हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में दिल्ली का एक पर्यटक लापता हो गया। नए साल पर हिमाचल घूमने आए अभिषेक नाम के युवक का 5 जनवरी से कोई पता नहीं चल रहा है, जिससे परिजन और स्थानीय प्रशासन चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार, अभिषेक पर्यटन के शौकीन हैं और नए साल पर हिमाचल की यात्रा पर आए थे। उन्होंने जनवरी के पहले तीन दिन चंबा जिले के डलहौजी और भरमौर में बिताए और 4 जनवरी को मैक्लोडगंज पहुंचे। यात्रा के दौरान वह नियमित रूप से अपने परिवार के संपर्क में थे और एक-दो दिन में घर लौटने की बात कह रहे थे। हालांकि, 5 जनवरी की सुबह से अभिषेक का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और क्षेत्र में पोस्टर भी लगाए हैं। परिवार ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी अभिषेक के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत उनके परिवार या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। जानकारी देने वाले को 25 हजार का इनाम मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में दिल्ली का एक पर्यटक लापता हो गया। नए साल पर हिमाचल घूमने आए अभिषेक नाम के युवक का 5 जनवरी से कोई पता नहीं चल रहा है, जिससे परिजन और स्थानीय प्रशासन चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार, अभिषेक पर्यटन के शौकीन हैं और नए साल पर हिमाचल की यात्रा पर आए थे। उन्होंने जनवरी के पहले तीन दिन चंबा जिले के डलहौजी और भरमौर में बिताए और 4 जनवरी को मैक्लोडगंज पहुंचे। यात्रा के दौरान वह नियमित रूप से अपने परिवार के संपर्क में थे और एक-दो दिन में घर लौटने की बात कह रहे थे। हालांकि, 5 जनवरी की सुबह से अभिषेक का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और क्षेत्र में पोस्टर भी लगाए हैं। परिवार ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी अभिषेक के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत उनके परिवार या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। जानकारी देने वाले को 25 हजार का इनाम मिलेगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
CM सुक्खू BJP विधायक के बेटे की शादी में पहुंचे:चर्चाओं का बाजार गर्म; सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में जन-समस्याएं सुन रहे
CM सुक्खू BJP विधायक के बेटे की शादी में पहुंचे:चर्चाओं का बाजार गर्म; सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में जन-समस्याएं सुन रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीती शाम को भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के बेटे के शादी समारोह में शामिल हुए। इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है, क्योंकि कई मुख्यमंत्री के नादौन विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में बलदेव शर्मा का अच्छा प्रभाव मना जाता है। चुनावी समीकरणों के गुणा-भाग की वजह से सीएम सुक्खू के शादी में शामिल होने को लेकर चर्चाएं हो रही है। वहीं सीएम सुक्खू आज ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत हमीरपुर के पुतड़ियाल गांव में लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां जनता की समस्याओं का मौके पर निपटारा कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने कहा, सरकार ने इस कार्यक्रम की शुरुआत शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडराक्वार से की है। यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद की सुविधा प्रदान करता है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होता है। साथ ही क्षेत्रीय विकास में सहायता के लिए जनता के सुझावों को भी शामिल किया जाता है। सेरा में भी सुनी लोगों की समस्याएं पुतड़ियाल से पहले सीएम ने हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के सेरा रेस्ट हाउस में भी लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान देहरा के विधायक कमलेश ठाकुर, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंदर पठानिया, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, कांग्रेस नादौन ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध:महापंचायत बुलाई, कल बाजार बंद रखेंगे व्यापारी; राजस्व मंत्री और लोकल MLA का करेंगे घेराव
कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध:महापंचायत बुलाई, कल बाजार बंद रखेंगे व्यापारी; राजस्व मंत्री और लोकल MLA का करेंगे घेराव हिमाचल सरकार ने सोलन जिले के कुनिहार को नगर पंचायत बनाने फैसला लिया है। इसके विरोध में गुरुवार को कुनिहार में महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें कुनिहार के आसपास की तीन पंचायतों कुनिहार, कोठी और हाटकोट के लोग शामिल हुए। महापंचायत में सरकार के फैसले के विरोध में कल कुनिहार बाजार दोपहर 2 से रात 8 बजे तक बंद रखने और विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच रहे राजस्व मंत्री संजय अवस्थी का घेराव करने का निर्णय लिया गया। स्थानीय निवासी राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का फैसला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि कुनिहार बाजार के आसपास के लोगों की आर्थिकी खेतीबाड़ी पर निर्भर है। उन्होंने कहा, कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का फैसला 36 घंटों के भीतर लिया गया। सरकार के दबाव में आनन-फानन में रविवार को भी दफ्तर खुले रखे गए और जल्दबाजी में सर्वे करवाया गया, जोकि त्रुटिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आसपास की 85 प्रतिशत जनता खेतीबाड़ी करती है। नगर पंचायत बनने से जनता टैक्स नहीं दे पाएगी। उन्होंने कहा, सरकार यदि कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का फैसला वापस नहीं लेती, तो आंदोलन के साथ साथ कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। कुनिहार व्यापार मंडल के प्रधान धीरज ठाकुर ने कहा कि व्यापारी एकजुट होकर कुनिहार को नगर पंचायत के फैसले का विरोध करेंगे। इसके विरोध में बाजार बंद के आह्वान का समर्थन करते हैं। महापंचायत में ये लोग रहे मौजूद इस महापंचायत में जगदीश अत्री प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट, कुनिहार विकास सभा के प्रधान गोपाल पंवर, धनीराम तंवर, विनोद जोशी, राजेंद्र ठाकुर, भागमल तंवर, कौशल्या कवर,गोपाल पंवार, रूमित सिंह ठाकुर, धीरज ठाकुर प्रधान व्यापार मंडल कुनिहार, सुषमा शर्मा, श्याम लाल, दीप राम ठाकुर, संतोष शर्मा, बलवीर चौधरी, हीरा दास उप प्रधान कुनिहार पंचायत, जितेंद्र झांझी, शीला ठाकुर, संजय राघव, अरविंद जोशी, मनमोहन शर्मा, रत्न तंवर, देवेंद्र ठाकुर पूर्व उप प्रधान कुनिहार पंचायत, रोहित जोशी उप प्रधान हाटकोट पंचायत, कृष्ण चंद गर्ग पूर्व प्रधान कुनिहार, एलआर भारद्वाज इत्यादि मौजूद रहे।
झारखंड पहुंचे हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष:जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस के झूठ को करेंगे बेनकाब, सुक्खू सरकार की नाकामियां बताई
झारखंड पहुंचे हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष:जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस के झूठ को करेंगे बेनकाब, सुक्खू सरकार की नाकामियां बताई हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने झारखंड में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वह पूरे देश में घूम कर कांग्रेस की झूठी गारंटियों की पैंतरे बाजी को बेनकाब करेंगे। अब देश के एक भी नागरिक को कांग्रेस की झूठी गारंटियों से नहीं ठगने देंगे। उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह है कि देशभर के लोगों ने कांग्रेस की झूठी गारंटियों के मॉडल को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि, आज कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई हिमाचल की झूठी गारंटियों से पूरा देश सबक ले रहा है। पूरे देश में हिमाचल प्रदेश के लोगों को सरकार द्वारा झूठी गारंटियां देकर ठगने की चर्चा है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों के पूर्णत: विपरीत काम किया। हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा दी गई 10 गारंटियों और उसकी हकीकत को समझना है तो बस कांग्रेस का गारंटी पत्र पढ़ते समय जहां देंगे शब्द लिखा है उसे छीन लेंगे से बदल दीजिए। सुक्खू सरकार ने खत्म किए डेढ़ लाख पद उन्होंने झारखंड में कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर साल एक लाख नौकरी देंगे या 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे का वादा किया था, लेकिन उसकी जगह पर सुक्खू सरकार ने डेढ़ लाख पद खत्म कर दिए और 12000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया। अभी 1000 से ज्यादा पदों पर काम कर रहे लोगों को नौकरी से निकलने का प्रयास कर रही है। जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। पूर्व सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को दी जा रही 125 यूनिट की बिजली की सब्सिडी खत्म कर दी और 300 यूनिट बिजली खर्च करने पर कॉमर्शियल रेट से बिल वसूले जाने की घोषणा कर दी। सत्ता में आते ही डीजल के दाम बढ़ा दिए। आपदा आते ही फिर से डीजल के दाम बढ़ा दिए। 1000 से ज्यादा सरकारी चलते संस्थान बंद कर दिए। बिजली के साथ फ्री मिलने वाला पानी बंद कर दिया। विभिन्न विभागों को हिमाचल पथ परिवहन द्वारा दी जा रही सुविधा छीन ली गई या उनके पास का दाम बढ़ा दिया गया। स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद किया कांग्रेस सत्ता में आने के लिए दावा करेगी 20 लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा योजना देने की, लेकिन सत्ता में आने के बाद पांच लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा योजना हिम केयर को बंद कर देगी। स्वास्थ्य व्यवस्था सही करने की बात करके स्वास्थ्य व्यवस्था का बंटाधार कर देंगे। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देंगे और व्यवस्था का पतन करके दिखा देंगे। अब कांग्रेस के झूठ का यह दौर हम नहीं चलने देंगे। देश के कोने-कोने में जाकर हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार की बेनकाब करेंगे। उनके एक-एक सफेद झूठ का पर्दाफाश करेंगे। हिमाचल में कांग्रेस के जिन नेताओं और मुख्यमंत्री के शुभचिंतकों को यह बुरा लगे अपने मुख्यमंत्री से कहें कि झूठ बोलने से परहेज करें। हिमाचल भाजपा मुख्यमंत्री के झूठ को बेनकाब करने में पल भर की भी देरी नहीं लगाएगा। झारखंड के रांची में मीडिया से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की गारंटियों और गारंटियों से हथियाई गई सुक्खू सरकार की हकीकत सबके सामने रखी। कहा कि सुक्खू सरकार शपथ संविधान की खाती है और सरकार अपने प्रावधान से चलाती है। सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने मित्रों और सहयोगियों पर ही मेहरबान रही है और उन्हें पर ही जमकर सरकारी पैसा लुटाया है। जनहित और प्रदेश का विकास कांग्रेस की प्राथमिकता में है ही नहीं।