आगरा में 500 रुपए के लिए दोस्त को न्यूड करके पीटा गया। वो उसके पैसे वापस नहीं कर रहा था। इस वजह से कमरे में बुलाकर उसके कपड़े उतारे। फिर कई तमाचे मारे। इसके बाद लात मारकर पीटा। जबकि अन्य लोग वीडियो बनाकर हंसते रहे। युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा-‘प्लीज मुझे छोड़ दो’। लेकिन, आरोपी नहीं रुके। किसी ने इसे पोस्ट कर दिया। अब पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर FIR दर्ज की गई। ये घटना सदर के सेवला जाट क्षेत्र की है। 15 मार्च का है वीडियो
पुलिस के मुताबिक, ये वीडियो 15 मार्च का है। युवक ने अपने दोस्त आकाश से किसी काम को लेकर 500 रुपए उधार लिए थे। आकाश उससे बार-बार मांग रहा था। लेकिन, युवक देने से मना कर रहा था। इस बात पर आकश ने युवक को पीटने का प्लान बनाया। उसे पार्टी के बहाने कमरे में मिलाया। वहां पर कहा-‘अब मैं बताता हूं कि कैसे पैसे दिए जाते हैं।’ इसके बाद उसे जमकर पीटा। फिर वीडियो उसे बदनाम करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सदर थाना प्रभारी वीरेश पाल गिरी ने बताया-आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आकाश को पकड़ लिया गया है। होली पर महिला को भी न्यूड करके पीटा गया था आगरा में होली पर तेज आवाज में DJ बजाने का विरोध करने पर एक महिला को न्यूड कर जमकर पीटा गया था। महिला का आरोप था कि गांव के दबंगों ने पहले कपड़े फाड़ दिए। फिर बेल्ट और डंडों से पीटा। डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर तो आई, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। महिला जब थाने पहुंची तो वहां से भी उसे भगा दिया गया। मामला खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नाई की सराय का है। महिला ने कहा- पिटाई होने के बाद मैं चौकी मुढ़ी चौराहा गई। फिर थाना खंदौली में शिकायत करने गई। थाने और चौकी पर भी मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मेरे साथ हुई मारपीट के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे मेरी बदनामी हो रही है। पीड़ित महिला ने कहा- शुक्रवार शाम 5 बजे मैं घर से अपने प्लॉट पर आई थी। प्लॉट पर मेरे पशु बंधे रहते हैं। मैं पशुओं का दूध निकाल रही थी। पड़ोस में मेरे ही परिवार के लोग तेज आवाज में DJ बजा रहे थे। इससे पशु भड़क गए और दूध दुहने में दिक्कत होने लगी। महिला ने कहा- जब मैंने उनसे DJ बंद करने को कहा तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए। 4 लोगों ने मुझे बेल्ट और डंडों से पीटा। मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। ——————————————- ये खबर बी पढ़ेंः- संभल SP ने सिर पर ठंडाई रखकर डांस किया:DM को कंधे पर उठाया, CO अनुज चौधरी बलम पिचकारी पर जमकर नाचे यूपी में होली का जश्न जारी है। संभल में आज पुलिसकर्मी होली खेल रहे हैं। SP कृष्ण विश्नोई ने एनिमल मूवी के जमाल कुडू गाने पर DM राजेंद्र पैंसिया के साथ जोरदार डांस किया। SP ने सिर पर ठंडाई रखकर बॉबी देओल स्टाइल में ठुमके लगाए। DM को कंधे पर भी उठा लिया। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में 500 रुपए के लिए दोस्त को न्यूड करके पीटा गया। वो उसके पैसे वापस नहीं कर रहा था। इस वजह से कमरे में बुलाकर उसके कपड़े उतारे। फिर कई तमाचे मारे। इसके बाद लात मारकर पीटा। जबकि अन्य लोग वीडियो बनाकर हंसते रहे। युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा-‘प्लीज मुझे छोड़ दो’। लेकिन, आरोपी नहीं रुके। किसी ने इसे पोस्ट कर दिया। अब पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर FIR दर्ज की गई। ये घटना सदर के सेवला जाट क्षेत्र की है। 15 मार्च का है वीडियो
पुलिस के मुताबिक, ये वीडियो 15 मार्च का है। युवक ने अपने दोस्त आकाश से किसी काम को लेकर 500 रुपए उधार लिए थे। आकाश उससे बार-बार मांग रहा था। लेकिन, युवक देने से मना कर रहा था। इस बात पर आकश ने युवक को पीटने का प्लान बनाया। उसे पार्टी के बहाने कमरे में मिलाया। वहां पर कहा-‘अब मैं बताता हूं कि कैसे पैसे दिए जाते हैं।’ इसके बाद उसे जमकर पीटा। फिर वीडियो उसे बदनाम करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सदर थाना प्रभारी वीरेश पाल गिरी ने बताया-आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आकाश को पकड़ लिया गया है। होली पर महिला को भी न्यूड करके पीटा गया था आगरा में होली पर तेज आवाज में DJ बजाने का विरोध करने पर एक महिला को न्यूड कर जमकर पीटा गया था। महिला का आरोप था कि गांव के दबंगों ने पहले कपड़े फाड़ दिए। फिर बेल्ट और डंडों से पीटा। डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर तो आई, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। महिला जब थाने पहुंची तो वहां से भी उसे भगा दिया गया। मामला खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नाई की सराय का है। महिला ने कहा- पिटाई होने के बाद मैं चौकी मुढ़ी चौराहा गई। फिर थाना खंदौली में शिकायत करने गई। थाने और चौकी पर भी मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मेरे साथ हुई मारपीट के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे मेरी बदनामी हो रही है। पीड़ित महिला ने कहा- शुक्रवार शाम 5 बजे मैं घर से अपने प्लॉट पर आई थी। प्लॉट पर मेरे पशु बंधे रहते हैं। मैं पशुओं का दूध निकाल रही थी। पड़ोस में मेरे ही परिवार के लोग तेज आवाज में DJ बजा रहे थे। इससे पशु भड़क गए और दूध दुहने में दिक्कत होने लगी। महिला ने कहा- जब मैंने उनसे DJ बंद करने को कहा तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए। 4 लोगों ने मुझे बेल्ट और डंडों से पीटा। मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। ——————————————- ये खबर बी पढ़ेंः- संभल SP ने सिर पर ठंडाई रखकर डांस किया:DM को कंधे पर उठाया, CO अनुज चौधरी बलम पिचकारी पर जमकर नाचे यूपी में होली का जश्न जारी है। संभल में आज पुलिसकर्मी होली खेल रहे हैं। SP कृष्ण विश्नोई ने एनिमल मूवी के जमाल कुडू गाने पर DM राजेंद्र पैंसिया के साथ जोरदार डांस किया। SP ने सिर पर ठंडाई रखकर बॉबी देओल स्टाइल में ठुमके लगाए। DM को कंधे पर भी उठा लिया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
दोस्त को 500 रुपए के लिए न्यूड करके पीटा:हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा-प्लीज छोड़ दो, साथी वीडियो बनाकर हंसते रहे
