पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी नियुक्त किए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग और वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे। यह मुलाकात दिल्ली में हुई। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुलाकात के कुछ फोटो शेयर किए हैं। जिसमें उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि करीब तीन दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राज्य का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की गई थी। मुलाकात में मुख्य तौर पर कांग्रेस की स्थिति और लोगों से ग्राउंड कनेक्ट को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मौजूदा स्थिति से अवगत होने के लिए पंजाब के हर जिले के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नई जिम्मेदारी पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। वे संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रभावी प्रदर्शन किया था और अब पार्टी को उम्मीद है कि वे पंजाब में भी कांग्रेस को फिर से मजबूत करेंगे। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस 2027 में बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटी है। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी नियुक्त किए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग और वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे। यह मुलाकात दिल्ली में हुई। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुलाकात के कुछ फोटो शेयर किए हैं। जिसमें उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि करीब तीन दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राज्य का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की गई थी। मुलाकात में मुख्य तौर पर कांग्रेस की स्थिति और लोगों से ग्राउंड कनेक्ट को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मौजूदा स्थिति से अवगत होने के लिए पंजाब के हर जिले के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नई जिम्मेदारी पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। वे संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रभावी प्रदर्शन किया था और अब पार्टी को उम्मीद है कि वे पंजाब में भी कांग्रेस को फिर से मजबूत करेंगे। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस 2027 में बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
