हरियाणा के नूंह जिले के गांव आकेड़ा गांव में एक दूल्हा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे के साथ उनकी दो बहनें और एक भाई भी सवार थे। दुल्हा मोहम्मद साहिब खान ने बताया उन्होंने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए यह तरीका चुना। हेलीकॉप्टर जैसे ही गांव में पहुंच पूरे गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेवात में यह उड़न खटोले वाली शादी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। दूल्हे के दोस्तों से पिता को मिला जानकारी सोहना के गांव कोराली निवासी शमशेर खान ने बताया कि रिश्ता से होने के बाद उनके लड़के साहिब का काफी दिनों से यह मन था कि वह अपनी बारात हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे। साहिब ने हमें नहीं बताकर अपने दोस्तों को यह बात बताई। उसके दोस्तों से ही परिवार के अन्य लोगों को हेलीकॉप्टर की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बेटे की खुशी के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर दिया। 21 फरवरी को हुई थी शादी जानकारी के मुताबिक यह शादी 21 फरवरी को थी। गांव आकेडा निवासी मोहम्मद तारीफ जो हरियाणा पुलिस में है उनकी बेटी नसीमा खान का रिश्ता साहिब खान से तय हुआ था। साहिब के पिता ने पहले ही प्रशासन से इसकी अनुमति ली। इसके बाद एक निजी कंपनी से किराये पर हेलीकॉप्टर मंगाया। हेलीकॉप्टर के लैडिंग के लिए दोनों गांव में हेलीपैड बनाए गए। साहिब खान अपनी दुल्हन को लेने शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे गांव पहुंचा। गांव में हेलीकाफ्टर आने के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम करीब 4 बजे दुल्हन को लेकर हेलिकॉप्टर ने आंकेड़ा गांव से उड़ान भरी और महज 15 मिनट में कोराली गांव में लैंड कर गया। दुल्हन 12 पास तो दूल्हा बीए का स्टूडेंट दूल्हा के पिता शमशेर खान ने बताया कि उनका लड़का अभी बीए का छात्र है। जबकि लड़की ने 12वीं कक्षा पास करनी है। उन्होंने बताया कि जो दुल्हन बनकर उनके घर में आई है,वह उनके साले की लड़की है। पहले से ही एक दूसरे के परिवार से उनका रिश्ता जुड़ा हुआ था। इस रिश्ते में अन्य किसी भी तरह की कोई फिजूलखर्ची नहीं की गई। किसी तरह का कोई दहेज भी नहीं लिया गया। हेलीकॉप्टर भी उन्होंने अपने खर्चे पर ही किया है। दोनों बच्चों की खुशी और शादी एक यादगार बने इसके लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर मंगवाया था। हरियाणा के नूंह जिले के गांव आकेड़ा गांव में एक दूल्हा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे के साथ उनकी दो बहनें और एक भाई भी सवार थे। दुल्हा मोहम्मद साहिब खान ने बताया उन्होंने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए यह तरीका चुना। हेलीकॉप्टर जैसे ही गांव में पहुंच पूरे गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेवात में यह उड़न खटोले वाली शादी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। दूल्हे के दोस्तों से पिता को मिला जानकारी सोहना के गांव कोराली निवासी शमशेर खान ने बताया कि रिश्ता से होने के बाद उनके लड़के साहिब का काफी दिनों से यह मन था कि वह अपनी बारात हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे। साहिब ने हमें नहीं बताकर अपने दोस्तों को यह बात बताई। उसके दोस्तों से ही परिवार के अन्य लोगों को हेलीकॉप्टर की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बेटे की खुशी के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर दिया। 21 फरवरी को हुई थी शादी जानकारी के मुताबिक यह शादी 21 फरवरी को थी। गांव आकेडा निवासी मोहम्मद तारीफ जो हरियाणा पुलिस में है उनकी बेटी नसीमा खान का रिश्ता साहिब खान से तय हुआ था। साहिब के पिता ने पहले ही प्रशासन से इसकी अनुमति ली। इसके बाद एक निजी कंपनी से किराये पर हेलीकॉप्टर मंगाया। हेलीकॉप्टर के लैडिंग के लिए दोनों गांव में हेलीपैड बनाए गए। साहिब खान अपनी दुल्हन को लेने शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे गांव पहुंचा। गांव में हेलीकाफ्टर आने के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम करीब 4 बजे दुल्हन को लेकर हेलिकॉप्टर ने आंकेड़ा गांव से उड़ान भरी और महज 15 मिनट में कोराली गांव में लैंड कर गया। दुल्हन 12 पास तो दूल्हा बीए का स्टूडेंट दूल्हा के पिता शमशेर खान ने बताया कि उनका लड़का अभी बीए का छात्र है। जबकि लड़की ने 12वीं कक्षा पास करनी है। उन्होंने बताया कि जो दुल्हन बनकर उनके घर में आई है,वह उनके साले की लड़की है। पहले से ही एक दूसरे के परिवार से उनका रिश्ता जुड़ा हुआ था। इस रिश्ते में अन्य किसी भी तरह की कोई फिजूलखर्ची नहीं की गई। किसी तरह का कोई दहेज भी नहीं लिया गया। हेलीकॉप्टर भी उन्होंने अपने खर्चे पर ही किया है। दोनों बच्चों की खुशी और शादी एक यादगार बने इसके लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर मंगवाया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
