महेंद्रगढ़ के नारनौल में सदर थाना के गांव सुराना में दो बच्चों के पिता ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना बीते कल की है। सदर थाना में पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि गांव सुराना निवासी 39 वर्षीय गजेंद्र कुमार का करीब डेढ़ साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में गजेंद्र को काफी चोट लगी थी। इसके बाद उसका पांव का ऑपरेशन भी हुआ था। इस ऑपरेशन के बाद से गजेंद्र परेशान रहने लग गया था। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिन से डिस्टर्ब भी चल रहा था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण वह अकसर अपने घर के चौबारे में ही रहता था। शाम को लगाई फांसी मृतक गजेंद्र के भाई अजीत सुराना ने बताया कि उसके भाई का एक ओर ऑपरेशन होना था। इसी से वह परेशान रहता था। शनिवार शाम को जब चौबारे में कोई नहीं था, तब उसने फांसी का फंदा लगा लिया। इसकी सूचना जब परिजनों को लगी तो शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक गजेंद्र के 18 साल की लड़की तथा 14 साल का लड़का है। महेंद्रगढ़ के नारनौल में सदर थाना के गांव सुराना में दो बच्चों के पिता ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना बीते कल की है। सदर थाना में पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि गांव सुराना निवासी 39 वर्षीय गजेंद्र कुमार का करीब डेढ़ साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में गजेंद्र को काफी चोट लगी थी। इसके बाद उसका पांव का ऑपरेशन भी हुआ था। इस ऑपरेशन के बाद से गजेंद्र परेशान रहने लग गया था। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिन से डिस्टर्ब भी चल रहा था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण वह अकसर अपने घर के चौबारे में ही रहता था। शाम को लगाई फांसी मृतक गजेंद्र के भाई अजीत सुराना ने बताया कि उसके भाई का एक ओर ऑपरेशन होना था। इसी से वह परेशान रहता था। शनिवार शाम को जब चौबारे में कोई नहीं था, तब उसने फांसी का फंदा लगा लिया। इसकी सूचना जब परिजनों को लगी तो शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक गजेंद्र के 18 साल की लड़की तथा 14 साल का लड़का है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
