धर्मशाला से मथुरा-वृंदावन के लिए AC बस शुरू:दोपहर 2:50 बजे चलेगी, हरियाणा के फरीदाबाद से होकर निकलेगी, 1259 रुपए होगा किराया

धर्मशाला से मथुरा-वृंदावन के लिए AC बस शुरू:दोपहर 2:50 बजे चलेगी, हरियाणा के फरीदाबाद से होकर निकलेगी, 1259 रुपए होगा किराया

हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) ने कांगड़ा जिले के धर्मशाला से मथुरा-वृंदावन के लिए नई बस शुरू की है। पहले चामुंडा देवी से मथुरा-वृंदावन के लिए बस चलती थी। अब इसका रूट बदलकर धर्मशाला से किया गया है। धर्मशाला मंडल के डीएम पंकज चड्डा के अनुसार, यह हिमाचल की पहली एसी डीलक्स अंतरराज्यीय बस सेवा है। बस धर्मशाला से दोपहर 2:50 बजे चलेगी। यह चामुंडा, नगरोटा, कांगड़ा, देहरा, ऊना, चंडीगढ़, फरीदाबाद, दिल्ली होते हुए वृंदावन पहुंचेगी। वृंदावन पहुंचने का समय सुबह 7:30 बजे है। धर्मशाला से वृंदावन तक का किराया 1259 रुपए
वापसी में बस वृंदावन से शाम 4 बजे चलेगी। दिल्ली से रात 9 बजे, चंडीगढ़ से रात 2 बजे होते हुए अगली सुबह 9 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। यात्रियों को धर्मशाला से वृंदावन तक का किराया 1259 रुपए देना होगा। यह हिमधारा श्रेणी की 3×2 एसी बस है। हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) ने कांगड़ा जिले के धर्मशाला से मथुरा-वृंदावन के लिए नई बस शुरू की है। पहले चामुंडा देवी से मथुरा-वृंदावन के लिए बस चलती थी। अब इसका रूट बदलकर धर्मशाला से किया गया है। धर्मशाला मंडल के डीएम पंकज चड्डा के अनुसार, यह हिमाचल की पहली एसी डीलक्स अंतरराज्यीय बस सेवा है। बस धर्मशाला से दोपहर 2:50 बजे चलेगी। यह चामुंडा, नगरोटा, कांगड़ा, देहरा, ऊना, चंडीगढ़, फरीदाबाद, दिल्ली होते हुए वृंदावन पहुंचेगी। वृंदावन पहुंचने का समय सुबह 7:30 बजे है। धर्मशाला से वृंदावन तक का किराया 1259 रुपए
वापसी में बस वृंदावन से शाम 4 बजे चलेगी। दिल्ली से रात 9 बजे, चंडीगढ़ से रात 2 बजे होते हुए अगली सुबह 9 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। यात्रियों को धर्मशाला से वृंदावन तक का किराया 1259 रुपए देना होगा। यह हिमधारा श्रेणी की 3×2 एसी बस है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर