चरखी दादरी में ढाणी रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार चरखी दादरी में रेलवे ढाणी फाटक के समीप लोगों ने मंगलवार को शव पड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और चरखी दादरी के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतक साधु के वेश में था और उसकी उम्र करीब 50 साल लग रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है और ना ही मौत के कारणों का पता चल पाया है। चरखी दादरी में ढाणी रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार चरखी दादरी में रेलवे ढाणी फाटक के समीप लोगों ने मंगलवार को शव पड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और चरखी दादरी के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतक साधु के वेश में था और उसकी उम्र करीब 50 साल लग रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है और ना ही मौत के कारणों का पता चल पाया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
