हरियाणा के टोहाना में एक हादसे में 67 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मौसम खराब होने से बुजुर्ग की बैलगाड़ी पलट गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बुजुर्ग रो तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव डांगरा के रहने वाले देवीचंद अपने खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेकर आ रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे का समय था। देवीचंद लोहा खेड़ा रोड पर बैलगाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। मौसम की खराबी के चलते उनकी बैलगाड़ी पलट गई। बैलगाड़ी पलटने से देवीचंद सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तुरंत देवीचंद को टोहाना के नागरिक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना की सूचना शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हरियाणा के टोहाना में एक हादसे में 67 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मौसम खराब होने से बुजुर्ग की बैलगाड़ी पलट गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बुजुर्ग रो तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव डांगरा के रहने वाले देवीचंद अपने खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेकर आ रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे का समय था। देवीचंद लोहा खेड़ा रोड पर बैलगाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। मौसम की खराबी के चलते उनकी बैलगाड़ी पलट गई। बैलगाड़ी पलटने से देवीचंद सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तुरंत देवीचंद को टोहाना के नागरिक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना की सूचना शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
