थानेसर विधायक ने पालिकाओं को बताया भ्रष्टाचार का अड्‌डा:अशोक बोले- सिंबल पर चुनाव लड़ने पर फैसला आज, डिपोर्टेशन पर सरकार अपनाए कड़ा रुख

थानेसर विधायक ने पालिकाओं को बताया भ्रष्टाचार का अड्‌डा:अशोक बोले- सिंबल पर चुनाव लड़ने पर फैसला आज, डिपोर्टेशन पर सरकार अपनाए कड़ा रुख

करनाल में निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक में थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने नगर निगमों और नगर पालिकाओं को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि एनडीसी, प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी बनवाने के लिए लोग परेशान हैं और कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इस पर आज फैसला होगा। अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने पर उन्होंने निंदा की और कहा कि भारत सरकार को सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए थी। वहीं, कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार किया। लोगों को छोटेछोटे कामों के लिए देने पड़ते हैं पैसे हरियाणा के करनाल में निकाय चुनाव संबंधी बैठक में पहुंचे थानेसर के विधायक अशोक अरोडा ने कहा कि नगर निगमों और नगरपालिकाओं में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। एनडीसी के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते है। प्रोपर्टी आईडी बनानी हो या फिर फैमिली आईडी बनानी हो, तो लोग परेशान है और लोग कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। सिंबल पर लड़ेंगे या नहीं, फैसला पार्टी का विधायक ने कहा कि, कांग्रेस निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इसे लेकर आज फैसला हो जाएगा। हालांकि पार्टी के स्टेट प्रेजीडेंट ने पहले ही एक बयान भी दिया था जिसमें कहा गया था कि मेयर का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी की मीटिंग के बाद ही लिया जाएगा। फैसला अमेरिकी सरकार का था, लेकिन तरीका गलत हरियाणा के युवाओं को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के सवाल पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी का नतीजा है कि युवा नशे की चपेट में आ गए हैं, अपराध की तरफ बढ़ रहा है। लोग अपनी जमीन जायदाद बेचकर विदेश जाने पर मजबूर हुए। भारतीयों को डिपोर्ट करना अमेरिकी सरकार का निर्णय है। लेकिन भारतीयों को भेजने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया गया, वह बिल्कुल गलत है, और उसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार को चाहिए था कि अमेरिका की सरकार से टाइअप करके अपने भारतीयों को सम्मान के साथ लाया जाता, चाहे इसके लिए अपना ही विमान क्यों न भेजना पड़ता। गुटबाजी के सवाल पर अरोडा ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। करनाल में निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक में थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने नगर निगमों और नगर पालिकाओं को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि एनडीसी, प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी बनवाने के लिए लोग परेशान हैं और कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इस पर आज फैसला होगा। अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने पर उन्होंने निंदा की और कहा कि भारत सरकार को सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए थी। वहीं, कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार किया। लोगों को छोटेछोटे कामों के लिए देने पड़ते हैं पैसे हरियाणा के करनाल में निकाय चुनाव संबंधी बैठक में पहुंचे थानेसर के विधायक अशोक अरोडा ने कहा कि नगर निगमों और नगरपालिकाओं में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। एनडीसी के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते है। प्रोपर्टी आईडी बनानी हो या फिर फैमिली आईडी बनानी हो, तो लोग परेशान है और लोग कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। सिंबल पर लड़ेंगे या नहीं, फैसला पार्टी का विधायक ने कहा कि, कांग्रेस निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इसे लेकर आज फैसला हो जाएगा। हालांकि पार्टी के स्टेट प्रेजीडेंट ने पहले ही एक बयान भी दिया था जिसमें कहा गया था कि मेयर का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी की मीटिंग के बाद ही लिया जाएगा। फैसला अमेरिकी सरकार का था, लेकिन तरीका गलत हरियाणा के युवाओं को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के सवाल पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी का नतीजा है कि युवा नशे की चपेट में आ गए हैं, अपराध की तरफ बढ़ रहा है। लोग अपनी जमीन जायदाद बेचकर विदेश जाने पर मजबूर हुए। भारतीयों को डिपोर्ट करना अमेरिकी सरकार का निर्णय है। लेकिन भारतीयों को भेजने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया गया, वह बिल्कुल गलत है, और उसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार को चाहिए था कि अमेरिका की सरकार से टाइअप करके अपने भारतीयों को सम्मान के साथ लाया जाता, चाहे इसके लिए अपना ही विमान क्यों न भेजना पड़ता। गुटबाजी के सवाल पर अरोडा ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर