दादरी पहुंची कुमारी सैलजा:बोली- कांग्रेस की हार का कारण अपना ही घर, BJP सिर्फ कहने को डबल इंजन की सरकार

दादरी पहुंची कुमारी सैलजा:बोली- कांग्रेस की हार का कारण अपना ही घर, BJP सिर्फ कहने को डबल इंजन की सरकार

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा चरखी दादरी पहुंची। उन्होंने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान के निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव के दौरान खामियां मानी। वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ कहने की डबल इंजन की सरकार है धरातल पर कोई काम नहीं करवाया है। उन्होंने भाजपा के रोल को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण अपना ही घर रहा है। ऐसे में हाईकमान को हरियाणा में अपनी पार्टी को ठीक करना पड़ेगा। वहीं शैलजा ने बिना नाम लिए कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं विधानसभा में सरकार बननी तय थी। बावजूद इसके कुछ विशेष नेताओं के चलते कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई तो जनता इसका खामियाजा क्यों भुगते। संगठन न बनने से उठाना पड़ रहा नुकसान
वहीं कांग्रेस का हरियाणा में संगठन नहीं बनने को लेकर सैलजा का दर्द सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी में खामियों के कारण प्रदेश का कई सालों से संगठन ही नहीं बन रहा है। वहीं भाजपा का संगठन है तो वह तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने को लेकर सैलजा ने कहा कि पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांके। भाजपा सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और भाजपा में परिवारवाद भरा हुआ है। डबल इंजन सरकार महज दिखावा
सैलजा ने कहा कि भाजपा सिर्फ कहने को डबल इंजन की सरकार है, लेकिन अपने 10 साल के कार्यकाल में धरातल पर सिर्फ दिखावा किया है। हिमानी हत्याकांड पर कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ श्लोगन तक सीमित है, सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है। दोषियों को ऐसी सजा मिले कि ऐसा घिनौना काम करने वाले कांप उठे। यह एक घिनौनी करतूत है। जो भी दोषी है उनको कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि दूसरा कोई इस प्रकार की हरकत करने की हिम्मत ना जुटा सके। सैलजा ने कहा कि किसान अपनी बर्बाद फसलों के मुआवजा को लेकर सड़कों पर हैं। अवैध खनन को प्रदेश सरकार संरक्षण दे रही है। मिलीभगत के कारण अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के मुआवजे की भी मांग की। सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा चरखी दादरी पहुंची। उन्होंने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान के निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव के दौरान खामियां मानी। वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ कहने की डबल इंजन की सरकार है धरातल पर कोई काम नहीं करवाया है। उन्होंने भाजपा के रोल को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण अपना ही घर रहा है। ऐसे में हाईकमान को हरियाणा में अपनी पार्टी को ठीक करना पड़ेगा। वहीं शैलजा ने बिना नाम लिए कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं विधानसभा में सरकार बननी तय थी। बावजूद इसके कुछ विशेष नेताओं के चलते कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई तो जनता इसका खामियाजा क्यों भुगते। संगठन न बनने से उठाना पड़ रहा नुकसान
वहीं कांग्रेस का हरियाणा में संगठन नहीं बनने को लेकर सैलजा का दर्द सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी में खामियों के कारण प्रदेश का कई सालों से संगठन ही नहीं बन रहा है। वहीं भाजपा का संगठन है तो वह तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने को लेकर सैलजा ने कहा कि पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांके। भाजपा सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और भाजपा में परिवारवाद भरा हुआ है। डबल इंजन सरकार महज दिखावा
सैलजा ने कहा कि भाजपा सिर्फ कहने को डबल इंजन की सरकार है, लेकिन अपने 10 साल के कार्यकाल में धरातल पर सिर्फ दिखावा किया है। हिमानी हत्याकांड पर कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ श्लोगन तक सीमित है, सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है। दोषियों को ऐसी सजा मिले कि ऐसा घिनौना काम करने वाले कांप उठे। यह एक घिनौनी करतूत है। जो भी दोषी है उनको कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि दूसरा कोई इस प्रकार की हरकत करने की हिम्मत ना जुटा सके। सैलजा ने कहा कि किसान अपनी बर्बाद फसलों के मुआवजा को लेकर सड़कों पर हैं। अवैध खनन को प्रदेश सरकार संरक्षण दे रही है। मिलीभगत के कारण अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के मुआवजे की भी मांग की।   हरियाणा | दैनिक भास्कर