दिल्ली स्टेशन पर मरने वालों में सोनीपत की महिला:10 साल पहले हुई लव मैरिज; सहेलियों संग जा रही थी महाकुंभ, दो मरीं

दिल्ली स्टेशन पर मरने वालों में सोनीपत की महिला:10 साल पहले हुई लव मैरिज; सहेलियों संग जा रही थी महाकुंभ, दो मरीं

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में मारे गए व्यक्तियों में हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली एक महिला संगीता भी शामिल है। वह महाकुंभ के चलते संगम में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहीं थी। उनकी सहेली पूनम की भी भगदड़ में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संगीता मलिक (34) की शादी मोहित मलिक के साथ हुई है। वह मूल रूप से भिवानी के मुंढ़ाल की रहने वाली थी, लेकिन वर्तमान में गोहाना क्षेत्र के आंवली गांव में रह रही थी। उसकी मोहित मलिक के साथ वर्ष 2015 में लव मैरिज हुई थी। दोनों दिल्ली में एक साथ पढ़ते थे। उसकी सहेली पूनम दिल्ली की रहने वाली बताई गई है। संगीता को अभी कोई संतान नहीं थी। उसने एक महीना पहले ही जॉब छोड़ी थी। 3 सहेलियों ने बनाई थी महाकुंभ स्नान की प्लानिंग संगीता मलिक एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी दो सहेलियों पूनम और सोमा के साथ महाकुंभ के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में गिर गई और भीड़ उसे कुचलते हुए निकल गई। भीड़ की चपेट में आने से संगीता के साथ उसकी सहेली पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। आंवली में हुआ अंतिम संस्कार संगीता की मौत की सूचना आंवली में उसके परिजनों को मिली तो परिवार में मातम पसर गया। संगीता के शव को उनके पैतृक गांव लाया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और सरकार से पीड़ित परिवारों की मदद की मांग की है। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली के कॉलेज में हुआ था प्यार शादी से पहले मोहित और संगीता साल 2013 में दिल्ली के न्यू अशोक विहार में स्थित DPMI से एमपीएचडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों की लव स्टोरी साल 2015 में शादी में बदल गई। शादी के बाद दोनों गांव आंवली में ही रह रहे थे। संगीता ने शादी के 2 साल बाद दिल्ली के रोहिणी में स्थित हितैषी हॉस्पिटल में साल 2017 से 2022 तक नर्स के रूप में काम किया। पति मोहित मलिक पहले बहादुरगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। लंबे समय तक के काम करने के बाद इन दिनों सोनीपत में एक कोरियर कंपनी में जॉब कर रहे हैं। मोहित मलिक के पिता का भी देहांत हो चुका है। उनके बाद 2 एकड़ की जमीन उनके पास है। जिस पर वह खेती-बाड़ी करते हैं। लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत संगीता मलिक ने महाकुंभ यात्रा में जाने से पहले 14 फरवरी को रात को 12 बजकर 30 मिनट पर आखरी बार पति को वीडियो कॉल की थी। दोनों एक दूसरे को देखते रहे, लेकिन एक दूसरे से कुछ बोल नहीं पाए। काफी देर तक एक दूसरे को निहारते रहे। मोहित मलिक को यह मालूम नहीं था कि यह उनकी आखिरी वीडियो कॉल होगी। इसके बाद कभी बात नहीं होगी। मोहित को इस बात का इंतजार था कि दोबारा उनकी वीडियो कॉल आएगी और उनसे बातचीत होगी और किस प्रकार से उन्होंने प्लानिंग की है। लेकिन इससे पहले 15 तारीख की रात को हादसा हो गया। इसके चलते मोहित मलिक आखिरी कॉल का इंतजार करते रहे। एक मलाल इस बात का है कि आखरी बार बात नहीं हुई और संगीता हमेशा के लिए अलविदा कह गई। मोहित व संगीता की 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए सोच रखी थी। संगीता की कोई संतान नहीं थी। तीनों सहेलियों ने बनाई थी प्लानिंग संगीता और उनकी दोनों सहेलियों ने मिलकर महाकुंभ में जाकर स्नान करने की प्लानिंग की थी। पहली बार संगीता अपनी दोनों सहेलियों से दिल्ली के निजी अस्पताल में काम करने के दौरान मिली थी और वहीं से तीनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। उसके बाद लगातार एक दूसरे के संपर्क में रही। शादी के बाद भी कई बार अलग-अलग कार्यक्रम में मिलती रही है। एक महीना पहले छोड़ी थी नर्स की जॉब
पति मोहित ने बताया कि आधार नर्स की नौकरी कर रही थी। दिल्ली में कई साल नौकरी के बाद सोनीपत में जॉइन किया था। एक महीना पहले ही उन्होंने सोनीपत के सेक्टर 14 में स्थित एक निजी हॉस्पिटल से नौकरी छोड़कर घर रहना शुरू किया था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में मारे गए व्यक्तियों में हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली एक महिला संगीता भी शामिल है। वह महाकुंभ के चलते संगम में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहीं थी। उनकी सहेली पूनम की भी भगदड़ में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संगीता मलिक (34) की शादी मोहित मलिक के साथ हुई है। वह मूल रूप से भिवानी के मुंढ़ाल की रहने वाली थी, लेकिन वर्तमान में गोहाना क्षेत्र के आंवली गांव में रह रही थी। उसकी मोहित मलिक के साथ वर्ष 2015 में लव मैरिज हुई थी। दोनों दिल्ली में एक साथ पढ़ते थे। उसकी सहेली पूनम दिल्ली की रहने वाली बताई गई है। संगीता को अभी कोई संतान नहीं थी। उसने एक महीना पहले ही जॉब छोड़ी थी। 3 सहेलियों ने बनाई थी महाकुंभ स्नान की प्लानिंग संगीता मलिक एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी दो सहेलियों पूनम और सोमा के साथ महाकुंभ के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में गिर गई और भीड़ उसे कुचलते हुए निकल गई। भीड़ की चपेट में आने से संगीता के साथ उसकी सहेली पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। आंवली में हुआ अंतिम संस्कार संगीता की मौत की सूचना आंवली में उसके परिजनों को मिली तो परिवार में मातम पसर गया। संगीता के शव को उनके पैतृक गांव लाया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और सरकार से पीड़ित परिवारों की मदद की मांग की है। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली के कॉलेज में हुआ था प्यार शादी से पहले मोहित और संगीता साल 2013 में दिल्ली के न्यू अशोक विहार में स्थित DPMI से एमपीएचडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों की लव स्टोरी साल 2015 में शादी में बदल गई। शादी के बाद दोनों गांव आंवली में ही रह रहे थे। संगीता ने शादी के 2 साल बाद दिल्ली के रोहिणी में स्थित हितैषी हॉस्पिटल में साल 2017 से 2022 तक नर्स के रूप में काम किया। पति मोहित मलिक पहले बहादुरगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। लंबे समय तक के काम करने के बाद इन दिनों सोनीपत में एक कोरियर कंपनी में जॉब कर रहे हैं। मोहित मलिक के पिता का भी देहांत हो चुका है। उनके बाद 2 एकड़ की जमीन उनके पास है। जिस पर वह खेती-बाड़ी करते हैं। लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत संगीता मलिक ने महाकुंभ यात्रा में जाने से पहले 14 फरवरी को रात को 12 बजकर 30 मिनट पर आखरी बार पति को वीडियो कॉल की थी। दोनों एक दूसरे को देखते रहे, लेकिन एक दूसरे से कुछ बोल नहीं पाए। काफी देर तक एक दूसरे को निहारते रहे। मोहित मलिक को यह मालूम नहीं था कि यह उनकी आखिरी वीडियो कॉल होगी। इसके बाद कभी बात नहीं होगी। मोहित को इस बात का इंतजार था कि दोबारा उनकी वीडियो कॉल आएगी और उनसे बातचीत होगी और किस प्रकार से उन्होंने प्लानिंग की है। लेकिन इससे पहले 15 तारीख की रात को हादसा हो गया। इसके चलते मोहित मलिक आखिरी कॉल का इंतजार करते रहे। एक मलाल इस बात का है कि आखरी बार बात नहीं हुई और संगीता हमेशा के लिए अलविदा कह गई। मोहित व संगीता की 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए सोच रखी थी। संगीता की कोई संतान नहीं थी। तीनों सहेलियों ने बनाई थी प्लानिंग संगीता और उनकी दोनों सहेलियों ने मिलकर महाकुंभ में जाकर स्नान करने की प्लानिंग की थी। पहली बार संगीता अपनी दोनों सहेलियों से दिल्ली के निजी अस्पताल में काम करने के दौरान मिली थी और वहीं से तीनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। उसके बाद लगातार एक दूसरे के संपर्क में रही। शादी के बाद भी कई बार अलग-अलग कार्यक्रम में मिलती रही है। एक महीना पहले छोड़ी थी नर्स की जॉब
पति मोहित ने बताया कि आधार नर्स की नौकरी कर रही थी। दिल्ली में कई साल नौकरी के बाद सोनीपत में जॉइन किया था। एक महीना पहले ही उन्होंने सोनीपत के सेक्टर 14 में स्थित एक निजी हॉस्पिटल से नौकरी छोड़कर घर रहना शुरू किया था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर