डॉक्टर, मां और 2 बेटियों की हादसे में मौत:हाथरस में नीलगाय सामने आई तो ब्रेक मारा, पलटी खाते हुए नहर में गिरी कार

डॉक्टर, मां और 2 बेटियों की हादसे में मौत:हाथरस में नीलगाय सामने आई तो ब्रेक मारा, पलटी खाते हुए नहर में गिरी कार

हाथरस में तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में डॉक्टर, उनके छोटे भाई की पत्नी और उसकी 2 मासूम बेटियां शामिल हैं। कार सवार अलीगढ़ से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी अचानक सामने से नीलगाय आ गई। ड्राइवर ब्रेक मारकर कार को दूसरी तरफ मोड़ने लगा, लेकिन कार असंतुलित हो गई। पलटी खाते हुए 10 फीट नीचे नहर में जा गिरी। हादसा गुरुवार रात 12 बजे हसायन कोतवाली के गांव बरसामई के पास हुआ। 3 तस्वीरें देखिए- 40 मिनट कार में फंसे रहे, ग्रामीणों ने बाहर निकाला कार सवार एटा के रहने वाले हैं। गुरुवार को शादी में शामिल होने अलीगढ़ गए थे। देर रात वहां से लौट रहे थे, तभी बरसामई के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। 40 मिनट बाद किसी तरह कार को दरवाजा खोलकर लोगों को बाहर निकाला गया, फिर रस्सी के सहारे कार को खींचकर किनारे लाया। कार सवार 7 लोगों को CHC सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। प्राइमरी इलाज के बाद घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। मरने वालों की पहचाना नागेंद्र पाल सिंह उर्फ बबलू ( 45), उनके छोटे भाई की पत्नी पूनम (35), उसकी दो बेटियां भूमि ( 9 माह) और काव्या (3 साल) की मौत हो गई। घायलों में गुलशन, सुनीता, मंजू वाइफ ऑफ बबलू शामिल हैं। नागेंद्र पाल सिंह पेश से डॉक्टर थे। वो एटा में ही प्राइवेट क्लिनिक चलाते थे। वहीं, पूनम के पति माघवेंद्र सिंह जयपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…. हाथरस में तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में डॉक्टर, उनके छोटे भाई की पत्नी और उसकी 2 मासूम बेटियां शामिल हैं। कार सवार अलीगढ़ से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी अचानक सामने से नीलगाय आ गई। ड्राइवर ब्रेक मारकर कार को दूसरी तरफ मोड़ने लगा, लेकिन कार असंतुलित हो गई। पलटी खाते हुए 10 फीट नीचे नहर में जा गिरी। हादसा गुरुवार रात 12 बजे हसायन कोतवाली के गांव बरसामई के पास हुआ। 3 तस्वीरें देखिए- 40 मिनट कार में फंसे रहे, ग्रामीणों ने बाहर निकाला कार सवार एटा के रहने वाले हैं। गुरुवार को शादी में शामिल होने अलीगढ़ गए थे। देर रात वहां से लौट रहे थे, तभी बरसामई के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। 40 मिनट बाद किसी तरह कार को दरवाजा खोलकर लोगों को बाहर निकाला गया, फिर रस्सी के सहारे कार को खींचकर किनारे लाया। कार सवार 7 लोगों को CHC सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। प्राइमरी इलाज के बाद घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। मरने वालों की पहचाना नागेंद्र पाल सिंह उर्फ बबलू ( 45), उनके छोटे भाई की पत्नी पूनम (35), उसकी दो बेटियां भूमि ( 9 माह) और काव्या (3 साल) की मौत हो गई। घायलों में गुलशन, सुनीता, मंजू वाइफ ऑफ बबलू शामिल हैं। नागेंद्र पाल सिंह पेश से डॉक्टर थे। वो एटा में ही प्राइवेट क्लिनिक चलाते थे। वहीं, पूनम के पति माघवेंद्र सिंह जयपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर