदुआ गांव से किस तरफ रुख करता है, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। इंस्पेक्टर बोले- कल शाम मिली थी सूचना, चेकिंग में नहीं मिला
भिवानी के वन्य-जीव जंतु विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि गांव मतानी में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना कल देर शाम को मिली थी। जिसके बाद वहां पर तैनात वन दरोगा अजय कुमार को चेकिंग के लिए भेजा गया है। उसने व गांव वालों को तेंदुआ नहीं मिला है। जिस खेत में तेंदुआ दिखाई देने की बात कही गई है वह आबादी से दूर है।
हरियाणा में तापमान में मामूली गिरावट:कल मौसम में बदलाव संभव; दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड
हरियाणा में तापमान में मामूली गिरावट:कल मौसम में बदलाव संभव; दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड हरियाणा में पिछले एक सप्ताह में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इस बार ठंड की शुरुआत भी देरी से हुई है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है, लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे साफ है कि अभी दिन की गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। मौसम में नमी के कारण प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि कुछ जगहों पर सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। इस बार नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड शुरू हो सकती है। आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल मौसम में बदलाव संभव है। जिसके चलते दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है।नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी शुरू होने की संभावना है। खराब होने लगी शहरों की हवा एक तरफ मौसम में नमी और दूसरी तरफ पराली जलाने से हरियाणा की अबोहवा काफी खराब हो रही है। खासकर देश की राजधानी दिल्ली से लगते जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान 10 से ज्यादा जिले की हवा सबसे खराब रही। वहीं पानीपत, यमुनानगर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई 200 के पास बना हुआ है। सामान्य के आसपास बारिश हुई राज्य में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। दूसरी ओर, अगर जिले के हिसाब से बारिश की स्थिति देखें तो 10 जिले ऐसे हैं, जिनमें 10 से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% अधिक बारिश हुई है।
उचाना में पूर्व MP का दुष्यंत चौटाला पर निशाना:बृजेंद्र बोले- वे आज राजनीतिक चर्चा का हिस्सा नहीं; भूल मान चुके हैं
उचाना में पूर्व MP का दुष्यंत चौटाला पर निशाना:बृजेंद्र बोले- वे आज राजनीतिक चर्चा का हिस्सा नहीं; भूल मान चुके हैं हरियाणा के जींद के उचाना में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम एवं स्थानीय विधायक दुष्यंत चौटाला पर फिर प्रहार किया। उन्होंने पालवां गांव में कहा कि दुष्यंत चौटाला आज के दिन राजनीतिक चर्चा का हिस्सा नहीं है। कांग्रेस नेता ने सीएम नायब सैनी व भाजपा पर भी तीखा हमला किया। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जितनी भी घोषणाएं आज कर रही है, वो सिर्फ चुनाव जीतने के हथकंड़े आजमाए जा रहे हैं। दस साल से सरकार की नीतियों कार्य कलापों की वजह से जो दुखी थे, उनको खुश करने का प्रयास हो रहा है। सभी को पता है कि ये चुनावी घोषणाएं हैं। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने जेजेपी के सवाल पर हंसते हुए कहा कि चलो उन्होंने अपनी भूल मान ली। वो आज के दिन राजनीति चर्चा का हिस्सा नहीं हैं, उनको तरजीह देने का फायदा नहीं है। चुनाव में मुकाबला भाजपा व कांग्रेस का है। कांग्रेस की मीटिंगों को लेकर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जो मीटिंग होती हैं, उसके अंदर अटकल बाजी करने का कोई तुक नहीं होता। न ही उस पर टिप्पणी की आवश्यकता होती है। किसको पता कि किस माहौल में मीटिंग हुई है, नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे विधानसभा चुनाव कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर लड़ेंगे। चुनाव लड़ने के लिए जो आवेदन आए हैं, वो दिखाते हैं कि प्रदेश में जो माहौल है, वो किस पार्टी के पक्ष में है। एक हलके में 88, दूसरे में 86 लोगों ने कांग्रेस की टिकट मांगी है।