पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ बीते कुछ महीनों से दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के कारण सुर्खियों में है। इस दौरान उन्हें कभी दिल्ली, कभी चंडीगढ़ तो कभी तेलंगाना में शो के दौरान नोटिस भेजे गए है। इतना ही नहीं, चंडीगढ़ में तो महिला चाइल्ड केयर कमीशन की तरफ से नोटिस सर्व कर दिया गया। लेकिन दिलजीत दोसांझ ने सभी का जवाब अपने नए गीत ‘टेंशन’ में दे दिया है। यू-ट्यूब चैनल पर टेंशन रिलीज दलजीत के गीत टेंशन बीते दिन ही उनके यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। जिसकी शुरुआत पंजाब के गांवों में लगी सत्त से हुई, जहां बुजुर्ग रेडियो सुन रहे थे। रेडियो में खबर चल रही थी कि जैसे हालात बने हुए हैं, दिलजीत दोसांझ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें कमिशन ने नोटिस भेज दिया है, दिलजीत दोसांझ के लिए यहां टेंशन का माहौल बन गया है। जिस पर एक बुजुर्ग कहता है, दस्सो, जट्ट ते झोटा किसे तो डरे ने, (बताओ, कभी जाट व भैंस का बच्चा कभी किसी से डरा है), ऐस ही सभी बातें करते जा रहे हैं। आ गया नी ओह-ही बिल्लो टैम.. जिसके बाद गीत की शुरुआत होती है- टेंशन मितरां नू है नी, जाट झोटा, पैग मोटा, जे दस, लगाना तां कह नी…। टूर के दौरान सुर्खियों में रहे थे दिलजीत दोसांझ अपने पूरे दिल-लुमिनाटी टूर के दौरान चर्चा में रहे। पहले उन्हें टिकटों की कालाबाजारी के आरोपों के साथ नोटिस दिया गया। इसके बाद उन्हें शराब का प्रचार करने के आरोपों के साथ नोटिस दिया गया। लेकिन हर बार दिलजीत अपने मंच से मूंछों पर ताव देते नजर आए। चंडीगढ़ टूर में उन्होंने साफ कहा था, आप चिंता मत करो, सारी एडवाइजरी मुझ पर है, आप बस मौज करो। हम दोगुना मजा करेंगे। चंडीगढ़ में आयोग की एडवाइजरी में 3 मुख्य बातें.. 1. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, वयस्क को 140db से अधिक ध्वनि के संपर्क में नहीं आना चाहिए। वहीं, बच्चों के लिए ध्वनि स्तर की सीमा 120db तक है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि लाइव शो के दौरान बच्चों को मंच पर न बुलाएं। 2. कॉन्सर्ट में ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा’, ‘केस’, आदि गाने न गाएं। यहां तक कि इन्हें तोड़-मरोड़ कर भी गाने से बचना है। क्योंकि, इन गानों में शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। ये गाने संवेदनशील उम्र के बच्चों को प्रभावित करते हैं। 3. कॉन्सर्ट के दौरान इसके आयोजक 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब न परोसें। अगर ऐसा किया जाता है तो जेजे अधिनियम और कानून के अन्य प्रावधानों के तहत दंड दिया जा सकता है। अक्टूबर से दिसंबर तक किए थे भारत में 10 शो बताते चलें कि दिलजीत दोसांझ दिल-लुमिनाटी टूर के तहत भारत के 10 शहरों में कॉन्सर्ट किए थे। ये शो अक्टूबर में शुरू हुए थे और दिसंबर तक चले थे। यह शो हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़, गुवाहाटी, लखनऊ और दिल्ली में हुए थे। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ बीते कुछ महीनों से दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के कारण सुर्खियों में है। इस दौरान उन्हें कभी दिल्ली, कभी चंडीगढ़ तो कभी तेलंगाना में शो के दौरान नोटिस भेजे गए है। इतना ही नहीं, चंडीगढ़ में तो महिला चाइल्ड केयर कमीशन की तरफ से नोटिस सर्व कर दिया गया। लेकिन दिलजीत दोसांझ ने सभी का जवाब अपने नए गीत ‘टेंशन’ में दे दिया है। यू-ट्यूब चैनल पर टेंशन रिलीज दलजीत के गीत टेंशन बीते दिन ही उनके यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। जिसकी शुरुआत पंजाब के गांवों में लगी सत्त से हुई, जहां बुजुर्ग रेडियो सुन रहे थे। रेडियो में खबर चल रही थी कि जैसे हालात बने हुए हैं, दिलजीत दोसांझ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें कमिशन ने नोटिस भेज दिया है, दिलजीत दोसांझ के लिए यहां टेंशन का माहौल बन गया है। जिस पर एक बुजुर्ग कहता है, दस्सो, जट्ट ते झोटा किसे तो डरे ने, (बताओ, कभी जाट व भैंस का बच्चा कभी किसी से डरा है), ऐस ही सभी बातें करते जा रहे हैं। आ गया नी ओह-ही बिल्लो टैम.. जिसके बाद गीत की शुरुआत होती है- टेंशन मितरां नू है नी, जाट झोटा, पैग मोटा, जे दस, लगाना तां कह नी…। टूर के दौरान सुर्खियों में रहे थे दिलजीत दोसांझ अपने पूरे दिल-लुमिनाटी टूर के दौरान चर्चा में रहे। पहले उन्हें टिकटों की कालाबाजारी के आरोपों के साथ नोटिस दिया गया। इसके बाद उन्हें शराब का प्रचार करने के आरोपों के साथ नोटिस दिया गया। लेकिन हर बार दिलजीत अपने मंच से मूंछों पर ताव देते नजर आए। चंडीगढ़ टूर में उन्होंने साफ कहा था, आप चिंता मत करो, सारी एडवाइजरी मुझ पर है, आप बस मौज करो। हम दोगुना मजा करेंगे। चंडीगढ़ में आयोग की एडवाइजरी में 3 मुख्य बातें.. 1. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, वयस्क को 140db से अधिक ध्वनि के संपर्क में नहीं आना चाहिए। वहीं, बच्चों के लिए ध्वनि स्तर की सीमा 120db तक है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि लाइव शो के दौरान बच्चों को मंच पर न बुलाएं। 2. कॉन्सर्ट में ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा’, ‘केस’, आदि गाने न गाएं। यहां तक कि इन्हें तोड़-मरोड़ कर भी गाने से बचना है। क्योंकि, इन गानों में शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। ये गाने संवेदनशील उम्र के बच्चों को प्रभावित करते हैं। 3. कॉन्सर्ट के दौरान इसके आयोजक 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब न परोसें। अगर ऐसा किया जाता है तो जेजे अधिनियम और कानून के अन्य प्रावधानों के तहत दंड दिया जा सकता है। अक्टूबर से दिसंबर तक किए थे भारत में 10 शो बताते चलें कि दिलजीत दोसांझ दिल-लुमिनाटी टूर के तहत भारत के 10 शहरों में कॉन्सर्ट किए थे। ये शो अक्टूबर में शुरू हुए थे और दिसंबर तक चले थे। यह शो हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़, गुवाहाटी, लखनऊ और दिल्ली में हुए थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लुधियाना पुलिस ने पत्रकार के हत्यारे को पकड़ा:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र में मारी थी गोली, 10 दिन से छिपा था
लुधियाना पुलिस ने पत्रकार के हत्यारे को पकड़ा:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र में मारी थी गोली, 10 दिन से छिपा था पंजाब की लुधियाना पुलिस ने 10 दिनों से शहर में छिपे अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है। सीआईए-1 प्रभारी राजेश कुमार और उनकी टीम ने अपराधी को पकड़ा। आरोपी की पहचान हेमंत निवासी जिला मैहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी हेमंत ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी ग्रोवर पत्नी मोहित निवासी मध्य प्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र के नागपुर के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके चलते आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमा नंबर 95/2024 दर्ज किया गया है आरोपी 5 महीने से था फरार आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराएं दर्ज हैं। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। आरोपी चार-पांच महीने से फरार था। लुधियाना सीआईए को सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी शहर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत की और खुफिया सूत्रों को लगाकर लुधियाना से एक ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गर्लफ्रेंड को महाराष्ट्र पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी हेमंत को लुधियाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है। महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी का 3 दिन का रिमांड मिला है। पढ़ें, हेमंत ने क्यों की विनय पुणेकर की हत्या पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेमंत को शक था कि फोटोग्राफर विनय पुणेकर का उसकी गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध है। इसी शक में उसने विनय की गोली मारकर हत्या कर दी। विनय पुणेकर उर्फ बबलू सैमुअल (54) पहले प्रेस फोटोग्राफर का काम करता था। हालांकि बाद में वह फैशन फोटोग्राफी करने लगा। वह मॉडलिंग प्रोफाइल के लिए फोटो शूट भी करता था। उसने कई लड़कियों के फोटो शूट भी किए थे। इसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी जो अपने पति से अलग रह रही थी। गर्लफ्रेंड के भी हेमंत से संबंध थे। घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारी 24 फरवरी को हेमंत ने प्रेस फोटोग्राफर विनय पुणेकर उर्फ बबलू के राजनगर नागपुर स्थित घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मार दी थी। जिससे विनय की मौत हो गई थी। इस मामले में नागपुर पुलिस ने संदेह के घेरे में मैहर निवासी हेमंत शुक्ला की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने हेमंत की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की थी। हेमंत की लोकेशन नहीं ढूंढ पाई थी पुलिस जिसमें पता चला कि गर्लफ्रेंड ने हेमंत को विनय के घर के पास छोड़ दिया था। कई जगहों पर छापेमारी करने के बाद भी नागपुर पुलिस हेमंत की लोकेशन नहीं ढूंढ पाई थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मैहर पहुंची और हेमंत के दो भाइयों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। भोपाल में रहने वाले उसके करीबियों को भी रडार पर लिया गया। उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली गई। जिससे पुलिस को जानकारी मिली कि हेमंत पंजाब के लुधियाना में है। नागपुर की सदर थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से लुधियाना में दबिश देकर हेमंत को गिरफ्तार कर लिया।
लुधियाना निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी:63 उम्मीदवार घोषित, ममता बोलीं- निगम चुनाव की है पूरी तैयारी
लुधियाना निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी:63 उम्मीदवार घोषित, ममता बोलीं- निगम चुनाव की है पूरी तैयारी पंजाब में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव होने हैं। शाम को नतीजे भी आ जाएंगे। आज कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कल टिब्बा रोड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवार की अगुवाई में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी हलकों से दावेदार शामिल हुए और कमेटी पदाधिकारियों के सवालों के जवाब दिए। आवेदकों का पिछला रिकॉर्ड भी चेक किया गया। आवेदनों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भेजी गई। जिसके बाद यह पहली सूची जारी की गई है। कांग्रेस अपने पुराने चेहरों पर दांव लगा रही है। कांग्रेस छोड़कर दूसरे राजनीतिक दलों में शामिल हुए पार्षदों की जगह नए चेहरे उतारे जा रहे हैं। निगम हाउस में कांग्रेस का मेयर चुना जाएगा-ममता पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्र है कि शहर में निकाय चुनाव हो रहे हैं। मौजूदा सरकार ने निकाय चुनाव न करवाने पर जोर दिया था। अब चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। शहर के रुके हुए विकास कार्य पूरे होंगे। निगम हाउस में कांग्रेस का मेयर चुना जाएगा।
पंजाब-चंडीगढ़ में सामान्य से 2 डिग्री अधिक गर्मी:AQI 300 के पार, येलो अलर्ट जारी; पराली जलाने की घटनाओं में 16% की कमी
पंजाब-चंडीगढ़ में सामान्य से 2 डिग्री अधिक गर्मी:AQI 300 के पार, येलो अलर्ट जारी; पराली जलाने की घटनाओं में 16% की कमी पिछले 24 घंटों में पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक पाया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने वाला है। लेकिन प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों को परेशान करेगा। पंजाब सरकार का दावा है कि पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने की घटनाओं में 16 फीसदी की कमी आई है। लेकिन, पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर 300 को पार कर गया। इस समय मंडी गोबिंदगढ़ को छोड़कर सभी शहरों का प्रदूषण स्तर यलो जोन में है। जबकि मंडी गोबिंदगढ़ में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 226 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार शाम छह बजे यहां का एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। पराली जलाने की घटनाओं में कमी पंजाब में अब तक खेतों में आग लगने की 1,638 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत कम है। पिछले साल 23 अक्टूबर तक राज्य में खेतों में आग लगने की 1,946 घटनाएं हुई थीं। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा, ‘पराली जलाने की घटनाओं में कमी पंजाब सरकार और किसान समुदाय के ठोस प्रयासों का सबूत है। सीआरएम मशीनों की व्यवस्था और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति समेत हमारी पहलों के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। प्रदूषण से फूल रही सांसें प्रदूषण का स्तर 100 के पार होने पर भारत में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुछ कदम उठाए जाते हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में 100 से अधिक स्तर का मतलब है कि हवा अस्वस्थ है, विशेषकर संवेदनशील समूहों जैसे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और श्वास संबंधित समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए। जब AQI 100 से अधिक हो जाता है, तो निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं: जाने चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- बीती शाम अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। आज तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- गुरुवार शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 19 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- बीते दिन अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 18 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- गुरुवार शाम का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 20 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- गुरुवार अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।