यमुनानगर में मिला युवक का लहूलुहान शव:घर से ड्यूटी के लिए निकला, परिजन बोले- बेटे की हत्या की, 2 बेटियों का पिता था

यमुनानगर में मिला युवक का लहूलुहान शव:घर से ड्यूटी के लिए निकला, परिजन बोले- बेटे की हत्या की, 2 बेटियों का पिता था

यमुनानगर जिले के सढौरा क्षेत्र के एक युवक का शव बुधवार रात्रि छोटा मारकंडा पट़्टी के नजदीक खेतों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गोविंद उर्फ प्रिंस निवासी बकाला के रूप में हुई है। शव के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए है। जिसे देखकर परिजनों ने इसे हत्या करार दिया और पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और दो बच्चियों का पिता भी। वह काला अंब स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। जिस रात यह हादसा हुआ वह फैक्ट्री से काम करके ही घर वापिस लौट रहा था। प्रिंस के चचेरे भाई मनीष ने बताया कि वह रोजाना सुबह 7 बजे अपनी बाइक से काम पर जाता था और शाम 7 से 8 बजे तक घर लौट आता था। बुधवार को प्रिंस ने घरवालों को बताया था कि उसकी बाइक में खराबी है, जिसे ठीक करवाने के कारण उसे लौटने में देर हो सकती है। घर वाले प्रिंस का इंतजार करते रहे। रात 9 बजे तक नहीं लौटा, फोन भी नहीं उठाया
जब रात 9 बज गए और फिर भी प्रिंस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कोशिश के बाद जब फोन उठा, तो दूसरी ओर से पुलिस ने बताया कि छोटा मारकंडा पट्‌टी के पास एक शव के साथ यह मोबाइल बरामद हुआ है और पास में बाइक भी पड़ी है। परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई। खून से लथपथ था चेहरा
मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि प्रिंस का चेहरा खून से लथपथ था। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए गए थे। जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल भेजा। जहां गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। दो बच्चियों से सिर से उठा पिता का साया
प्रिंस अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी और वह दो बेटियों के पिता था। जिनमें से एक 4 साल और दूसरी अभी​ सिर्फ दो साल की ही है। प्रिंस की मौत से जहां बूढ़े मां बाप का सहारा छीन गया वहीं दोनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले में सढौरा थाने के जांच अधिकारी SI रणधीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात साढ़े 8 बजे सूचना मिली थी कि छोटा मारकंडा पट्‌टी के पास एक युवक का शव बाइक सहित पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की जांच की और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर आसपास सर्च किया गया वहां किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। यमुनानगर जिले के सढौरा क्षेत्र के एक युवक का शव बुधवार रात्रि छोटा मारकंडा पट़्टी के नजदीक खेतों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गोविंद उर्फ प्रिंस निवासी बकाला के रूप में हुई है। शव के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए है। जिसे देखकर परिजनों ने इसे हत्या करार दिया और पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और दो बच्चियों का पिता भी। वह काला अंब स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। जिस रात यह हादसा हुआ वह फैक्ट्री से काम करके ही घर वापिस लौट रहा था। प्रिंस के चचेरे भाई मनीष ने बताया कि वह रोजाना सुबह 7 बजे अपनी बाइक से काम पर जाता था और शाम 7 से 8 बजे तक घर लौट आता था। बुधवार को प्रिंस ने घरवालों को बताया था कि उसकी बाइक में खराबी है, जिसे ठीक करवाने के कारण उसे लौटने में देर हो सकती है। घर वाले प्रिंस का इंतजार करते रहे। रात 9 बजे तक नहीं लौटा, फोन भी नहीं उठाया
जब रात 9 बज गए और फिर भी प्रिंस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कोशिश के बाद जब फोन उठा, तो दूसरी ओर से पुलिस ने बताया कि छोटा मारकंडा पट्‌टी के पास एक शव के साथ यह मोबाइल बरामद हुआ है और पास में बाइक भी पड़ी है। परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई। खून से लथपथ था चेहरा
मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि प्रिंस का चेहरा खून से लथपथ था। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए गए थे। जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल भेजा। जहां गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। दो बच्चियों से सिर से उठा पिता का साया
प्रिंस अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी और वह दो बेटियों के पिता था। जिनमें से एक 4 साल और दूसरी अभी​ सिर्फ दो साल की ही है। प्रिंस की मौत से जहां बूढ़े मां बाप का सहारा छीन गया वहीं दोनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले में सढौरा थाने के जांच अधिकारी SI रणधीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात साढ़े 8 बजे सूचना मिली थी कि छोटा मारकंडा पट्‌टी के पास एक युवक का शव बाइक सहित पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की जांच की और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर आसपास सर्च किया गया वहां किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर