दिल्ली में जीत पर PM ने हरियाणा का उदाहरण दिया:बोले- बिना पर्ची-खर्ची नौकरी नहीं मिलती थी, हम सुशासन लाए, यहां भी मॉडल तैयार करेंगे

दिल्ली में जीत पर PM ने हरियाणा का उदाहरण दिया:बोले- बिना पर्ची-खर्ची नौकरी नहीं मिलती थी, हम सुशासन लाए, यहां भी मॉडल तैयार करेंगे

दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सरकार बनने की खुशी में हरियाणा और पंजाब में भाजपा ने शनिवार को जश्न मनाया। हरियाणा के अधिकतर जिलों में भाजपा कार्यकर्ता जलेबी और पटाखे फोड़े। रेवाड़ी में भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने थाली भरकर जलेबियां बांटी। लुधियाना और जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डांस किया और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले बिना पर्ची खर्ची के नौकरी नहीं मिलती थी। वहां भाजपा ने सरकार बनाने के बाद सुशासन खड़ा किया। दिल्ली में भी सुशासन का मॉडल तैयार करेंगे। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर अपना पुराना वीडियो शेयर करते हुए कहा- ‘मेरी भविष्यवाणी सच हुई। केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया है। वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते?’ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा- ‘पिछले 11 सालों के दौरान दिल्ली के लोग परेशान थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पूरा गुस्सा निकाला है। केजरीवाल केवल भ्रष्टाचारी ही नहीं, बल्कि उनके काले कारनामे भी बहुत हैं। केजरीवाल का यही हश्र होना था।’ उधर, जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने दिल्ली चुनाव पर बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे वहां का कुछ नहीं पता। हालांकि बाद में विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- ‘दिल्ली चुनाव में हमारी पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा। जनादेश हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हम संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे। नायब सैनी ने यमुना का मुद्दा उठाया
4 महीने पहले ही हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। चूंकि दिल्ली हरियाणा से सटी हुई है, इस वजह से हरियाणा के CM नायब सैनी से लेकर कई दिग्गज नेता दिल्ली में प्रचार में डटे हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने जब BJP सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया तो CM नायब सैनी ने ही मोर्चा संभाला था। उन्होंने न केवल हरियाणा में यमुना का पानी पिया बल्कि दिल्ली जाकर भी यमुना के पानी की गंदगी का सच बताया था। CM मान ने 40 जगह प्रचार किया था
पंजाब में दिल्ली के रिजल्ट को देखकर मायूसी है। दिल्ली के बाद पंजाब ही ऐसा राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी है। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली में लगातार चौथी बार AAP की सरकार बनेगी। CM भगवंत मान ने दिल्ली में 28 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने करीब 40 जगहों पर प्रचार किया। जिनमें सीएम आतिशी की कालकाजी सीट के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जंगपुरा सीट भी शामिल है। दिल्ली की जीत पर जश्न के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़ें… दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सरकार बनने की खुशी में हरियाणा और पंजाब में भाजपा ने शनिवार को जश्न मनाया। हरियाणा के अधिकतर जिलों में भाजपा कार्यकर्ता जलेबी और पटाखे फोड़े। रेवाड़ी में भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने थाली भरकर जलेबियां बांटी। लुधियाना और जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डांस किया और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले बिना पर्ची खर्ची के नौकरी नहीं मिलती थी। वहां भाजपा ने सरकार बनाने के बाद सुशासन खड़ा किया। दिल्ली में भी सुशासन का मॉडल तैयार करेंगे। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर अपना पुराना वीडियो शेयर करते हुए कहा- ‘मेरी भविष्यवाणी सच हुई। केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया है। वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते?’ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा- ‘पिछले 11 सालों के दौरान दिल्ली के लोग परेशान थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पूरा गुस्सा निकाला है। केजरीवाल केवल भ्रष्टाचारी ही नहीं, बल्कि उनके काले कारनामे भी बहुत हैं। केजरीवाल का यही हश्र होना था।’ उधर, जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने दिल्ली चुनाव पर बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे वहां का कुछ नहीं पता। हालांकि बाद में विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- ‘दिल्ली चुनाव में हमारी पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा। जनादेश हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हम संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे। नायब सैनी ने यमुना का मुद्दा उठाया
4 महीने पहले ही हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। चूंकि दिल्ली हरियाणा से सटी हुई है, इस वजह से हरियाणा के CM नायब सैनी से लेकर कई दिग्गज नेता दिल्ली में प्रचार में डटे हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने जब BJP सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया तो CM नायब सैनी ने ही मोर्चा संभाला था। उन्होंने न केवल हरियाणा में यमुना का पानी पिया बल्कि दिल्ली जाकर भी यमुना के पानी की गंदगी का सच बताया था। CM मान ने 40 जगह प्रचार किया था
पंजाब में दिल्ली के रिजल्ट को देखकर मायूसी है। दिल्ली के बाद पंजाब ही ऐसा राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी है। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली में लगातार चौथी बार AAP की सरकार बनेगी। CM भगवंत मान ने दिल्ली में 28 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने करीब 40 जगहों पर प्रचार किया। जिनमें सीएम आतिशी की कालकाजी सीट के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जंगपुरा सीट भी शामिल है। दिल्ली की जीत पर जश्न के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़ें…   पंजाब | दैनिक भास्कर