जालंधर | नागेश्वर महादेव मंदिर चौक मलका में सावन सोमवार को शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया गया। पं. विनोद दीक्षित ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से पूजा करवाई। उसके बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों ने भोले बाबा के भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। यहां मनू मल्होत्रा, दीपक महेंद्रू, सोनू, रिक्कू, राज, जोगी, रोहित व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। जालंधर | नागेश्वर महादेव मंदिर चौक मलका में सावन सोमवार को शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया गया। पं. विनोद दीक्षित ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से पूजा करवाई। उसके बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों ने भोले बाबा के भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। यहां मनू मल्होत्रा, दीपक महेंद्रू, सोनू, रिक्कू, राज, जोगी, रोहित व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
