हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नावली की अरावली पहाड़ी में ऊंट तस्करों के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश देकर ऊंटों को कटने से बचाया है। पुलिस छापेमारी के दौरान तीन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पहाड़ी के समीप से क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बंधे हुए 10 ऊंटों को बरामद किया है। वहीं मौके से कुल्हाड़ी सहित अन्य सामान को बरामद किया है। अभी तक आरोपियों की कोई पहचान नहीं हो पाई है। फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस में अज्ञात ऊंट तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काटने की तैयारी कर रहे थे आरोपी जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुरुवार की रात करीब 9 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव नावली के पास अरावली पहाड़ी के समीप कुछ अज्ञात लोग ऊंटों को काटकर उनके मांस को गुड़गांव, दिल्ली जैसे एनसीआर क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। आरोपी ऊंटों को काटने की तैयारी कर कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी भागने में कामयाब हो गए। मौके पर देखा तो 6 ऊंट और 4 ऊंटनी क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बंधे हुए मिले। देखने लग रहा था कि ऊंट काफी दिनों से भूखे प्यासे है। वहीं एक ऊंट की तस्करों ने दोनों आंख फोड़ रखी थी। मौके से कुल्हाड़ी और छुरी बरामद फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी ओमवीर ने बताया कि पुलिस ने मौके से सभी 10 ऊंटों को बचा लिया है। अगर पुलिस की टीम थोड़ी देर और नहीं पहुंचती तो आरोपी सभी ऊंटों का वध कर देते। ऊंट काटने वाले कुल तीन लोग थे। जो पुलिस को देखकर भाग गए। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके से 10 ऊंट, कुल्हाड़ी और छुरी बरामद हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। गैर कानूनी तरीके से हो रहे काम को यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नावली की अरावली पहाड़ी में ऊंट तस्करों के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश देकर ऊंटों को कटने से बचाया है। पुलिस छापेमारी के दौरान तीन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पहाड़ी के समीप से क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बंधे हुए 10 ऊंटों को बरामद किया है। वहीं मौके से कुल्हाड़ी सहित अन्य सामान को बरामद किया है। अभी तक आरोपियों की कोई पहचान नहीं हो पाई है। फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस में अज्ञात ऊंट तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काटने की तैयारी कर रहे थे आरोपी जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुरुवार की रात करीब 9 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव नावली के पास अरावली पहाड़ी के समीप कुछ अज्ञात लोग ऊंटों को काटकर उनके मांस को गुड़गांव, दिल्ली जैसे एनसीआर क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। आरोपी ऊंटों को काटने की तैयारी कर कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी भागने में कामयाब हो गए। मौके पर देखा तो 6 ऊंट और 4 ऊंटनी क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बंधे हुए मिले। देखने लग रहा था कि ऊंट काफी दिनों से भूखे प्यासे है। वहीं एक ऊंट की तस्करों ने दोनों आंख फोड़ रखी थी। मौके से कुल्हाड़ी और छुरी बरामद फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी ओमवीर ने बताया कि पुलिस ने मौके से सभी 10 ऊंटों को बचा लिया है। अगर पुलिस की टीम थोड़ी देर और नहीं पहुंचती तो आरोपी सभी ऊंटों का वध कर देते। ऊंट काटने वाले कुल तीन लोग थे। जो पुलिस को देखकर भाग गए। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके से 10 ऊंट, कुल्हाड़ी और छुरी बरामद हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। गैर कानूनी तरीके से हो रहे काम को यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
