दिल्ली की जीत पर हिमाचल में जश्न:बांटे लड्‌डू, जयराम बोले-जनता ने भ्रष्टाचार पर किया वार, बिंदल ने झूठे शासन का अंत बताया

दिल्ली की जीत पर हिमाचल में जश्न:बांटे लड्‌डू, जयराम बोले-जनता ने भ्रष्टाचार पर किया वार, बिंदल ने झूठे शासन का अंत बताया

दिल्ली चुनाव की जीत ने हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। प्रदेश में जगह-जगह भाजपा नेता जीत का जश्न मना रहे हैं। हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को लड्‌डू बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं शिमला के CTO चौक पर भी कुछ देर में BJP नेता जश्न मनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी इसमें मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली की जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाई है। इससे दिल्ली का विकास होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा था। दिल्ली की जनता ने आप पार्टी के भ्रष्टाचार का करारा जवाब दिया है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों चुनाव हार गए है। उन्होंने कहा कि फ्री-बीज का कल्चर सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी ने शुरू किया। झूठ और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी ने किया। दिल्ली की जनता ने इसे महसूस किया और आप पार्टी को सत्ता से बाहर किया। दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति भी सामने आई जयराम ठाकुर ने कहा, दिल्ली चुनाव के नतीजे बाकी राज्यों के लिए भी बहुत बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तीन राज्यों में सरकारें है। लोकसभा चुनाव में थोड़ी-बहुत सीटें मिलने के बाद उछल-कूद कर रहे थे। अब दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति सबके सामने आ गई है। झूठ के शासन का अंत- बिंदल राजीव बिंदल ने कहा दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है, यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह जीत ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्ली वासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। मोदी के नेतृत्व में नई गाथा लिख रहा देश- धूमल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पर आखिरकार दिल्ली वासियों ने भी अपने मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत केंद्र की मोदी सरकार की लोकप्रियता को दर्शाती है। जब से देश की बागडोर मोदी जी ने संभाली है, तब से देश विकास की नई गाथा लिख रहा है। नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की ऐतिहासिक जीत- हर्ष भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने कहा आम आदमी पार्टी ने बसों में पैनिक बटन लगाने का दावा किया और 500 करोड़ का घोटाला किया। जबकि किसी बस में पैनिक बटन नहीं दिखती है। असल में पैनिक बटन की जरूरत तो ‘शीश महल’ में थी, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में ट्रैफिक जाम नहीं, बल्कि केजरीवाल की यात्रा जाम- कश्यप सांसद सुरेश कश्यप ने कहा जनता में जोश और उमंग देखकर हमें पूरा भरोसा था कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया था। अब यहां ट्रैफिक जाम नहीं, बल्कि केजरीवाल की यात्रा जाम हो गई है। यह चुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं था, बल्कि दिल्ली की तकदीर और तस्वीर बदलने का चुनाव था। दिल्ली की जीत में हिमाचल के नेताओं का अहम रोल दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिमाचल से संबंध रखने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा रोल रहा है। नड्डा के साथ साथ अनुराग ठाकुर की भूमिका भी अहम रही है। CM सुक्खू ने अल्का लांबा को किया प्रचार, जमानत भी नहीं बच पाई हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लांबा के लिए चुनाव प्रचार किया था। मगर उनकी जमानत जब्त हो गई। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हुआ है। इससे हिमाचल के कांग्रेस वर्कर भी मायूस है। इन नेताओं ने दी बधाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, डॉ राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की मजबूत जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दिल्ली चुनाव की जीत ने हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। प्रदेश में जगह-जगह भाजपा नेता जीत का जश्न मना रहे हैं। हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को लड्‌डू बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं शिमला के CTO चौक पर भी कुछ देर में BJP नेता जश्न मनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी इसमें मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली की जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाई है। इससे दिल्ली का विकास होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा था। दिल्ली की जनता ने आप पार्टी के भ्रष्टाचार का करारा जवाब दिया है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों चुनाव हार गए है। उन्होंने कहा कि फ्री-बीज का कल्चर सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी ने शुरू किया। झूठ और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी ने किया। दिल्ली की जनता ने इसे महसूस किया और आप पार्टी को सत्ता से बाहर किया। दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति भी सामने आई जयराम ठाकुर ने कहा, दिल्ली चुनाव के नतीजे बाकी राज्यों के लिए भी बहुत बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तीन राज्यों में सरकारें है। लोकसभा चुनाव में थोड़ी-बहुत सीटें मिलने के बाद उछल-कूद कर रहे थे। अब दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति सबके सामने आ गई है। झूठ के शासन का अंत- बिंदल राजीव बिंदल ने कहा दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है, यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह जीत ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्ली वासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। मोदी के नेतृत्व में नई गाथा लिख रहा देश- धूमल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पर आखिरकार दिल्ली वासियों ने भी अपने मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत केंद्र की मोदी सरकार की लोकप्रियता को दर्शाती है। जब से देश की बागडोर मोदी जी ने संभाली है, तब से देश विकास की नई गाथा लिख रहा है। नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की ऐतिहासिक जीत- हर्ष भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने कहा आम आदमी पार्टी ने बसों में पैनिक बटन लगाने का दावा किया और 500 करोड़ का घोटाला किया। जबकि किसी बस में पैनिक बटन नहीं दिखती है। असल में पैनिक बटन की जरूरत तो ‘शीश महल’ में थी, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में ट्रैफिक जाम नहीं, बल्कि केजरीवाल की यात्रा जाम- कश्यप सांसद सुरेश कश्यप ने कहा जनता में जोश और उमंग देखकर हमें पूरा भरोसा था कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया था। अब यहां ट्रैफिक जाम नहीं, बल्कि केजरीवाल की यात्रा जाम हो गई है। यह चुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं था, बल्कि दिल्ली की तकदीर और तस्वीर बदलने का चुनाव था। दिल्ली की जीत में हिमाचल के नेताओं का अहम रोल दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिमाचल से संबंध रखने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा रोल रहा है। नड्डा के साथ साथ अनुराग ठाकुर की भूमिका भी अहम रही है। CM सुक्खू ने अल्का लांबा को किया प्रचार, जमानत भी नहीं बच पाई हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लांबा के लिए चुनाव प्रचार किया था। मगर उनकी जमानत जब्त हो गई। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हुआ है। इससे हिमाचल के कांग्रेस वर्कर भी मायूस है। इन नेताओं ने दी बधाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, डॉ राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की मजबूत जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर