हिमाचल प्रदेश में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद से छिड़ी सियासी हलचल पर प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का उनके खिलाफ साजिश करने वाली पोस्ट का मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समर्थन किया था। जिसके बाद इसके कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। इस बीच अब मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बीजेपी के कुछ साथी साजिश कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री बड़े नेता है- विक्रमादित्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बड़े नेता हैं और 5 चुनाव लड़कर जीत हासिल की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह अपने साथी के साथ खड़े रहते हैं, यह उनके DNA में है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे किसी विशेष गुट के नेता नहीं थे। 6 बार मुख्यमंत्री बनने के लिए दम की जरूरत होती है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह सब के नेता थे और वह उनके साथ खड़े रहते थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे किसी पुरानी बात पर नहीं जाना चाहते। PMGSY का काम तेजी से चल रहा है- मंत्री लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तीसरे चरण में 345 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से चल रहा है, जिसे 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। अधिकांश क्षेत्रों में खुदाई का काम समाप्त हो चुका है और टायरिंग का कार्य प्रगति पर है। 905 करोड़ रुपए के आवंटन में से 650 करोड़ रुपए के कार्य पूरे किए जाएंगे। PMGSY के चौथे चरण में लगभग 1400 किमी सड़कों की मंजूरी जल्द मिलने की संभावना है। स्वेच्छा से जमीन दान करने वाले होंगे सम्मानित- मंत्री उन्होंने कहा कि केंद्र को 1560 आबादी वाले क्षेत्रों की मांग भेजी गई है। इसमें अधिक सड़कों का निर्माण पहाड़ी इलाकों में होगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में विभाग को मुश्किलें आ रही हैं। विभाग स्वेच्छा से जमीन दान करने वाले लोगों को सम्मानित करेगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा की उनके विभाग संभालने के बाद से पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के लिए केंद्र से 5000 करोड़ रुपए का बजट प्रदेश के लिए ला पाए। प्रदेश में PWD के सभी गेस्ट हाउस अब आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। पूर्व सरकार ने घटाई नेशनल हाईवे की संख्या- मंत्री मंत्री ने कहा कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ऑनलाइन माध्यम से आम लोग रेस्ट हाउस और गेस्ट हाउस में कमरे बुक कर पाएंगे। प्रदेश में नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने पहले स्वीकृत 69 राष्ट्रीय राजमार्गों को घटाकर 25 और अब 5 तक सीमित कर दिया। ढली से रामपुर फोरलेन के लिए NHAI को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें अधिक सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है। हिमाचल प्रदेश में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद से छिड़ी सियासी हलचल पर प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का उनके खिलाफ साजिश करने वाली पोस्ट का मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समर्थन किया था। जिसके बाद इसके कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। इस बीच अब मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बीजेपी के कुछ साथी साजिश कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री बड़े नेता है- विक्रमादित्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बड़े नेता हैं और 5 चुनाव लड़कर जीत हासिल की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह अपने साथी के साथ खड़े रहते हैं, यह उनके DNA में है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे किसी विशेष गुट के नेता नहीं थे। 6 बार मुख्यमंत्री बनने के लिए दम की जरूरत होती है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह सब के नेता थे और वह उनके साथ खड़े रहते थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे किसी पुरानी बात पर नहीं जाना चाहते। PMGSY का काम तेजी से चल रहा है- मंत्री लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तीसरे चरण में 345 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से चल रहा है, जिसे 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। अधिकांश क्षेत्रों में खुदाई का काम समाप्त हो चुका है और टायरिंग का कार्य प्रगति पर है। 905 करोड़ रुपए के आवंटन में से 650 करोड़ रुपए के कार्य पूरे किए जाएंगे। PMGSY के चौथे चरण में लगभग 1400 किमी सड़कों की मंजूरी जल्द मिलने की संभावना है। स्वेच्छा से जमीन दान करने वाले होंगे सम्मानित- मंत्री उन्होंने कहा कि केंद्र को 1560 आबादी वाले क्षेत्रों की मांग भेजी गई है। इसमें अधिक सड़कों का निर्माण पहाड़ी इलाकों में होगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में विभाग को मुश्किलें आ रही हैं। विभाग स्वेच्छा से जमीन दान करने वाले लोगों को सम्मानित करेगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा की उनके विभाग संभालने के बाद से पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के लिए केंद्र से 5000 करोड़ रुपए का बजट प्रदेश के लिए ला पाए। प्रदेश में PWD के सभी गेस्ट हाउस अब आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। पूर्व सरकार ने घटाई नेशनल हाईवे की संख्या- मंत्री मंत्री ने कहा कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ऑनलाइन माध्यम से आम लोग रेस्ट हाउस और गेस्ट हाउस में कमरे बुक कर पाएंगे। प्रदेश में नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने पहले स्वीकृत 69 राष्ट्रीय राजमार्गों को घटाकर 25 और अब 5 तक सीमित कर दिया। ढली से रामपुर फोरलेन के लिए NHAI को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें अधिक सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
