नूंह पहुंचे मोहन लाल बडोली:बोले कांग्रेस सरकार हुई बूढ़ी,भाजपा छोड़कर गए नेताओं की एंट्री पर रोक,निकाय चुनावों में भाजपा जीतेगी

नूंह पहुंचे मोहन लाल बडोली:बोले कांग्रेस सरकार हुई बूढ़ी,भाजपा छोड़कर गए नेताओं की एंट्री पर रोक,निकाय चुनावों में भाजपा जीतेगी

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सोमवार को नूंह के भाजपा कार्यालय झिर कमल पहुंचे। नूंह पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर चुटकी भी ली। मोहनलाल बडोली ने कहा कि कांग्रेस 12 सालों में अपना संगठन का विस्तार नहीं कर पाई है। कांग्रेस अब बुढ़ी पार्टी हो चुकी है,जो जल्द ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं की एंट्री पर अभी रोक लगाई हुई है। जो कमल के साथ काम करेगा उसे ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। निकाय चुनावों में मिलेगी भाजपा को जीत मोहनलाल बडोली ने कहा कि 12 मार्च को सभी शहरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी कैंडिडेट भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और हरियाणा का सम्पूर्ण विकास होगा। मोहनलाल बडोली ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव से पहले हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था, जिसमें प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत के साथ प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का काम किया था और भाजपा को हरियाणा प्रदेश की सत्ता की चाबी सौंपने का काम किया था। उसी तरह प्रदेश की जनता सभी शहरों में भाजपा प्रत्याशियों को जीताने का काम कर रही है। बगावत करने वाले नेताओं की एंट्री पर रोक मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं ने पार्टी से बगावत कर या तो चुनाव लड़ा था या फिर वह दूसरी पार्टियों में चले गए थे। ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करने का निर्णय लिया गया था, वही शहरी निकाय चुनाव से पहले उन कार्यकर्ताओं पर और नेताओं को कंडीशन लगाई गई थी कि शहरी निकाय चुनाव में जो पार्टी की मदद करेगा, उसको पार्टी में शामिल करने के लिए विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से नेता है ,जिन्होंने पार्टी की नगर निगम चुनाव में मदद की है। पार्टी के केंद्रीय संगठन के लिए ऐसे नेताओं को शामिल करने के लिए लिखा जाएगा और अनुमति ली जाएगी। मोहनलाल बडोली ने कहा कि दूसरी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की भाजपा में जॉइनिंग पर भी रोक लगाई हुई है। जिनको भाजपा में शामिल होते ही आगे की कुर्सी चाहिए। ऐसे नेताओं पर अभी बेन है। जब तक केंद्रीय संगठन इस चीज के लिए अनुमति नहीं देगा ,किसी भी बड़े नेता को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पर कटाक्ष मोहनलाल बडोली ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति और नियत दोनों में फर्क है। वह कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब बुढ़ी पार्टी हो चुकी है। जल्द ही इस पार्टी का जनाधार खत्म होने वाला है और पूरे देश से इसका बोरी बिस्तर बंध जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में 12 सालों के अंदर अपना संगठन नहीं बन पाई है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव को हुए काफी समय बीत गया लेकिन अभी तक अपना सीएलपी लीडर नहीं चुन सकी है। ऐसी पार्टी से प्रदेश की जनता क्या उम्मीद कर सकती है। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सोमवार को नूंह के भाजपा कार्यालय झिर कमल पहुंचे। नूंह पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर चुटकी भी ली। मोहनलाल बडोली ने कहा कि कांग्रेस 12 सालों में अपना संगठन का विस्तार नहीं कर पाई है। कांग्रेस अब बुढ़ी पार्टी हो चुकी है,जो जल्द ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं की एंट्री पर अभी रोक लगाई हुई है। जो कमल के साथ काम करेगा उसे ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। निकाय चुनावों में मिलेगी भाजपा को जीत मोहनलाल बडोली ने कहा कि 12 मार्च को सभी शहरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी कैंडिडेट भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और हरियाणा का सम्पूर्ण विकास होगा। मोहनलाल बडोली ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव से पहले हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था, जिसमें प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत के साथ प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का काम किया था और भाजपा को हरियाणा प्रदेश की सत्ता की चाबी सौंपने का काम किया था। उसी तरह प्रदेश की जनता सभी शहरों में भाजपा प्रत्याशियों को जीताने का काम कर रही है। बगावत करने वाले नेताओं की एंट्री पर रोक मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं ने पार्टी से बगावत कर या तो चुनाव लड़ा था या फिर वह दूसरी पार्टियों में चले गए थे। ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करने का निर्णय लिया गया था, वही शहरी निकाय चुनाव से पहले उन कार्यकर्ताओं पर और नेताओं को कंडीशन लगाई गई थी कि शहरी निकाय चुनाव में जो पार्टी की मदद करेगा, उसको पार्टी में शामिल करने के लिए विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से नेता है ,जिन्होंने पार्टी की नगर निगम चुनाव में मदद की है। पार्टी के केंद्रीय संगठन के लिए ऐसे नेताओं को शामिल करने के लिए लिखा जाएगा और अनुमति ली जाएगी। मोहनलाल बडोली ने कहा कि दूसरी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की भाजपा में जॉइनिंग पर भी रोक लगाई हुई है। जिनको भाजपा में शामिल होते ही आगे की कुर्सी चाहिए। ऐसे नेताओं पर अभी बेन है। जब तक केंद्रीय संगठन इस चीज के लिए अनुमति नहीं देगा ,किसी भी बड़े नेता को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पर कटाक्ष मोहनलाल बडोली ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति और नियत दोनों में फर्क है। वह कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब बुढ़ी पार्टी हो चुकी है। जल्द ही इस पार्टी का जनाधार खत्म होने वाला है और पूरे देश से इसका बोरी बिस्तर बंध जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में 12 सालों के अंदर अपना संगठन नहीं बन पाई है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव को हुए काफी समय बीत गया लेकिन अभी तक अपना सीएलपी लीडर नहीं चुन सकी है। ऐसी पार्टी से प्रदेश की जनता क्या उम्मीद कर सकती है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर