नारनौल में अंतिम संस्कार करने से इनकार:पुलिस ने 2 घंटे परिजनों को समझाया; गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने; कल हुआ था मर्डर

नारनौल में अंतिम संस्कार करने से इनकार:पुलिस ने 2 घंटे परिजनों को समझाया; गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने; कल हुआ था मर्डर

हरियाणा के नारनौल में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर परिजन अड़े रहे। उन्होंनें अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया है। लेकिन थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजन मान गए और करीब 2 घंटे के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। शनिवार को शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी में महेश नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आज उसका पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाए। आपराधिक प्रवृत्ति का था मृतक मृतक महेश आपराधिक प्रवृत्ति का था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास व लूटपाट जैसे 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी प्रवीण भी महेश के अत्याचारों से काफी परेशान हो चुका था। दो दिन पहले ही उसकी मृतक के साथ लड़ाई हुई थी। ये है पूरा मामला पुरानी मंडी में शादी समारोह के दौरान महेश उर्फ हफ्ता-25 कुछ युवकों के साथ ताश खेल रहा था। इस दौरान आपस में कुछ बहस हो गई और बहस झगड़े में बदल गई। इस दौरान पुरानी मंडी निवासी एक युवक प्रवीण ने महेश को चाकू मार दिया और फरार हो गया। इसके बाद महेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी हो चुका गिरफ्तार शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और उस पर कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। हरियाणा के नारनौल में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर परिजन अड़े रहे। उन्होंनें अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया है। लेकिन थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजन मान गए और करीब 2 घंटे के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। शनिवार को शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी में महेश नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आज उसका पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाए। आपराधिक प्रवृत्ति का था मृतक मृतक महेश आपराधिक प्रवृत्ति का था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास व लूटपाट जैसे 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी प्रवीण भी महेश के अत्याचारों से काफी परेशान हो चुका था। दो दिन पहले ही उसकी मृतक के साथ लड़ाई हुई थी। ये है पूरा मामला पुरानी मंडी में शादी समारोह के दौरान महेश उर्फ हफ्ता-25 कुछ युवकों के साथ ताश खेल रहा था। इस दौरान आपस में कुछ बहस हो गई और बहस झगड़े में बदल गई। इस दौरान पुरानी मंडी निवासी एक युवक प्रवीण ने महेश को चाकू मार दिया और फरार हो गया। इसके बाद महेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी हो चुका गिरफ्तार शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और उस पर कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर