देहरा में पूर्व मंत्री का सुक्खू सरकार पर निशाना:विपिन परमार बोले- अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त, केंद्रीय बजट पर चर्चा

देहरा में पूर्व मंत्री का सुक्खू सरकार पर निशाना:विपिन परमार बोले- अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त, केंद्रीय बजट पर चर्चा

कांगड़ा जिले के देहरा में भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में केंद्रीय बजट पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता और पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार ने बजट को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। परमार ने कहा कि यह बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाएगा। उन्होंने नई कर व्यवस्था में 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर टैक्स छूट को मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया। कांग्रेस सरकार योजनाओं को क्रियान्वयन करने में असफल उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार कई योजनाएं दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इनका उचित क्रियान्वयन करने में असफल रही है। परमार ने कहा, “हमारे सांसद दिल्ली में हिमाचल की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त है, जिससे आम जनता परेशान है। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं और एसडीएम कार्यालय, जो भाजपा सरकार ने खोले थे, उन्हें कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया।” भाजपा नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की सहायता न करे, तो यह सरकार अपने ही भार से गिर जाएगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की गारंटियां केवल चुनावी जुमले बनकर रह गई हैं, जिनका जमीनी स्तर पर कोई लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। 10 हजार नई मेडिकल सीट देने का स्वागत पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानसेवक बताया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा देश में 10 हजार नई मेडिकल सीटों की घोषणा का स्वागत किया। साथ ही कहा कि हिमाचल को एम्स की सौगात मिली है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हठधर्मिता के कारण केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाएं राज्य में लागू नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को अपना घर मानते हैं और यहां के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह रवि, पूर्व विधायक होशियार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय खट्टा समेत कई नेता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। कांगड़ा जिले के देहरा में भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में केंद्रीय बजट पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता और पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार ने बजट को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। परमार ने कहा कि यह बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाएगा। उन्होंने नई कर व्यवस्था में 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर टैक्स छूट को मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया। कांग्रेस सरकार योजनाओं को क्रियान्वयन करने में असफल उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार कई योजनाएं दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इनका उचित क्रियान्वयन करने में असफल रही है। परमार ने कहा, “हमारे सांसद दिल्ली में हिमाचल की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त है, जिससे आम जनता परेशान है। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं और एसडीएम कार्यालय, जो भाजपा सरकार ने खोले थे, उन्हें कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया।” भाजपा नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की सहायता न करे, तो यह सरकार अपने ही भार से गिर जाएगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की गारंटियां केवल चुनावी जुमले बनकर रह गई हैं, जिनका जमीनी स्तर पर कोई लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। 10 हजार नई मेडिकल सीट देने का स्वागत पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानसेवक बताया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा देश में 10 हजार नई मेडिकल सीटों की घोषणा का स्वागत किया। साथ ही कहा कि हिमाचल को एम्स की सौगात मिली है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हठधर्मिता के कारण केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाएं राज्य में लागू नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को अपना घर मानते हैं और यहां के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह रवि, पूर्व विधायक होशियार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय खट्टा समेत कई नेता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की।   हिमाचल | दैनिक भास्कर