अमृतसर| सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के जोड़ा घर में सेवा करते हुए मिर्गी का दौरा पड़ने से सेवादार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तानविंड रोड निवासी बलविंदर सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बलविंदर सिंह फूड डिलीवरी का काम करता था और रोजाना काम खत्म करने के बाद जोड़ा घर में जाकर सेवा करता था। उसे पहले भी सेवा के दौरान दो-तीन बार मिर्गी का दौरा पड़ा। जोड़ा घर के इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि जब बलविंदर सिंह जोड़ा घर में सेवा कर रहा था तो उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। उसे गुरु रामदास अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमृतसर| सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के जोड़ा घर में सेवा करते हुए मिर्गी का दौरा पड़ने से सेवादार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तानविंड रोड निवासी बलविंदर सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बलविंदर सिंह फूड डिलीवरी का काम करता था और रोजाना काम खत्म करने के बाद जोड़ा घर में जाकर सेवा करता था। उसे पहले भी सेवा के दौरान दो-तीन बार मिर्गी का दौरा पड़ा। जोड़ा घर के इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि जब बलविंदर सिंह जोड़ा घर में सेवा कर रहा था तो उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। उसे गुरु रामदास अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाब | दैनिक भास्कर
