सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को देहरा से वर्चुअली धर्मशाला स्मार्ट सिटी का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर लोकार्पित किया। शहर में 229 हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे शहर के प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे निगरानी होगी। सात जगहों पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) स्थापित किया गया है। इसकी लागत 2.72 करोड़ रुपए आई है। यह सिस्टम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई में मदद करेगा। कंट्रोल सेंटर एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है। यह ट्रैफिक, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को एक जगह से संचालित करेगा। इस सेंटर से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं से निपटने में प्रशासन को त्वरित सहायता मिलेगी। नियम तोड़ने वालों को ई-चालान जारी किए जाएंगे। आपात स्थिति में रियल टाइम मॉनिटरिंग से पुलिस को तेजी से कार्रवाई में सहायता मिलेगी। धर्मशाला नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की देखरेख में यह प्रोजेक्ट चल रहा है। सीएम ने कहा कि यह केंद्र शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने में मददगार साबित होगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को देहरा से वर्चुअली धर्मशाला स्मार्ट सिटी का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर लोकार्पित किया। शहर में 229 हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे शहर के प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे निगरानी होगी। सात जगहों पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) स्थापित किया गया है। इसकी लागत 2.72 करोड़ रुपए आई है। यह सिस्टम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई में मदद करेगा। कंट्रोल सेंटर एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है। यह ट्रैफिक, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को एक जगह से संचालित करेगा। इस सेंटर से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं से निपटने में प्रशासन को त्वरित सहायता मिलेगी। नियम तोड़ने वालों को ई-चालान जारी किए जाएंगे। आपात स्थिति में रियल टाइम मॉनिटरिंग से पुलिस को तेजी से कार्रवाई में सहायता मिलेगी। धर्मशाला नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की देखरेख में यह प्रोजेक्ट चल रहा है। सीएम ने कहा कि यह केंद्र शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने में मददगार साबित होगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
