दिल्ली में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने भाजपा केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराई जाने के फैसले को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताया है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि ये कांग्रेस का प्रमुख मुद्दा रहा है। सड़क, संसद और हर पटल पर इसे कांग्रेस विशेषकर राहुल गांधी ने उठाया है। सरकार का ये फैसला सामाजिक न्याय के साथ साथ कांग्रेस के सड़क से लेकर संसद तक के संघर्ष की जीत है। जातिगत जनगणना से लोकतंत्र मजबूत बनेगा विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जातिगत जनगणना होने से सभी लोगों को उनकी हिस्सेदारी व भागीदारी के साथ न्याय मिलेगा जिससे लोकतंत्र मजबूत बनेगा। सशक्त लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण पदों पर हर वर्ग और जाति का प्रतिनिधित्व जरूरी है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार इसे न्यायसंगत तरीके से अमल में लाए, ताकि महज बिहार चुनाव के लिए जुमले के रूप में इस्तेमाल न करें। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वर्ष 2011 में कराई गई ‘सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना’ के निष्कर्ष को भी आज तक भाजपा केंद्र सरकार ने प्रकाशित नहीं किया है, उम्मीद है इस बार सरकार संकुचित मानसिकता नहीं अपनाएगी। पानी रोकना AAP और भाजपा सरकार की मिलीभगत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पत्रकार सम्मेलन के बाद विधायक आफताब अहमद ने कहा कि नूंह सहित प्रदेश को पूरा पानी पंजाब और दिल्ली से मिलना चाहिए, गर्मी के मौसम में इसकी सख्त दरकार है। उन्होंने पंजाब की AAP सरकार और हरियाणा, दिल्ली की भाजपा सरकार पर मिलीभगत कर हरियाणा को पानी न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नूंह सहित हरियाणा को अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा है। जिससे आम जन और किसान परेशान हैं। दिल्ली में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने भाजपा केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराई जाने के फैसले को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताया है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि ये कांग्रेस का प्रमुख मुद्दा रहा है। सड़क, संसद और हर पटल पर इसे कांग्रेस विशेषकर राहुल गांधी ने उठाया है। सरकार का ये फैसला सामाजिक न्याय के साथ साथ कांग्रेस के सड़क से लेकर संसद तक के संघर्ष की जीत है। जातिगत जनगणना से लोकतंत्र मजबूत बनेगा विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जातिगत जनगणना होने से सभी लोगों को उनकी हिस्सेदारी व भागीदारी के साथ न्याय मिलेगा जिससे लोकतंत्र मजबूत बनेगा। सशक्त लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण पदों पर हर वर्ग और जाति का प्रतिनिधित्व जरूरी है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार इसे न्यायसंगत तरीके से अमल में लाए, ताकि महज बिहार चुनाव के लिए जुमले के रूप में इस्तेमाल न करें। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वर्ष 2011 में कराई गई ‘सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना’ के निष्कर्ष को भी आज तक भाजपा केंद्र सरकार ने प्रकाशित नहीं किया है, उम्मीद है इस बार सरकार संकुचित मानसिकता नहीं अपनाएगी। पानी रोकना AAP और भाजपा सरकार की मिलीभगत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पत्रकार सम्मेलन के बाद विधायक आफताब अहमद ने कहा कि नूंह सहित प्रदेश को पूरा पानी पंजाब और दिल्ली से मिलना चाहिए, गर्मी के मौसम में इसकी सख्त दरकार है। उन्होंने पंजाब की AAP सरकार और हरियाणा, दिल्ली की भाजपा सरकार पर मिलीभगत कर हरियाणा को पानी न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नूंह सहित हरियाणा को अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा है। जिससे आम जन और किसान परेशान हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
