तरनतारन में गोली लगने से ग्रामीण की मौत:जमीनी विवाद में हुई फायरिंग, दो अन्य ग्रामीण भी हुए घायल, बाहर रहता था मृतक

तरनतारन में गोली लगने से ग्रामीण की मौत:जमीनी विवाद में हुई फायरिंग, दो अन्य ग्रामीण भी हुए घायल, बाहर रहता था मृतक

तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के गांव मुंडापिंड में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सतबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों द्वारा गोली चलाई गई है, उनकी तरफ से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक सतबीर के परिजनों ने बताया कि आरोपी उनको लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लक्खू नामक व्यक्ति कई बार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुका है। बीते दिन वे लोग जबरदस्ती उनके खेत से बिजली का खंभा हटाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिवार ने ऐसा करने से रोक दिया और हमला करते हुए लक्खू और उसके परिवार के सदस्यों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से सतबीर सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। सतबीर सिंह ड्राइवरी का काम करता है। तकरीबन बाहर ही रहता था, जब यह झगड़ा हुआ तो सतबीर सिंह घर पर आया हुआ था। तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के गांव मुंडापिंड में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सतबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों द्वारा गोली चलाई गई है, उनकी तरफ से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक सतबीर के परिजनों ने बताया कि आरोपी उनको लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लक्खू नामक व्यक्ति कई बार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुका है। बीते दिन वे लोग जबरदस्ती उनके खेत से बिजली का खंभा हटाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिवार ने ऐसा करने से रोक दिया और हमला करते हुए लक्खू और उसके परिवार के सदस्यों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से सतबीर सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। सतबीर सिंह ड्राइवरी का काम करता है। तकरीबन बाहर ही रहता था, जब यह झगड़ा हुआ तो सतबीर सिंह घर पर आया हुआ था।   पंजाब | दैनिक भास्कर