नारनौल में एक सरपंच पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। इस बारे में एक महिला ने पुलिस में भी शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी सरपंच का कहना है कि उसने यह जमीन खरीदी है। इसलिए यह उसकी जमीन है। महिला बिना वजह आरोप लगा रही है। गांव तोबड़ा की रहने वाली महिला पूजा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पिता 45 साल से उनकी पुश्तैनी जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। 25 वर्षों से उन्होंने जमीन पर तार-बाड़ भी की हुई है। बीते कल शाम को साढ़े पांच बजे गांव ताजपुर का सरपंच राजकुमार उनके घर पर जमीन पर कब्जा करने की बात करने के लिए आया। उसने अपने साथ कई गाड़ियों में लड़के बुलाए हुए थे, जिनके पास हथियार भी थे। उसने उसके साथ गाली गलोच की। इसके बाद उसने खेत में लगी तार-बाड़ को तोड़ दिया। जब उसने उसको रोकने की कोशिश की तो उसे व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि हमारे पास पिस्टल भी है, उसके बल पर कब्जा कर लेंगे। डायल 112 कर पुलिस बुलाई इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस भी बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जा करने वालों को समझाया, जिसके बाद सरपंच व अन्य लोग वहां से चले गए। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि सरपंच से उसे तथा उसके पिता को जान का खतरा है। सरपंच ने आरोप नकारे वहीं इस बारे में गांव ताजपुर के सरपंच राजकुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह जमीन उन्होंने किसी व्यक्ति से खरीदी है। जिसके कागजात उसके पास हैं। यह कागजात उन्होंने पुलिस को भी दे दिए। नारनौल में एक सरपंच पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। इस बारे में एक महिला ने पुलिस में भी शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी सरपंच का कहना है कि उसने यह जमीन खरीदी है। इसलिए यह उसकी जमीन है। महिला बिना वजह आरोप लगा रही है। गांव तोबड़ा की रहने वाली महिला पूजा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पिता 45 साल से उनकी पुश्तैनी जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। 25 वर्षों से उन्होंने जमीन पर तार-बाड़ भी की हुई है। बीते कल शाम को साढ़े पांच बजे गांव ताजपुर का सरपंच राजकुमार उनके घर पर जमीन पर कब्जा करने की बात करने के लिए आया। उसने अपने साथ कई गाड़ियों में लड़के बुलाए हुए थे, जिनके पास हथियार भी थे। उसने उसके साथ गाली गलोच की। इसके बाद उसने खेत में लगी तार-बाड़ को तोड़ दिया। जब उसने उसको रोकने की कोशिश की तो उसे व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि हमारे पास पिस्टल भी है, उसके बल पर कब्जा कर लेंगे। डायल 112 कर पुलिस बुलाई इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस भी बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जा करने वालों को समझाया, जिसके बाद सरपंच व अन्य लोग वहां से चले गए। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि सरपंच से उसे तथा उसके पिता को जान का खतरा है। सरपंच ने आरोप नकारे वहीं इस बारे में गांव ताजपुर के सरपंच राजकुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह जमीन उन्होंने किसी व्यक्ति से खरीदी है। जिसके कागजात उसके पास हैं। यह कागजात उन्होंने पुलिस को भी दे दिए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
