नवांशहर में एक पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दंपती एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। नशे की हालत में पिस्तौल के साथ आए आए पति ने पत्नी से बहस शुरू कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका मनप्रीत कौर की शादी 2012 में राजपुरा गांव के गुरविंदर सिंह से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पिछले करीब तीन साल से दोनों अलग रह रहे थे। मनप्रीत कौर सिलाई का काम करके अपना गुजारा कर रही थी। पत्नी पर दो गोलियां चलाकर फरार हो गया घटना के दिन गुरविंदर सिंह शाम को रटैंडा गांव स्थित ससुराल पहुंचा। वह नशे का आदी था। मनप्रीत के कमरे में जाकर उसने बहस शुरू की। इसके बाद उसने पत्नी पर दो गोलियां चलाईं और मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। कुछ दूर जाकर उसने खुद को भी गोली मार ली। आठ जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के पास एक पिस्तौल थी जिसमें आठ गोलियां थीं। मौके से आठ जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए गए हैं। दोनों के शव को सरकारी अस्पताल मुकंदपुर ले जाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां ने बताया कि उन्होंने दामाद को स्विफ्ट कार समेत कई उपहार दिए थे। लेकिन उसने सब कुछ बेच दिया। इस घटना से दो बच्चे अनाथ हो गए हैं। नवांशहर में एक पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दंपती एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। नशे की हालत में पिस्तौल के साथ आए आए पति ने पत्नी से बहस शुरू कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका मनप्रीत कौर की शादी 2012 में राजपुरा गांव के गुरविंदर सिंह से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पिछले करीब तीन साल से दोनों अलग रह रहे थे। मनप्रीत कौर सिलाई का काम करके अपना गुजारा कर रही थी। पत्नी पर दो गोलियां चलाकर फरार हो गया घटना के दिन गुरविंदर सिंह शाम को रटैंडा गांव स्थित ससुराल पहुंचा। वह नशे का आदी था। मनप्रीत के कमरे में जाकर उसने बहस शुरू की। इसके बाद उसने पत्नी पर दो गोलियां चलाईं और मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। कुछ दूर जाकर उसने खुद को भी गोली मार ली। आठ जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के पास एक पिस्तौल थी जिसमें आठ गोलियां थीं। मौके से आठ जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए गए हैं। दोनों के शव को सरकारी अस्पताल मुकंदपुर ले जाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां ने बताया कि उन्होंने दामाद को स्विफ्ट कार समेत कई उपहार दिए थे। लेकिन उसने सब कुछ बेच दिया। इस घटना से दो बच्चे अनाथ हो गए हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
