हरियाणा के पानीपत जिले में लुटेरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। बदमाशों ने व्यक्ति से उसका फोन लूटना चाहा। लेकिन, व्यक्ति ने अपना फोन नहीं दिया। जिसके बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन तब भी नहीं छोड़ा। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में वह किसी तरह खुद ही समालखा के एक अस्पताल पहुंचा। जहां से वह प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर लौट गया। सुबह दर्द ज्यादा होने पर उसके परिजनों उसे सिविल अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव की हेचरी के पास हुई वारदात जानकारी देते हुए घायल नफे सिंह(45) ने बताया कि वह गांव नूरपुर गुजरान का रहने वाला है। वह एक फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार रात को सेक्टर 29 स्थित फैक्ट्री से वह ऑटो में बैठकर घर जा रहा था। वह गांव के अड्डे पर उतरा। इसके बाद वह पैदल-पैदल घर की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव की हेचरी के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उससे लूटपाट करने के लिए मोबाइल फोन छीनना चाहा। लेकिन उसे फोन नहीं छोड़ा। इसके बाद उस पर फायर कर दिया। लेकिन उसने फोन तब भी नहीं छोड़ा। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। हरियाणा के पानीपत जिले में लुटेरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। बदमाशों ने व्यक्ति से उसका फोन लूटना चाहा। लेकिन, व्यक्ति ने अपना फोन नहीं दिया। जिसके बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन तब भी नहीं छोड़ा। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में वह किसी तरह खुद ही समालखा के एक अस्पताल पहुंचा। जहां से वह प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर लौट गया। सुबह दर्द ज्यादा होने पर उसके परिजनों उसे सिविल अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव की हेचरी के पास हुई वारदात जानकारी देते हुए घायल नफे सिंह(45) ने बताया कि वह गांव नूरपुर गुजरान का रहने वाला है। वह एक फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार रात को सेक्टर 29 स्थित फैक्ट्री से वह ऑटो में बैठकर घर जा रहा था। वह गांव के अड्डे पर उतरा। इसके बाद वह पैदल-पैदल घर की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव की हेचरी के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उससे लूटपाट करने के लिए मोबाइल फोन छीनना चाहा। लेकिन उसे फोन नहीं छोड़ा। इसके बाद उस पर फायर कर दिया। लेकिन उसने फोन तब भी नहीं छोड़ा। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
