ड्रग्स मामले में पहले से चर्चा में रही पंजाब पुलिस की निलंबित महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को अब पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई बठिंडा जोन की तरफ से की गई है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस की टीम ने उसे आज हिरासत में लिया है। उस पर आय से अधिक संपत्ति और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ड्रग्स मामले में फिलहाल वह जमानत पर बाहर थी। लग्जरी लाइफस्टाइल रही चर्चा में अमनदीप कौर हाल ही में ड्रग्स से जुड़े एक केस में जमानत पर रिहा हुई थी। सोशल मीडिया और मीडिया में वह लगातार अपनी लग्जरी जीवनशैली, Rolex घड़ी, Thar SUV और महंगे मकान को लेकर सुर्खियों में बनी रही। हाल ही में एक इंटरव्यू में अमनदीप ने दावा किया था कि उसे झूठा फंसाया गया है और वह निर्दोष है। मगर विजिलेंस विभाग को उसके खिलाफ कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बेहिसाब संपत्तियों के इनपुट मिले थे। आमदनी से अधिक खर्च विजिलेंस रिकॉर्ड के अनुसार, कुछ सालों में उसकी आमदनी 1.08 करोड़ रुपए आंकी गई थी। लेकिन जब विजिलेंस ने हिसाब लगाना शुरू किया तो उसका खर्च 1.39 करोड़ रुपए सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार, अमनदीप कौर को आज आम पूछताछ के बहाने बुलाया गया। लेकिन जब वह पहुंची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आज देर शाम या कल सुबह पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर सकती है। जांच करना चाहती है विजिलेंस विजिलेंस को अमनदीप से उसकी आमदनी का रिकॉर्ड हासिल करना है। विजिलेंस जानना चाहती है कि एक कांस्टेबल की आमदनी में इस तरह की शान-शौकत कैसे संभव हुई। जांच में अमनदीप कौर की संपत्तियों, बैंक खातों और कथित संबंधों की भी गहराई से पड़ताल की जाएगी। जानें अमनदीप कौर के साथ अभी तक क्या हुआ- पंजाब पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को जुलाई 2023 में एक ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि वह ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी हुई है और उसके पास से संदिग्ध लेन-देन और नेटवर्क से संपर्क के सबूत मिले थे। गिरफ्तारी के बाद उसे निलंबित कर दिया गया और मामले की जांच एनडीपीएस एक्ट के तहत शुरू हुई। अमनदीप कौर करीब 6 महीने जेल में रही, और इसी दौरान उसकी लग्जरी जीवनशैली पर भी सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर उसकी रोलैक्स घड़ी, थार SUV, और महंगे घर की तस्वीरें वायरल हुईं, जिससे यह चर्चा तेज हो गई कि एक कांस्टेबल के पास इतनी संपत्ति कैसे आई। जनवरी 2024 में जमानत मिल गई। बेल के बाद उसने एक इंटरव्यू में खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उसे फंसाया गया है। हालांकि, हाल ही में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच आय से अधिक संपत्ति, भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क से कथित संबंधों पर केंद्रित है। विजिलेंस की कार्रवाई से मामला दोबारा सुर्खियों में आ गया है। ड्रग्स मामले में पहले से चर्चा में रही पंजाब पुलिस की निलंबित महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को अब पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई बठिंडा जोन की तरफ से की गई है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस की टीम ने उसे आज हिरासत में लिया है। उस पर आय से अधिक संपत्ति और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ड्रग्स मामले में फिलहाल वह जमानत पर बाहर थी। लग्जरी लाइफस्टाइल रही चर्चा में अमनदीप कौर हाल ही में ड्रग्स से जुड़े एक केस में जमानत पर रिहा हुई थी। सोशल मीडिया और मीडिया में वह लगातार अपनी लग्जरी जीवनशैली, Rolex घड़ी, Thar SUV और महंगे मकान को लेकर सुर्खियों में बनी रही। हाल ही में एक इंटरव्यू में अमनदीप ने दावा किया था कि उसे झूठा फंसाया गया है और वह निर्दोष है। मगर विजिलेंस विभाग को उसके खिलाफ कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बेहिसाब संपत्तियों के इनपुट मिले थे। आमदनी से अधिक खर्च विजिलेंस रिकॉर्ड के अनुसार, कुछ सालों में उसकी आमदनी 1.08 करोड़ रुपए आंकी गई थी। लेकिन जब विजिलेंस ने हिसाब लगाना शुरू किया तो उसका खर्च 1.39 करोड़ रुपए सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार, अमनदीप कौर को आज आम पूछताछ के बहाने बुलाया गया। लेकिन जब वह पहुंची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आज देर शाम या कल सुबह पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर सकती है। जांच करना चाहती है विजिलेंस विजिलेंस को अमनदीप से उसकी आमदनी का रिकॉर्ड हासिल करना है। विजिलेंस जानना चाहती है कि एक कांस्टेबल की आमदनी में इस तरह की शान-शौकत कैसे संभव हुई। जांच में अमनदीप कौर की संपत्तियों, बैंक खातों और कथित संबंधों की भी गहराई से पड़ताल की जाएगी। जानें अमनदीप कौर के साथ अभी तक क्या हुआ- पंजाब पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को जुलाई 2023 में एक ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि वह ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी हुई है और उसके पास से संदिग्ध लेन-देन और नेटवर्क से संपर्क के सबूत मिले थे। गिरफ्तारी के बाद उसे निलंबित कर दिया गया और मामले की जांच एनडीपीएस एक्ट के तहत शुरू हुई। अमनदीप कौर करीब 6 महीने जेल में रही, और इसी दौरान उसकी लग्जरी जीवनशैली पर भी सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर उसकी रोलैक्स घड़ी, थार SUV, और महंगे घर की तस्वीरें वायरल हुईं, जिससे यह चर्चा तेज हो गई कि एक कांस्टेबल के पास इतनी संपत्ति कैसे आई। जनवरी 2024 में जमानत मिल गई। बेल के बाद उसने एक इंटरव्यू में खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उसे फंसाया गया है। हालांकि, हाल ही में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच आय से अधिक संपत्ति, भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क से कथित संबंधों पर केंद्रित है। विजिलेंस की कार्रवाई से मामला दोबारा सुर्खियों में आ गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
