हरियाणा के नारनौल में पैसों के लेनदेन के चक्कर में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद व्यक्तियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग ज्यादा भड़क गई। बाद में एम्बुलेंस से घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के बाद उसकी गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची। अभी तक इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी अनुसार, शहर के नेता जी सुभाषचंद्र बोस पार्क के पास ताड़केश्वर शर्मा नामक व्यक्ति ने मकान बनाया हुआ है। वह मूल रूप से पुरानी सराय का रहने वाला है। कई सालों से सुभाष पार्क के पास मकान बनाकर रहता है। आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आसपास के लोगों के अनुसार व्यक्ति ब्याज पर पैसे देने का काम करता है और उसके पास से सोना गिरवी रखकर लोग पैसे ले जाते हैं। पुलिस लाइन के पीछे रहने वाले बंजारा जाति के लोगों ने भी उसके पास से पैसे लिए हुए थे। जिनका कोई हिसाब किताब होना था। हिसाब करने के लिए गया था ताड़केश्वर इसके चलते आज उनको ताड़केश्वर ने हिसाब करने के लिए बुलाया हुआ था। इस दौरान कोई बात बिगड़ गई। जिसके कारण ताड़केश्वर ने अपने आप पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली। बंजारों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और जानकारी पुलिस व दमकल को भी दी। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची, मगर तब तक आग बुझाकर एम्बुलेंस से उसको नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया गया। हरियाणा के नारनौल में पैसों के लेनदेन के चक्कर में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद व्यक्तियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग ज्यादा भड़क गई। बाद में एम्बुलेंस से घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के बाद उसकी गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची। अभी तक इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी अनुसार, शहर के नेता जी सुभाषचंद्र बोस पार्क के पास ताड़केश्वर शर्मा नामक व्यक्ति ने मकान बनाया हुआ है। वह मूल रूप से पुरानी सराय का रहने वाला है। कई सालों से सुभाष पार्क के पास मकान बनाकर रहता है। आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आसपास के लोगों के अनुसार व्यक्ति ब्याज पर पैसे देने का काम करता है और उसके पास से सोना गिरवी रखकर लोग पैसे ले जाते हैं। पुलिस लाइन के पीछे रहने वाले बंजारा जाति के लोगों ने भी उसके पास से पैसे लिए हुए थे। जिनका कोई हिसाब किताब होना था। हिसाब करने के लिए गया था ताड़केश्वर इसके चलते आज उनको ताड़केश्वर ने हिसाब करने के लिए बुलाया हुआ था। इस दौरान कोई बात बिगड़ गई। जिसके कारण ताड़केश्वर ने अपने आप पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली। बंजारों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और जानकारी पुलिस व दमकल को भी दी। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची, मगर तब तक आग बुझाकर एम्बुलेंस से उसको नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
