नारनौल में कारोबारी के घर 36 घंटे चली रेड:5 गाड़ियों से इनकम टैक्स की टीम; अधिकारी बोले- ये बड़ी फर्म से जुड़ा मामला

नारनौल में कारोबारी के घर 36 घंटे चली रेड:5 गाड़ियों से इनकम टैक्स की टीम; अधिकारी बोले- ये बड़ी फर्म से जुड़ा मामला

हरियाणा के नारनौल में चीनी व घी के व्यापारी हितेष मदान के घर इनकम टैक्स की रेड करीब 36 घंटे चली। रेड के बाद इनकम टैक्स अधिकारी घर व दुकान दोनों जगह से गाड़ियों में बैठकर चले गए। हालांकि रेड के बाद अधिकारी एक बार किलारोड पर भी रुके। जिसके बाद शहर में अन्य जगह रेड होने की भी चर्चाएं चली, मगर बाद में टीम वहां से भी चली गई। वहीं सुबह के समय जिस मकान में रेड की गई थी, वह मकान बंद भी दिखा। इनकम टैक्स पंचकूला की टीम ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शहर के चीनी व घी के व्यापारी हितेष मदान के घर व दुकान पर रेड की थी। यह रेड करीब 36 घंटे चली। रेड के दौरान इनकम टैक्स के अधिकारी पांच गाड़ियों में आए थे। उनके साथ बीएसएफ के जवान भी थे। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने दुकान व मकान में बंद करके कागजातों की जांच की। इस दौरान एक अधिकारी ने आफ कैमरा यह भी बताया था कि इस प्रकार की रेड देश में कई जगह चल रही है तथा यह एक बड़ी फर्म से जुड़ी हुई है। रात को रवाना हुई टीम, कई तरह की चली चर्चाएं इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम रात को करीब नौ बजे पहले दुकान से निकली तथा वह किलारोड की तरफ गई। वहीं घर से निकली टीम भी किलारोड के पास दूसरी टीम का इंतजार कर रही थी। जिसके कारण दोनों टीमों की गाड़ियां एक जगह कई देर तक रुकी रही। इससे वहां आसपास के लोगों में भी कई तरह की चर्चाएं चलने लगी। बाद में रात को करीब दस बजे दोनों टीम वहां से चली गई। शहर में अभी तक की सबसे बड़ी जांच इनकम टैक्स की यह रेड शहर में डाली गई पुरानी सभी रेड से बड़ी थी। इसमें एक फर्म की एक साथ दो जगह कागजातों की जांच की गई थी। यह रेड करीब 36 घंटे चली। अब से पूर्व इतनी देर तक इनकम टैक्स के अधिकारियों ने जांच पड़ताल नहीं की। हरियाणा के नारनौल में चीनी व घी के व्यापारी हितेष मदान के घर इनकम टैक्स की रेड करीब 36 घंटे चली। रेड के बाद इनकम टैक्स अधिकारी घर व दुकान दोनों जगह से गाड़ियों में बैठकर चले गए। हालांकि रेड के बाद अधिकारी एक बार किलारोड पर भी रुके। जिसके बाद शहर में अन्य जगह रेड होने की भी चर्चाएं चली, मगर बाद में टीम वहां से भी चली गई। वहीं सुबह के समय जिस मकान में रेड की गई थी, वह मकान बंद भी दिखा। इनकम टैक्स पंचकूला की टीम ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शहर के चीनी व घी के व्यापारी हितेष मदान के घर व दुकान पर रेड की थी। यह रेड करीब 36 घंटे चली। रेड के दौरान इनकम टैक्स के अधिकारी पांच गाड़ियों में आए थे। उनके साथ बीएसएफ के जवान भी थे। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने दुकान व मकान में बंद करके कागजातों की जांच की। इस दौरान एक अधिकारी ने आफ कैमरा यह भी बताया था कि इस प्रकार की रेड देश में कई जगह चल रही है तथा यह एक बड़ी फर्म से जुड़ी हुई है। रात को रवाना हुई टीम, कई तरह की चली चर्चाएं इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम रात को करीब नौ बजे पहले दुकान से निकली तथा वह किलारोड की तरफ गई। वहीं घर से निकली टीम भी किलारोड के पास दूसरी टीम का इंतजार कर रही थी। जिसके कारण दोनों टीमों की गाड़ियां एक जगह कई देर तक रुकी रही। इससे वहां आसपास के लोगों में भी कई तरह की चर्चाएं चलने लगी। बाद में रात को करीब दस बजे दोनों टीम वहां से चली गई। शहर में अभी तक की सबसे बड़ी जांच इनकम टैक्स की यह रेड शहर में डाली गई पुरानी सभी रेड से बड़ी थी। इसमें एक फर्म की एक साथ दो जगह कागजातों की जांच की गई थी। यह रेड करीब 36 घंटे चली। अब से पूर्व इतनी देर तक इनकम टैक्स के अधिकारियों ने जांच पड़ताल नहीं की।   हरियाणा | दैनिक भास्कर