धर्मशाला के स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले NDRF की मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। एंट्री गेट पर दर्शकों की लंबी लाइन लगी हुई है। फिलहाल स्टेडियम में एमई 3 एंट्रेंस पर लगे DMRF उपकरण कार्य नहीं कर रहे हैं, इसलिए अस्थायी रूप से एंट्री रोक दी गई है। कांगड़ा की एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान किसी भी तरह की अपुष्ट खबरें या हाइलाइट्स सोशल मीडिया पर शेयर न करने का आग्रह किया है। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह से अव्यवस्था न फैले, इसके लिए पुलिस सतर्क है। आज शाम 7:30 बजे से IPL का मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और अक्षर पटेल के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह चुनौतीपूर्ण है। धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। नई गेंद से तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में प्रभाव दिखा सकते हैं। पिच पर अच्छी उछाल मिलेगी। इससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मदद मिलेगी। धर्मशाला के स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले NDRF की मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। एंट्री गेट पर दर्शकों की लंबी लाइन लगी हुई है। फिलहाल स्टेडियम में एमई 3 एंट्रेंस पर लगे DMRF उपकरण कार्य नहीं कर रहे हैं, इसलिए अस्थायी रूप से एंट्री रोक दी गई है। कांगड़ा की एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान किसी भी तरह की अपुष्ट खबरें या हाइलाइट्स सोशल मीडिया पर शेयर न करने का आग्रह किया है। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह से अव्यवस्था न फैले, इसके लिए पुलिस सतर्क है। आज शाम 7:30 बजे से IPL का मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और अक्षर पटेल के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह चुनौतीपूर्ण है। धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। नई गेंद से तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में प्रभाव दिखा सकते हैं। पिच पर अच्छी उछाल मिलेगी। इससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मदद मिलेगी। हिमाचल | दैनिक भास्कर
