चरखी दादरी जिले के गांव संतोखपुरा में काम करते समय गोठड़ा गांव का युवक करंट की चपेट में आ गया। उसे चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने स्थानीय सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक की पहचान गांव गोठड़ा निवासी करीब 34 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश प्लम्बर व वेल्डिंग का काम करता था। वह संतोखपुरा गांव में टीन शेड का काम करने गया हुआ था। जहां काम करते समय करंट की चपेट में आ गया। बाद में उसे चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि राजेश विवाहित था और उसकी सात माह की एक बच्ची है। वह बीते करीब 4-5 साल से मिस्त्री का काम करता था। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची है और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की। जांच अधिकारी एचसी हरिओम ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। चरखी दादरी जिले के गांव संतोखपुरा में काम करते समय गोठड़ा गांव का युवक करंट की चपेट में आ गया। उसे चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने स्थानीय सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक की पहचान गांव गोठड़ा निवासी करीब 34 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश प्लम्बर व वेल्डिंग का काम करता था। वह संतोखपुरा गांव में टीन शेड का काम करने गया हुआ था। जहां काम करते समय करंट की चपेट में आ गया। बाद में उसे चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि राजेश विवाहित था और उसकी सात माह की एक बच्ची है। वह बीते करीब 4-5 साल से मिस्त्री का काम करता था। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची है और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की। जांच अधिकारी एचसी हरिओम ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
