अमृतसर | कमिश्नरेट में अप्रैल महीने में स्नैचिंग/लूटपाट, वाहन चोरी, साइबर क्राइम, छेड़छाड़, घरों-दुकानों में चोरी, हादसों और अन्य कुल 337 मामले दर्ज हुए हैं। एरिया वाइज देखे तो डी-डिवीजन और कंटोनमेंट में सबसे ज्यादा वाहन चोरी के 8 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा स्नैचिंग-लूटपाट की सबसे ज्यादा 5 वारदातें ए-डिवीजन में सामने आई हैं। सिटी में इस महीने हत्या के 3 केस दर्ज हुए हैं। अप्रैल में हुए 3 हादसों में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा सिटी में कुल 3 फायरिंग के केस दर्ज हुए, जिसमें सुल्तानविंड के फतेहगढ़ चूड़िया रोड मामले शामिल हैं। भास्कर टीम ने स्नैचिंग, वाहन चोरी और हत्या के मामलों का एनालिसिस कर निकाले अपराध के हॉट स्पॉट। अमृतसर | कमिश्नरेट में अप्रैल महीने में स्नैचिंग/लूटपाट, वाहन चोरी, साइबर क्राइम, छेड़छाड़, घरों-दुकानों में चोरी, हादसों और अन्य कुल 337 मामले दर्ज हुए हैं। एरिया वाइज देखे तो डी-डिवीजन और कंटोनमेंट में सबसे ज्यादा वाहन चोरी के 8 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा स्नैचिंग-लूटपाट की सबसे ज्यादा 5 वारदातें ए-डिवीजन में सामने आई हैं। सिटी में इस महीने हत्या के 3 केस दर्ज हुए हैं। अप्रैल में हुए 3 हादसों में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा सिटी में कुल 3 फायरिंग के केस दर्ज हुए, जिसमें सुल्तानविंड के फतेहगढ़ चूड़िया रोड मामले शामिल हैं। भास्कर टीम ने स्नैचिंग, वाहन चोरी और हत्या के मामलों का एनालिसिस कर निकाले अपराध के हॉट स्पॉट। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना मेयर को लेकर केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले:भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का सवाल ही नहीं; कांग्रेस-भाजपा के विधायक हमारे संपर्क में
लुधियाना मेयर को लेकर केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले:भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का सवाल ही नहीं; कांग्रेस-भाजपा के विधायक हमारे संपर्क में लुधियाना नगर निगम के मेयर को लेकर चर्चाएं चल रही थी कि बीजेपी व कांग्रेस मिलकर मेयर बना सकती है। लेकिन इस बात पर अब पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपानी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का बयान आया है। दोनों नेताओं का कहना है कि भाजपा सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी। कांग्रेस के साथ समझौता करना हमारे सिद्वातों के खिलाफ है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी विधायक पप्पी पराशर ने दावा किया है कि लुधियाना में आम आदमी पार्टी मेयर बनाएगी। कांग्रेस के 10 और भाजपा के 8 पार्षद हमारे संपर्क में हैं। जिससे एक बार राजनीति गर्मा गई है। वहीं, लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए इंचार्ज मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर ने दावा किया हमारी पार्टी का मेयर बन चुका है। बस अब ऐलान बाकी है। ऐसे विवादों पर तुरंत विराम लगना चाहिए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि लुधियाना निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। हमारा लक्ष्य कांग्रेस मुक्त भारत है और कांग्रेस का समर्थन करना हमारे सिद्धांतों के खिलाफ है। चल रहे विवादों और मीडिया अटकलों पर तुरंत विराम लगना चाहिए। किसी के साथ मिलकर भाजपा मेयर नहीं बनाएगी भाजपा प्रभारी वियज रूपानी ने अपने बयान में कहा है कि कुछ दिन पहले संपन्न हुए म्युनिसिपल चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की जनता ने विपक्ष की भूमिका दी है | बीजेपी पंजाब मिले हुए जनादेश के अनुरूप म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में व म्यूनिसिपल कमेटियों में विपक्ष की भूमिका निभाएगी। भाजपा किसी भी कॉरपोरेशन या म्यूनिसिपल कमेटी में किसी भी अन्य दल के साथ मिलकर, कॉरपोरेशन में मेयर या म्युनिसिपालिटी में अध्यक्ष नहीं बनाएगी आप नेताओं ने पार्षदों से मीटिंग की आम आदमी पार्टी नगर निगम लुधियाना के इंचार्ज एवं कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर मेयर पद को लेकर लुधियाना पहुचे। उनके साथ मंत्री हरदीप सिह मुंडिया और तरूनपरीत सिंह सोंध के अलावा विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक दलजीत भोला, विधायक कुलवत सिद्धू और विधायक रजिंदरपाल कौर छीना भी साथ थे। इसके अलावा के सभी 41 विजयी पार्षद भी पहुंचे। इस दौरान मंत्री लालजीत भुल्लर ने जहां सभी विजयी पार्षदों को बधाई देते उन्हें सम्मानित किया तो उपरांत उन्होंने मेयर पद को लेकर सभी से विचार कर उनकी राय भी जानी। लुधियाना में कुल 95 सीटें है। इसमें 41 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती, 19 बीजेपी, कांग्रेस तीस, दो अकाली दल और तीन आजाद जीत है। वहीं, अब एक आजाद और एक अकाली पार्षद आम आदमी पार्टी में आ गए हैं। एक हफ्ते में होगा मेयर का ऐलान-
कैबिनेट मंत्री हरदीप मुडिंया ने बताया कि मेयर का ऐलान एक हफ्ते के अंदर हो जाएगा। AAP के 42 पार्षद हो चुके हैं जबकि सात विधायक भी हैं, अन्य पार्टियों के पार्षद भी हमारे संपर्क मे है। वही शहर में अाप का मेयर पद के नाम की चर्चा भी शुरू हो गयी है। पहली कतार में विधायक पप्पी के भाई राकेश पराशर, वर्षा रामपाल और निधि गुप्ता का नाम आ रहा है। वहीं विधायक मदन लाल बग्गा और विधायक कुलवत सिद्धू अपने बेटों को सीनियर डिप्टी मेयर बनाने के चक्कर मे हैं। कांग्रेस-भाजपा गठबंधन से हाईकमान खफा- मेयर पद को लेकर लुधियाना में कांग्रेस-भाजपा गठबंधन की बात चल रही थी। क्योंकि भाजपा को चुनाव में 19 जबकि कांगरेस को 30 सीटें मिली और मेयर पद के लिए 48 सीटें चाहिए। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दोनों पार्टियों के बीच समझौता कर मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर पद बनाने को लेकर जो बातें चल रही थी इससे पार्टी हाईकमान भी खफा हो गया है।

पंजाब में बारात लेकर पहुंचा NRI दूल्हा बैरंग लौटा:पते पर मैरिज पैलेस नहीं मिला, दुल्हन का नंबर बंद; इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ था
पंजाब में बारात लेकर पहुंचा NRI दूल्हा बैरंग लौटा:पते पर मैरिज पैलेस नहीं मिला, दुल्हन का नंबर बंद; इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ था पंजाब में एक NRI दूल्हा बारात लेकर मोगा जिले में तो आया, लेकिन उसे वहां दुल्हन ही नहीं मिली। यहां तक की दूल्हे को शहर में वह मैरिज पैलेस भी नहीं मिला जो उसे बताया गया था। दुल्हन को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद दूल्हे को बैरंग ही लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और उन्होंने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लिया था। जब दूल्हे ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया तो, उसने थाना साउथ सिटी में मामला दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस दुल्हन और उसके परिजनों को ढूंढ रही है। सोशल मीडिया की दोस्ती प्यार में हुई तब्दील
दूल्हे दीपक ने बताया कि वह मूल रूप से जालंधर का रहने वाला है और अभी दुबई में रहता है। कुछ दिन पहले ही वह शादी के लिए भारत आया है। दीपक ने बताया कि उसकी मोगा के कोट मोहल्ला में रहने वाली लड़की मनप्रीत कौर से 4 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बात बढ़ती गई तो दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच प्यार हो गया और दीपक ने उसके साथ शादी करने की बात की। इस पर मनप्रीत ने 2 दिसंबर 2024 को शादी की तारीख फाइनल कर दी। लड़की पहले ही ले चुकी थी 60 हजार
2 दिसंबर की फाइनल डेट समझ कर दीपक शादी की तैयारी में जुट गया। तभी 29 नवंबर को मनप्रीत का फोन आया और उसने कहा कि उसके पिता की तबीयत खराब है। शादी की डेट पीछे करनी पड़ेगी। इसके बाद दीपक ने कहा की 2 को नहीं तो 6 दिसंबर को शादी कर लेते हैं। दीपक की यह बात लड़की ने भी मान ली। दीपक ने बताया कि लड़की उससे 60 हजार रुपए भी ले चुकी है। लड़की ने मैरिज पैलेस का पता भी बताया
दीपक ने कहा, ‘मैंने आज उसे (मनप्रीत कौर) सुबह फोन किया कि मैं रेडी हूं, और बारात लेकर आ रहा हूं। तब मनप्रीत ने कहा कि बारात लेकर रोज गार्डन आना जो कि गीता भवन के पास है। मैंने मोगा पहुंचने के बाद उसे फोन किया, तो उसने फोन काट दिया और बाद में स्विच ऑफ कर दिया। जब काफी देर हो गई तो हमने आसपास रोज गार्डन के बारे में पूछा। तब हमें पता चला कि यहां रोज गार्डन नाम का कोई पैलेस है ही नहीं। दीपक ने कहा कि मैं 150 लोगों की बारात लेकर आया हूं, लेकिन लड़की ने मेरे साथ धोखा किया और मेरे परिवार की बेइज्जती करवा दी।’ लड़की ने खुद को बताया था वकील
दीपक पिछले 6 सालों से दुबई में ही रह रहा था। दुबई में ही रहते हुए करीब 4 साल पहले वह इंस्टाग्राम पर लड़की मनप्रीत से मिला। लड़की ने बताया था कि वह मोगा में वकील है। मीडिया से बात करते हुए दीपक ने बताया कि वह लड़की से कभी मिला नहीं, क्योंकि वह विदेश में था। शादी की बात चली तो लड़की के घर वालों ने उसके घर वालों से बात भी की थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित दूल्हे ने पुलिस से लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर साउथ सिटी थाने के अधिकारी सरदार सिंह ने बताया है कि हमें दूल्हे दीपक ने शिकायत दी है। वह गांव मड़ियाला जिला जालंधर का रहने वाला है। हमने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ शादी से संबंधित यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में किन्नरों ने कराई लड़की की शादी:पिता की प्रार्थना पर पूरा खर्चा उठाया; सामान सहित सोने-चांदी के आभूषण दहेज में दिए हरियाणा के रेवाड़ी में किन्नर समाज ने शहर के एक गरीब परिवार की बेटी की शादी का पूरा खर्च उठाया है। किन्नरों ने लड़की की शादी के लिए भात भरा, लाखों रुपए का पूरा दहेज का सामान भी दिया। इसके अलावा वे लड़की की शादी के दिन घर पर आकर नाचे भी। पूरी खबर पढ़ें…

पादरी से मिलने पाकिस्तान पहुंची नागपुर की महिला:ऑनलाइन प्यार, अटारी से न जा पाई तो कारगिल से बॉर्डर क्रॉस किया; पाक रेंजर्स ने लौटाया
पादरी से मिलने पाकिस्तान पहुंची नागपुर की महिला:ऑनलाइन प्यार, अटारी से न जा पाई तो कारगिल से बॉर्डर क्रॉस किया; पाक रेंजर्स ने लौटाया नागपुर की रहने वाली 43 वर्षीय सुनीता जांगड़े को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर BSF को सौंपा दिया है। नागपुर की महिला ने पाकिस्तानी पादरी के प्यार में पड़कर 14 मई, 2025 को कारगिल के हुंडरमान गांव से नियंत्रण रेखा पार की थी। यहां से वह गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में पहुंची। जानकारी के अनुसार सुनीता अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ लद्दाख में छुट्टियां मनाने गई थी, लेकिन वहां से अचानक लापता हो गई, जबकि बेटा होटल में छोड़ गई। जांच में सामने आया कि सुनीता की बातचीत दो पाकिस्तानी नागरिकों से हो रही थी। इनमें एक पादरी और दूसरा जुल्फिकार नामक युवक था। उसके फोन रिकॉर्ड्स, सोशल मीडिया गतिविधियों और एप से पता चला है कि इससे पहले भी वह दो बार अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन तब सुरक्षा एजेंसियों ने उसे रोक दिया था। स्थानीय मदद की भी आशंका
सूत्रों के मुताबिक, महिला ने कारगिल के जिस सीमावर्ती गांव से पाकिस्तान में प्रवेश किया। यह गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। जांच एजेंसियों को शक है कि कुछ स्थानीय लोगों ने भी महिला को सीमा पार करने में मदद पहुंचाई है। इसके बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रह है। जांच में जुटी भारतीय एजेंसियां
गिलगित-बाल्टिस्तान में घुसपैठ के बाद पाकिस्तानी एजेंसियों ने महिला को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों देशों के बीच संपर्क हुआ। पाकिस्तानी अधिकारियों ने महिला को “ गलती से भटकी भारतीय नागरिक” के रूप में पेश किया और मानवीय आधार पर वापस लौटाया। उसे शुक्रवार को अटारी सीमा पर बीएसएफ के हवाले किया गया था। फिलहाल सुनीता अब अमृतसर रूरल के थाना घरिंडा की कस्टडी में है। परिवार बोला-मानसिक तनाव में थी सुनीता
सुनीता के परिवार ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और इलाज चल रहा था। उनका बेटा, जो उस दिन होटल में अकेला रह गया था, उसे अब बाल कल्याण समिति की निगरानी में रखा गया है। उसे नागपुर में एक आश्रय गृह में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।