बुद्धिजीवी और प्रख्यात विचारक मालविंदर सिंह माली की गिरफ्तारी की विभिन्न पार्टियां और अलग अलग संगठन निंदा कर रहे हैं। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने तरनतारन में मालविंदर सिंह माली की गिरफ्तारी के विरोध में डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाया और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मालविंदर सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया। रोष प्रदर्शन के बाद पंजाब सरकार के नाम का एक मांग पत्र डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह थिंद को सौंपा। मांग पत्र में मालविंदर सिंह की रिहाई की मांग की गई। किसान यूनियन के प्रधान गुरबाज सिंह सांडवा ने बताया कि मालविंदर सिंह माली की गिरफ्तारी को लेकर किसान यूनियन द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते पूरे पंजाब में यूनियन द्वारा रोज प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के नाम का मांग पत्र दिया जा रहा है। सरकार को चेतावनी देते हैं कि मालविंदर सिंह माली की रिहाई जल्द की जाए। बुद्धिजीवी और प्रख्यात विचारक मालविंदर सिंह माली की गिरफ्तारी की विभिन्न पार्टियां और अलग अलग संगठन निंदा कर रहे हैं। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने तरनतारन में मालविंदर सिंह माली की गिरफ्तारी के विरोध में डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाया और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मालविंदर सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया। रोष प्रदर्शन के बाद पंजाब सरकार के नाम का एक मांग पत्र डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह थिंद को सौंपा। मांग पत्र में मालविंदर सिंह की रिहाई की मांग की गई। किसान यूनियन के प्रधान गुरबाज सिंह सांडवा ने बताया कि मालविंदर सिंह माली की गिरफ्तारी को लेकर किसान यूनियन द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते पूरे पंजाब में यूनियन द्वारा रोज प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के नाम का मांग पत्र दिया जा रहा है। सरकार को चेतावनी देते हैं कि मालविंदर सिंह माली की रिहाई जल्द की जाए। पंजाब | दैनिक भास्कर
