भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना राजासांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पत्नी सहित परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर अपलोड और दहेज के सामान को खुर्द बुर्द करने के आरोप में एनआरआई पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह और उसके पिता तरसेम सिंह निवासी न्यूजीलैंड के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह निवासी बगा कलां ने बताया कि 10 जनवरी को उसकी बेटी सहित उनके परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसके अलावा आरोपियों ने एकतरफा तालाक कर दहेज के सामान को खुर्द-बुर्द किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है, जिसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना राजासांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पत्नी सहित परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर अपलोड और दहेज के सामान को खुर्द बुर्द करने के आरोप में एनआरआई पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह और उसके पिता तरसेम सिंह निवासी न्यूजीलैंड के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह निवासी बगा कलां ने बताया कि 10 जनवरी को उसकी बेटी सहित उनके परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसके अलावा आरोपियों ने एकतरफा तालाक कर दहेज के सामान को खुर्द-बुर्द किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है, जिसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

गुरदासपुर में रिंपल ग्रुप के ठेके के बाहर फेंका ग्रेनेड:नहीं फटा, पुलिस ने कब्जे में लिया, आतंकी नवांशहरिया-मनु अगवान ने जिम्मेदारी ली
गुरदासपुर में रिंपल ग्रुप के ठेके के बाहर फेंका ग्रेनेड:नहीं फटा, पुलिस ने कब्जे में लिया, आतंकी नवांशहरिया-मनु अगवान ने जिम्मेदारी ली पंजाब में गुरदासपुर जिले के कस्बा बटाला में रिंपल ग्रुप द्वारा बनाए गए नए शराब ठेके के बाहर शरारती तत्वों द्वारा एक हैंड ग्रेनेड फेंक दिया गया। गनीमत रही कि उक्त ग्रेनेड चला नहीं और उसे पुलिस ने साबुत ही बरामद कर लिया है। ये ग्रेनेड पुलिस ने बटाला के फोकल पॉइंट में स्थित रिम्पल ग्रुप के ठेके की नई ब्रांच के गेट के आगे बरामद हुआ। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी मनु अगवान और गोपी नवांशहरियां ने ली है। इसकी एक पोस्ट भी जारी की गई है। जोकि पुलिस के पास पहुंच गई है। पुलिस ने उक्त पोस्ट के आधार पर ठेकेदार के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्ट वायरल हुआ तो पुलिस जांच के लिए पहुंची जानकारी के अनुसार आज शनिवार को सुबह इस घटनाक्रम के बारे में सभी को पता चला। क्योंकि सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी। जिसमें उक्त जगह पर ग्रेनेड फेंके जाने की बात लिखी गई। जिसमें जिम्मेदारी मनु अगवान और गोपी नवांशहरियां द्वारा ली गई थी। उसके बाद खुफिया एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई। आस-पास की दुकानों पर ग्रेनेड हमले की सच्चाई जानने के लिए सतर्क हो गई। ग्रेनेड की सूचना मिलते ही बटाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। बता दें कि फोकल पॉइंट पर बड़ी फैक्ट्रियां और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थित होने के कारण वहां बड़ी संख्या में मजदूर व अन्य लोग काम करते हैं। ग्रेनेड की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत फैल रही है।

मोगा में तेज रफ्तार कार ने साइकिल को मारी टक्कर:व्यक्ति की मौत, बेटे और भतीजे संग जा रहे थे, ड्राइवर फरार
मोगा में तेज रफ्तार कार ने साइकिल को मारी टक्कर:व्यक्ति की मौत, बेटे और भतीजे संग जा रहे थे, ड्राइवर फरार पंजाब के मोगा में आज एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नछत्तर सिंह के रूप में हुई है। हादसा घल कला गांव के पास की है। घटना के समय नछत्तर सिंह अपने बेटे चरणजीत सिंह और भतीजे हरविंदर सिंह के साथ मोगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार (PB 29 AE 8758) ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नछत्तर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर के एएसआई गुरदेव सिंह के अनुसार, कार चालक की पहचान गांव दौलतपुरा निवासी हरमेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे चरणजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

लुधियाना में नाबालिग से मामा ने की छेड़छाड़:आरोपी के साथ रहती है पीड़िता, अध्यापिका से बताई आपबीती; FIR दर्ज
लुधियाना में नाबालिग से मामा ने की छेड़छाड़:आरोपी के साथ रहती है पीड़िता, अध्यापिका से बताई आपबीती; FIR दर्ज पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा ने छेड़छाड़ की। डरी सहमी लड़की ने स्कूल टीचर को घटना की जानकारी दी। टीचर के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 8वीं क्लास में पढ़ती है लड़की थाना सदर की पुलिस को जानकारी देते हुए टीचर ने बताया कि वह बचित्तर नगर इलाके के एक स्कूल में पढ़ाती है। वह 8वीं क्लास में पढ़ाती है। उसकी क्लास की एक छात्रा बहुत डरी सहमी सी क्लास में बैठी थी। उसने उससे अकेले में बात की तो लड़की ने बताया कि उसके मामा जसवीर सिंह की उस पर बुरी नजर है। वह अपने मामा के साथ रहती है। वही उसका पालन पोषण करते हैं। 1 अगस्त को हुई छेड़छाड़ 1 अगस्त को जब वह अपने कमरे में सो रही थी तो आरोपी मामा जसवीर सिंह उसके कमरे में आया और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। अचानक उसने आंख खोली और उसका विरोध किया। आरोपी जसवीर ने उसे धमकाया और चाय बनाने को कहा। लड़की के मुताबिक वह अपने मामा से मानसिक रूप से परेशान है। इस मामले की जांच एएसआई प्रताप सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 74 बीएनएस 8 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।