डांसर से गंदी हरकत करने वाला नेता भाजपा से बाहर:अखिलेश बोले- यही BJP का चाल-चरित्र और चेहरा; पूर्व IPS ने कहा- FIR भी हो

बलिया के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने लेटर जारी करते हुए कहा, बब्बन सिंह ने पार्टी की छवि धूमिल की है। बब्बन सिंह अश्लील वीडियो सामने आने के बाद चौतरफा घिर गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को अमेठी में कहा, भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। उधर, आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भाजपा नेता बब्बन सिंह पर FIR दर्ज किए जाने की मांग की है। उन्होंने एसपी बलिया को लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा, वीडियो में सार्वजनिक स्थल पर की गई हरकत बेहद घिनौनी है। इस घटना को बिहार में होना बताया गया है। लेकिन, वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट है कि मामला बलिया का है। भाजपा नेता को बर्खास्त किया जाए
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो की जांच कराकर सीएम योगी आदित्यनाथ से बब्बन सिंह को सहकारी चीनी मिल के उपसभापति पद से बर्खास्त करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा- बब्बन सिंह के बीजेपी विधायक केतकी सिंह पर लगाए गए आरोपी की भी जांच होनी चाहिए। आखिरकार बब्बन सिंह भाजपा से निष्कासित
महिला के साथ अश्लीलता करने वाले रसड़ा चीनी मिल सहकारी संघ के चेयरमैन बब्बन सिंह को आखिरकार भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो एवं आपके वक्तव्यों के माध्यम से आपके कृत्य की जानकारी हुई। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर उन्हें निष्कासित किया गया है। अखिलेश बोले- भाजपा का चेहरा कई बार उजागर हुआ
अखिलेश यादव ने बब्बन सिंह रघुवंशी के अलावा मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर निशाना साधा। कहा, भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा न केवल एमपी में उजागर हुआ है बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज होना इसका सबूत है। अखिलेश ने कहा, हाईकोर्ट को यह इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि मंत्री ने जब देश की प्रतिष्ठित अभिनेत्री का कार्यक्रम रोका था, उस समय अगर बीजेपी ने कार्रवाई की होती तो देश की कर्नल के साथ इस तरह का व्यवहार करने का उन्हें मौका नहीं मिलता। भारतीय जनता पार्टी का यह चरित्र पहली बार नहीं दिखा है। नारी वंदन का नारा देते हैं लेकिन, सही मायने में जब सम्मान की बात आती है तो भाजपा का चेहरा कई बार उजागर हुआ है। कर्नल सोफिया कुरैशी सीमा पर हो रही गतिविधियों की लगातार ब्रीफिंग कर रही थीं। वह सरकार की ब्रीफिंग कर रही थी। सरकार भाजपा की है। उन्हीं की ब्रीफिंग करने वाले के बारे में भाजपा के मंत्री की क्या भावना है, क्या विचार है, पहली बार उजागर नहीं हुआ है। 14 मई को सामने आया बब्बन सिंह का वीडियो
भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो बुधवार, 14 मई को सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर बब्बन सिंह रघुवंशी उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। वीडियो के आखिरी में भाजपा नेता के सहयोगियों ने महिला डांसर पर पैसे भी बरसाए। भाजपा नेता की सफाई, कहा- मैं ऐसा नहीं कर सकता
भाजपा नेता बब्बन सिंह ने वीडियो पर सफाई दी। कहा- मैं एक बारात में शामिल होने बिहार गया था। वहां बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति और उनके लोग भी मौजूद थे। उन्हीं के लोगों ने साजिश के तहत फर्जी वीडियो बनाया। मेरी उम्र 70 साल है। मुझे आयुष्मान कार्ड मिला है। मैं ऐसा काम नहीं कर सकता। बब्बन सिंह बोले- मंत्री दयाशंकर सिंह मेरे रिश्तेदार
बब्बन सिंह ने कहा- केतकी सिंह से मेरे मतभेद हैं। मंत्री दयाशंकर सिंह मेरे रिश्तेदार हैं। दयाशंकर सिंह से भी केतकी सिंह का मतभेद हैं। मैं 1993 में चुनाव लड़ा था। मुझे 22 हजार वोट मिले थे। अब मैं फिर से पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता हूं। इसी वजह से मेरे खिलाफ यह साजिश रची गई। वायरल वीडियो फर्जी है। हम कप्तान से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और जांच की मांग करेंगे। केतकी सिंह बोलीं- जबरन कोई वीडियो नहीं बना सकता
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया- बब्बन सिंह रघुवंशी मेरे पिता की उम्र के हैं। वो मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, यह मैं नहीं जानती। मुझे बांसडीह की जनता ने चुना है। मैं विकास के बारे में सोचती हूं। वीडियो में क्या है? ये मैं नहीं जानती, लेकिन वीडियो कोई जबरदस्ती नहीं बना सकता। मेरे पास न इतना समय है, न मैं इतनी खाली हूं कि यह सब करूं। मैं इस तरह की बात का खंडन करती हूं। बब्बन जी के बारे में सभी लोग जानते हैं। वो क्या बोलते हैं और क्या करते हैं। कौन हैं बब्बन सिंह?
बब्बन सिंह बलिया के मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर गांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य हैं। इसके साथ ही किसान सहकारी चीनी मिल्स समिति लिमिटेड, रसड़ा के उपसभापति भी हैं। वह 25 साल पहले बीजेपी के टिकट पर बांसडीह विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… भाजपा नेता की महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत, VIDEO:बलिया में समर्थकों ने नोट बरसाए, बब्बन सिंह बोले- यह केतकी सिंह की साजिश बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। पढ़ें पूरी खबर बलिया के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने लेटर जारी करते हुए कहा, बब्बन सिंह ने पार्टी की छवि धूमिल की है। बब्बन सिंह अश्लील वीडियो सामने आने के बाद चौतरफा घिर गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को अमेठी में कहा, भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। उधर, आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भाजपा नेता बब्बन सिंह पर FIR दर्ज किए जाने की मांग की है। उन्होंने एसपी बलिया को लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा, वीडियो में सार्वजनिक स्थल पर की गई हरकत बेहद घिनौनी है। इस घटना को बिहार में होना बताया गया है। लेकिन, वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट है कि मामला बलिया का है। भाजपा नेता को बर्खास्त किया जाए
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो की जांच कराकर सीएम योगी आदित्यनाथ से बब्बन सिंह को सहकारी चीनी मिल के उपसभापति पद से बर्खास्त करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा- बब्बन सिंह के बीजेपी विधायक केतकी सिंह पर लगाए गए आरोपी की भी जांच होनी चाहिए। आखिरकार बब्बन सिंह भाजपा से निष्कासित
महिला के साथ अश्लीलता करने वाले रसड़ा चीनी मिल सहकारी संघ के चेयरमैन बब्बन सिंह को आखिरकार भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो एवं आपके वक्तव्यों के माध्यम से आपके कृत्य की जानकारी हुई। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर उन्हें निष्कासित किया गया है। अखिलेश बोले- भाजपा का चेहरा कई बार उजागर हुआ
अखिलेश यादव ने बब्बन सिंह रघुवंशी के अलावा मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर निशाना साधा। कहा, भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा न केवल एमपी में उजागर हुआ है बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज होना इसका सबूत है। अखिलेश ने कहा, हाईकोर्ट को यह इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि मंत्री ने जब देश की प्रतिष्ठित अभिनेत्री का कार्यक्रम रोका था, उस समय अगर बीजेपी ने कार्रवाई की होती तो देश की कर्नल के साथ इस तरह का व्यवहार करने का उन्हें मौका नहीं मिलता। भारतीय जनता पार्टी का यह चरित्र पहली बार नहीं दिखा है। नारी वंदन का नारा देते हैं लेकिन, सही मायने में जब सम्मान की बात आती है तो भाजपा का चेहरा कई बार उजागर हुआ है। कर्नल सोफिया कुरैशी सीमा पर हो रही गतिविधियों की लगातार ब्रीफिंग कर रही थीं। वह सरकार की ब्रीफिंग कर रही थी। सरकार भाजपा की है। उन्हीं की ब्रीफिंग करने वाले के बारे में भाजपा के मंत्री की क्या भावना है, क्या विचार है, पहली बार उजागर नहीं हुआ है। 14 मई को सामने आया बब्बन सिंह का वीडियो
भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो बुधवार, 14 मई को सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर बब्बन सिंह रघुवंशी उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। वीडियो के आखिरी में भाजपा नेता के सहयोगियों ने महिला डांसर पर पैसे भी बरसाए। भाजपा नेता की सफाई, कहा- मैं ऐसा नहीं कर सकता
भाजपा नेता बब्बन सिंह ने वीडियो पर सफाई दी। कहा- मैं एक बारात में शामिल होने बिहार गया था। वहां बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति और उनके लोग भी मौजूद थे। उन्हीं के लोगों ने साजिश के तहत फर्जी वीडियो बनाया। मेरी उम्र 70 साल है। मुझे आयुष्मान कार्ड मिला है। मैं ऐसा काम नहीं कर सकता। बब्बन सिंह बोले- मंत्री दयाशंकर सिंह मेरे रिश्तेदार
बब्बन सिंह ने कहा- केतकी सिंह से मेरे मतभेद हैं। मंत्री दयाशंकर सिंह मेरे रिश्तेदार हैं। दयाशंकर सिंह से भी केतकी सिंह का मतभेद हैं। मैं 1993 में चुनाव लड़ा था। मुझे 22 हजार वोट मिले थे। अब मैं फिर से पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता हूं। इसी वजह से मेरे खिलाफ यह साजिश रची गई। वायरल वीडियो फर्जी है। हम कप्तान से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और जांच की मांग करेंगे। केतकी सिंह बोलीं- जबरन कोई वीडियो नहीं बना सकता
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया- बब्बन सिंह रघुवंशी मेरे पिता की उम्र के हैं। वो मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, यह मैं नहीं जानती। मुझे बांसडीह की जनता ने चुना है। मैं विकास के बारे में सोचती हूं। वीडियो में क्या है? ये मैं नहीं जानती, लेकिन वीडियो कोई जबरदस्ती नहीं बना सकता। मेरे पास न इतना समय है, न मैं इतनी खाली हूं कि यह सब करूं। मैं इस तरह की बात का खंडन करती हूं। बब्बन जी के बारे में सभी लोग जानते हैं। वो क्या बोलते हैं और क्या करते हैं। कौन हैं बब्बन सिंह?
बब्बन सिंह बलिया के मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर गांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य हैं। इसके साथ ही किसान सहकारी चीनी मिल्स समिति लिमिटेड, रसड़ा के उपसभापति भी हैं। वह 25 साल पहले बीजेपी के टिकट पर बांसडीह विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… भाजपा नेता की महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत, VIDEO:बलिया में समर्थकों ने नोट बरसाए, बब्बन सिंह बोले- यह केतकी सिंह की साजिश बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर